25.2 C
Jharkhand
Thursday, August 6, 2026

छपरा में बोले जनसुराज नेता छपरा का सर्वांगीण विकास पहली प्राथमिकता जय प्रकाश सिंह…

जिस तरह पत्थर से काई छुड़ाई जाती है इस तरह भ्रष्टाचार रूपी काई को छुड़ाना मेरी प्राथमिकता

छपरा: नवजात पार्टी के रूप में पदस्थापित जन सुराज ने सबसे पहले अपनी लिस्ट जारी कर दी सारण जिले के चार विधानसभा क्षेत्र के उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है जिसमें छपरा सदर से शिमला के पूर्व एडीजी जो वी आर एस लेकर राजनीति में आए हैं जयप्रकाश सिंह को जन सुराज ने अपना उम्मीदवार बनाया है। वही पटना हाई कोर्ट के प्रख्यात वकील वाई बी गिरी को मांझी विधानसभा क्षेत्र से जन सुराज ने अपना प्रत्याशी बनाया है जबकि सोनपुर विधानसभा क्षेत्र से चंदन लाल मेहता और बनियापुर से श्रवण कुमार महतो को उम्मीदवार बनाया गया है सबसे पहले विधानसभा चुनाव को लेकर जन सुराज ने अपने उम्मीदवारों के नाम की घोषणा की है।

छपरा सदर विधानसभा सीट से जनसुराज के उम्मीदवार पूर्व आईपीएस अधिकारी जयप्रकाश सिंह ने प्रेस कांफ्रेंस करके अपनी जीत का दावा करते हुए कहा है कि एक बार आप सभी हमें विधानसभा भेजें फिर हम छपरा कि जन समस्याओं को दूर करने का प्रयास करेंगे उन्होंने कहा कि मैं सारण जिले का निवासी हूं मैं सेना में भी रहा हूं। और उसके बाद मैं शिमला में आईपीएस था लेकिन कहीं ना कहीं मेरे मन में जनता की सेवा की भावना थी । सारण के लोगों की सेवा की भावना थी इसीलिए मैंने बरस लेकर राजनीतिक में प्रवेश किया है और जन जैसी पार्टी से मैं छपरा का उम्मीदवार बना हूं इसके लिए मैं आप सभी का शुक्रिया अदा करता हूं। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि पैसा शोहरत और वीआईपी कल्चर से निकलकर मैं सारण जिले का निवासी होने के कारण सारण जिले के लिए कुछ करना चाहता हूं इसलिए मैं वीं आर एस लेकर आपके समक्ष हूं।
एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि सारण जिले की जो सतही समस्या जल जमाव,शिक्षा ,स्वास्थ्य पलायन रोकने के लिए भी मैं काम करूंगा यह मेरी पार्टी का एजेंडा है इसके साथ ही उन्होंने कहा कि मेरी लड़ाई भ्रष्टाचार और करप्शन से है उन्होंने एक उदाहरण देते हुए कहा कि जिस तरह से काई छुड़ाई जाती है इस तरह से जिले के भ्रष्ट कर्मचारियों अधिकारियों की काई भी छुड़ाएंगे। छपरा की जन समस्याओं में सड़के जल जमाव, नमामी गंगा योजना तथा चल रही सभी सरकारी योजनाओं का पूर्ण अध्ययन करके उसके बारे में विस्तृत रिपोर्ट जारी करूंगा और उसमें कितना सुधार हो सकता है वह पूरा सुधार करने का प्रयास करेंगे उन्होंने कहा कि सबसे बड़ी समस्याएं आप पलायन की है शिक्षा का स्तर काफी गिरा हुआ है। स्थानीय विश्वविद्यालय जयप्रकाश विश्वविद्यालय का सेशन काफी पीछे चल रहा है जिससे यहां के छात्राओं को काफी परेशानी होती है इसको भी सुधरने की दिशा में प्रयास किया जाएगा। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि हमारी पार्टी का एजेंडा है कि बिहार में शराब बंदी जो चल रही है यह बिल्कुल ही निरर्थक और बेकार है जहरीली शराब पीकर हजारों बच्चे यतीम हो रहे हैं और हजारों महिलाएं विधवा हो रही है यह दोरंगी नीति को हमारे सरकार के आते ही शराब बंदी को पूर्ण रूप से खत्म कर दिया जाएगा। उन्होंने डबल इंजन सरकार पर पांच करते हुए कहा कि दोनों इंजन अपनी अपनी तरफ खींच रहे हैं और बीच में जनता त्रिशंकु बनी हुई है।

spot_img
Video thumbnail
गड्ढों में तब्दील सड़क, जिम्मेदारों की चुप्पी से बढ़ी मुश्किलें हाल ए बलियापुर भुईफोड़ मार्ग...
03:22
Video thumbnail
IPS प्रभात कुमार के नेतृत्व में धनबाद पुलिस कर रही है बेहतर काम,IG ने की सराहना...
02:50
Video thumbnail
JPSC-JSSC मामले में इरफान अंसारी बोले- झारखंड को गुजरात-बिहार से न जोड़ें...
00:59
Video thumbnail
"ॐ गड्ढा विस्ताराय नमः!" जर्जर सड़क पर जीप सदस्य पति आशीष महतो का अनोखा विरोध..#Dhanbad #Jharkhand
02:42
Video thumbnail
भूधंसान के बाद अब तक नही मिली विस्थापितों को सहयोग,बारिश में खुले में गुजारी रात देखिए ग्राउंड जीरो.
06:36
Video thumbnail
SSLNT के निकट AK 47 की तस्वीर के साथ पोस्टर में लगाया,ABVP ने पोस्टर फाड़ा,धनबाद थाने में की शिकायत
03:15
Video thumbnail
मानसून सत्र से पूर्व सर्वदलीय बैठक के बाद JPSC-JSSC मेधा घोटाला पर CM हेमंत ने तोड़ी चुप्पी...
03:35
Video thumbnail
सर्वदलीय बैठक में छात्र आंदोलन,नियुक्ति घोटाले और सूखे पर विशेष चर्चा की मांग उठी:जयराम महतो
00:46
Video thumbnail
तेज बारिश से कुमारदुभी में टूटा निर्माणाधीन पुलिया का डायवर्सन,हजारों लोग प्रभावित....
02:59
Video thumbnail
कैमूर:मां मुंडेश्वरी धाम में शुरू हुई हैलीकॉप्टर सेवा...
04:04

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular