34.7 C
Jharkhand
Saturday, June 27, 2026

पूर्वी टुंडी में कई योजनाओं का शिलान्यास, सड़क निर्माण व सौंदर्यकरण कार्य को मिली मंज़ूरी…

IMG 20250927 WA0066

धनबाद:धनबाद जिले के पूर्वी टुंडी प्रखंड क्षेत्र में विकास कार्यों को गति देते हुए कई महत्वपूर्ण योजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण किया गया। बड़बाद से बारकेतनी सड़क निर्माण, दलदली और चुरूरिया गांवों में जाहिर स्थल का सौंदर्यकरण, घेराबंदी तथा धूमकुड़िया हाउस का निर्माण कार्य शुरू किया गया।

इस अवसर पर टुंडी विधायक मथुरा प्रसाद महतो ने इन सभी योजनाओं का विधिवत शिलान्यास किया। वहीं, जिला परिषद अध्यक्ष शारदा सिंह और सांसद प्रतिनिधि सुभाष रवानी ने भी सड़क निर्माण कार्य में सक्रिय भागीदारी निभाई।

जनप्रतिनिधियों ने कहा कि क्षेत्र के विकास को प्राथमिकता दी जा रही है। खासकर वे गांव जो अब तक मुख्य मार्ग से नहीं जुड़े हैं, उन्हें शीघ्र ही सड़क नेटवर्क से जोड़ा जाएगा।

हालांकि, कार्यक्रम के दौरान एक विवाद भी सामने आया जब सड़क निर्माण कार्य के शिलापट्ट पर निर्धारित लागत राशि का उल्लेख नहीं किया गया था। इस पर जिला परिषद अध्यक्ष शारदा सिंह ने नाराज़गी जताई और इस तरह की लापरवाही पर सख्ती से कार्रवाई की बात कही।

ग्रामीणों ने इन विकास कार्यों का स्वागत किया और उम्मीद जताई कि आने वाले समय में उनके क्षेत्र में और भी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।

 

spot_img
Video thumbnail
सांसद ढुल्लू महतो VsMLA अरूप चटर्जी !फ्लाईओवर विवाद में बढ़ गयी तल्खी..!
00:54
Video thumbnail
निरसा में मुहर्रम पर उमड़ा जन सैलाब,लगे या हसन या हुसैन के नारे..!
02:39
Video thumbnail
चलती फिरती लाइब्रेरी पहुंची धनबाद,यहां मोबाईल से दूर हो किताबों की दुनिया मे आपका स्वागत है
03:31
Video thumbnail
मुख्यमंत्री सारथी योजना बरवाअड्डा से प्रशिक्षित महिलाओं ने स्कूली बच्चों को खुद का बनाया ड्रेस का
04:46
Video thumbnail
एलिवेटेड फ्लाईओवर निर्माण में सांसद ढुलू महतो की कोई भूमिका नही, मेन कॉन्ट्रेक्टर आये सामने वरना नही
01:58
Video thumbnail
जब एक दलित DSP को घोड़ी चढ़ने से रोक दिया जाता है तो सोचिए देश मे जातिवाद किस कदर हावी है:डॉ ओम सुधा
06:31
Video thumbnail
बोकारो को मिली राष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी,ओलंपियन और स्टार तीरंदाज दिखाएंगे दम..!
03:45
Video thumbnail
मुहर्रम में मातम: गोविंदपुर में दो बाइक आपस मे टकराई और फिर हो गयी बहुत बड़ी अनहोनी,बुझ गया चिराग...
03:02
Video thumbnail
निरसा:सड़क और गार्ड वॉल निर्माण कार्य मे ग्रामीणों ने की विधायक से भ्रष्टाचार की शिकायत..
03:14
Video thumbnail
भरत तिवारी इनकाउंटर के विरोध में गया जी मे आक्रोश मार्च,दोषियों पर बड़ी कार्रवाई की मांग...!
02:30

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular