29.4 C
Jharkhand
Monday, October 5, 2026

Gaya Railway Station Security: गया रेलवे स्टेशन पर अचानक बढ़ी सुरक्षा, बम और विस्फोटक की तलाश में डॉग स्क्वायड ने की जांच

पितृपक्ष मेला 2026 को लेकर गया रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा बढ़ी

Gaya Railway Station Security, गया, 3 अक्टूबर 2026: पितृपक्ष मेला 2026 के दौरान गया रेलवे स्टेशन पर श्रद्धालुओं और यात्रियों की सुरक्षा को लेकर आरपीएफ सतर्क है। इसी क्रम में आरपीएफ पोस्ट गया की ओर से डॉग स्क्वायड टीम के सहयोग से स्टेशन परिसर में सघन बम और विस्फोटक पदार्थ जांच अभियान चलाया गया। पितृपक्ष मेले के दौरान देश के अलग-अलग हिस्सों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु गया पहुंच रहे हैं। इसे देखते हुए रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा और निगरानी व्यवस्था को लेकर विशेष सतर्कता बरती जा रही है।

प्लेटफॉर्म से यात्री प्रतीक्षालय तक हुई जांच

Gaya Railway Station Security: गया रेलवे स्टेशन पर अचानक बढ़ी सुरक्षा, बम और विस्फोटक की तलाश में डॉग स्क्वायड ने की जांच

जांच अभियान के दौरान गया रेलवे स्टेशन के विभिन्न प्लेटफॉर्म, यात्री प्रतीक्षालय, प्रवेश और निकास द्वार सहित सर्कुलेटिंग एरिया की गहन जांच की गई। इसके अलावा यात्रियों की आवाजाही वाले संवेदनशील स्थानों को भी डॉग स्क्वायड की मदद से खंगाला गया। टीम ने स्टेशन परिसर में लावारिस सामान और संदिग्ध वस्तुओं की भी बारीकी से जांच की।

जांच में नहीं मिला कोई संदिग्ध सामान

Gaya Railway Station Security: गया रेलवे स्टेशन पर अचानक बढ़ी सुरक्षा, बम और विस्फोटक की तलाश में डॉग स्क्वायड ने की जांच

सघन जांच के दौरान किसी भी प्रकार की संदिग्ध वस्तु या विस्फोटक पदार्थ बरामद नहीं हुआ। जांच के बाद स्टेशन परिसर की स्थिति सामान्य पाई गई। आरपीएफ की ओर से पितृपक्ष मेले के दौरान यात्रियों और श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर लगातार निगरानी बढ़ाई जा रही है।

यह भी पढ़ें: Pappu Yadav Government Statement: शिक्षा सेवक-तालिमी मरकज के मुद्दे पर भड़के पप्पू यादव, सरकार को लेकर दिया बड़ा बयान

सुरक्षा व्यवस्था को लेकर RPF अलर्ट

Gaya Railway Station Security: गया रेलवे स्टेशन पर अचानक बढ़ी सुरक्षा, बम और विस्फोटक की तलाश में डॉग स्क्वायड ने की जांच

पितृपक्ष मेले में देश के विभिन्न हिस्सों से श्रद्धालुओं के गया पहुंचने को देखते हुए रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विशेष सतर्कता बरती जा रही है। आरपीएफ की टीमें स्टेशन परिसर में निगरानी और सुरक्षा गतिविधियों को लगातार जारी रख रही हैं। डॉग स्क्वायड चेकिंग अभियान के दौरान सहायक सुरक्षा आयुक्त संजय कुमार सिंह, निरीक्षक प्रभारी बनारसी यादव, निरीक्षक पंकज यादव, निरीक्षक चंदन कुमार, थानाध्यक्ष शिवकुमार सहित अन्य आरपीएफ कर्मी मौजूद रहे।

spot_img
Video thumbnail
ATM में कार्ड फंसाकर साईबर फ्रॉड,बैंकर बन मदद के बहाने 45700 उड़ाए...
01:42
Video thumbnail
बरवाअड्डा सब्जी मंडी पहुंचे ढुल्लू महतो,नुकसान को ले DC से मुआवजा दिलाने का दुकानदारों को दिया भरोसा
00:48
Video thumbnail
पितृपक्ष मेले को लेकर RPF का विशेष सुरक्षा ऑडिट,चप्पे चप्पे पर डॉग स्कावयड ...
01:19
Video thumbnail
अगर BCCL इसी तरह कार्य करता रहा तो इस दुर्गापूजा सड़क बन पाना संभव नही,कितने नाराज हैं केंदुआवासी..?
05:20
Video thumbnail
गैंग्स ऑफ वासेपुर:फहीम खान के घर AK-47 हमले में तीनों आरोपी को धनबाद कोर्ट ने सुनाई उम्रकैद...
02:53
Video thumbnail
174 यात्रियों की जान बचाने वाले कैप्टन स्मिथ मच्छार को धनबाद के आर्टिस्ट रमेश ने ऐसे दिया सम्मान
01:28
Video thumbnail
PHD कम्प्लीट अब विधायक डॉ.जयराम महतो विवाह करेंगे या नही सुनिए
00:20
Video thumbnail
छपरा में बाढ़ पीड़ितों की मदद करने पहुंचे सांसद पप्पू यादव...
01:05
Video thumbnail
MLA जयराम महतो ने पूरी की PHD, अब बेटे को किस रूप में देखना चाहती हैं मां
01:32
Video thumbnail
डॉक्टर बने डुमरी के विधायक जयराम महतो,डॉक्टर जयराम का 11स्कोप पर देखिए एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
09:01

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular