25.2 C
Jharkhand
Thursday, September 10, 2026

धनबाद जिला डेकोरेटर्स एसोसिएशन की राजगंज शाखा का प्रथम वार्षिक अधिवेशन संपन्न…

राजगंज: बीजीएम गार्डन परिसर में रविवार को धनबाद जिला डेकोरेटर्स एसोसिएशन की राजगंज शाखा का प्रथम वार्षिक अधिवेशन भव्य रूप से आयोजित किया गया। हाल ही में गठित यह शाखा एसोसिएशन की 20वीं शाखा है, जिसमें वर्तमान में लगभग 40 सक्रिय सदस्य शामिल हैं।

अधिवेशन में धनबाद जिला डेकोरेटर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रदीप कुमार सिंह, महासचिव नीरज साहा, सचिव गुड्डू साव और कोषाध्यक्ष प्रदीप कुमार विशेष रूप से उपस्थित रहे। अध्यक्ष ने राजगंज शाखा के गठन को संगठन के विस्तार की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया और कहा कि इससे सुदूर क्षेत्रों में भी संगठनात्मक मजबूती आएगी।

कार्यक्रम के दौरान आगामी 10 सितंबर को प्रस्तावित संगठन चुनाव को लेकर विशेष चर्चा हुई। अध्यक्ष ने बताया कि संगठन पिछले 22 वर्षों से उनके नेतृत्व में कार्यरत है और उन्होंने सभी सदस्यों से चुनाव में भारी मतदान कर वर्तमान टीम को पुनः अवसर देने की अपील की।

मौके पर राजगंज शाखा के अध्यक्ष दिनेश कुमार महतो, सचिव सुरेश महतो, कोषाध्यक्ष मुक्तेश्वर महतो सहित बड़ी संख्या में सदस्य उपस्थित थे। कार्यक्रम का समापन सौहार्द्रपूर्ण वातावरण में किया गया।

spot_img
Video thumbnail
छात्र JDU ने की छात्रों की समस्याओं पर मंथन, सेशन लेट और बेरोजगारी का मुद्दा छाया...
03:21
Video thumbnail
छपरा में विश्व हिंदू परिषद कार्यक्रम में केंद्रीय संगठन महामंत्री मिलिंद परांदे ने कहा गो ह,त्या
02:23
Video thumbnail
छपरा के होटल में पुलिस की छापेमारी, इतने लोग क्यों लिए गए हिरासत में...
00:53
Video thumbnail
केस डायरी मैनेज करने के लिए मांगी थी घूस, ACB ने 30 हजार रुपए लेते सब इंस्पेक्टर को दबोचा
00:54
Video thumbnail
धनबाद 8 लेन में एक किडनी केयर अस्पताल के दरवाजे पर मरीज के परिजनों संग प्रबंधन की सरेआम बद्तमीजी...
00:42
Video thumbnail
झारखंड धाम में चला अतिक्रमण हटाओ अभियान, जेसीबी से हटाई गई दुकानें
02:27
Video thumbnail
राजस्थान के युवक से शादी कर लूटने वाले गैंग के 10 शातिरों के साथ लूटेरी दुल्हन गिरफ्तार,ऐसे झांसे
01:13
Video thumbnail
गिरिडीह में कंस्ट्रक्शन कंपनी के मुंशी की हत्या, 48 घंटे में पुलिस ने किया खुलासा; 4 आरोपी गिरफ्तार.
02:54
Video thumbnail
धनबाद के जामाडोबा पंजाबी धौड़ा, थाना जोरापोखर में किन्नर समाज का भव्य आयोजन शुरू
03:22
Video thumbnail
राजपूत विचार मंच ने किया संगठन विस्तार,इन्हें मिली अहम जिम्मेदारी...#राजपूत_विचार
03:32

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular