25.8 C
Jharkhand
Wednesday, September 9, 2026

रणवीर सिंह पर FWICE का बैन! ‘डॉन 3’ छोड़ने से मचा बड़ा विवाद..

बॉलीवुड सुपरस्टार Ranveer Singh एक बड़े विवाद में फंस गए हैं। Federation of Western India Cine Employees यानी FWICE ने उन पर बैन लगा दिया है।

मामला Don 3 से जुड़ा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, रणवीर सिंह ने ‘धुरंधर’ और ‘धुरंधर द रिवेंज’ की सफलता के बाद अचानक Farhan Akhtar की फिल्म ‘डॉन 3’ छोड़ दी।

बताया जा रहा है कि रणवीर की सहमति मिलने के बाद फिल्म का प्री-प्रोडक्शन शुरू हो चुका था। लेकिन बीच में फिल्म छोड़ने की वजह से मेकर्स को करीब 45 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ। इसके बाद फरहान अख्तर ने FWICE से शिकायत की।

FWICE अध्यक्ष BN Tiwari के मुताबिक, रणवीर सिंह से तीन बार संपर्क करने की कोशिश की गई, लेकिन उनकी तरफ से कोई जवाब नहीं मिला।

इस बैन का मतलब यह है कि FWICE से जुड़े तकनीशियन, स्पॉट बॉय, क्रू मेंबर्स और अन्य कर्मचारी रणवीर सिंह के प्रोजेक्ट्स पर काम करने से इनकार कर सकते हैं। ऐसे में उनकी आने वाली फिल्मों की शूटिंग और प्रोडक्शन पर असर पड़ सकता है।

हालांकि यह कोई कानूनी या सरकारी बैन नहीं है, इसलिए रणवीर सिंह नई फिल्में साइन कर सकते हैं। लेकिन इंडस्ट्री लेवल पर इसका असर गंभीर माना जा रहा है।

वहीं रणवीर सिंह की टीम ने बयान जारी करते हुए कहा कि वह फिल्म इंडस्ट्री और ‘डॉन’ फ्रेंचाइजी से जुड़े हर व्यक्ति का सम्मान करते हैं और पूरे मामले पर गरिमा बनाए रखना चाहते हैं।

spot_img
Video thumbnail
धनबाद 8 लेन में एक किडनी केयर अस्पताल के दरवाजे पर मरीज के परिजनों संग प्रबंधन की सरेआम बद्तमीजी...
00:42
Video thumbnail
झारखंड धाम में चला अतिक्रमण हटाओ अभियान, जेसीबी से हटाई गई दुकानें
02:27
Video thumbnail
राजस्थान के युवक से शादी कर लूटने वाले गैंग के 10 शातिरों के साथ लूटेरी दुल्हन गिरफ्तार,ऐसे झांसे
01:13
Video thumbnail
गिरिडीह में कंस्ट्रक्शन कंपनी के मुंशी की हत्या, 48 घंटे में पुलिस ने किया खुलासा; 4 आरोपी गिरफ्तार.
02:54
Video thumbnail
धनबाद के जामाडोबा पंजाबी धौड़ा, थाना जोरापोखर में किन्नर समाज का भव्य आयोजन शुरू
03:22
Video thumbnail
राजपूत विचार मंच ने किया संगठन विस्तार,इन्हें मिली अहम जिम्मेदारी...#राजपूत_विचार
03:32
Video thumbnail
राजस्थान के युवक से शादी कर लूटने वाले गैंग के 10 शातिरों के साथ लूटेरी दुल्हन गिरफ्तार,ऐसे झांसे
10:41
Video thumbnail
राजस्थान के युवक से शादी कर लूटने वाली लुटेरी दुल्हन के पूरे गैंग का भंडाफोड़...
00:55
Video thumbnail
FCI से PDS तक अनाज भेजने के नियम पर सवाल,ट्रकों से उतार 407 में हो रही लोडिंग,मजदूरों ने जताया विरोध
03:56
Video thumbnail
IIT-ISM धनबाद में शुरू हो सकता है Animation-VFX के कोर्स? आशीष कुलकर्णी ने दिए बड़े संकेत
03:35

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular