निरसा: सोमवार को निरसा के भाल्जोरिया स्थित ट्रांसफार्मर समीप से नया डांगा काली मंदिर तक मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना के माध्यम से निरसा विधायक अरुप चटर्जी, जिप सदस्य संजय सिंह एवं निरसा प्रखंड प्रमुख आशा दास ने संजूक्त रूप से नारियल फोडकर सड़क निर्माण कार्य का शिलान्यास किया मौक़े पर काफी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे जानकारी देते हुए बताया गया कि इस सड़क के निर्माण हो जाने से नया डांगा काली मंदिर की ओर जाने वाले लोगों को काफी सहूलियत हो जाएगी क्यूंकि पहले की सड़क काफी जर्जर थी जर्जर सड़क होने के कारण ग्रामीणों को काफी परेशानी होती थी ग्रामीणों की मांग थी कि सड़क निर्माण करवाया जाए ग्रामीणों की इसी मांग को ध्यान में रखते हुए आज सड़क का शिलान्यास किया गया है.






















