29.5 C
Jharkhand
Monday, October 12, 2026

GCPL Bonus Protest: GCPL में बोनस को लेकर मजदूरों का आंदोलन, कामकाज ठप; 8.33% भुगतान की मांग पर अड़े श्रमिक

8.33 प्रतिशत बोनस की मांग को लेकर GCPL में आंदोलन

GCPL Bonus Protest, निरसा: इसीएल मुगमा एरिया अंतर्गत गोपीनाथपुर स्थित GCPL कंपनी में बोनस को लेकर मंगलवार को मजदूरों का आक्रोश एक बार फिर सामने आया। 8.33 प्रतिशत बोनस भुगतान की मांग को लेकर जनता मजदूर संघ के बैनर तले श्रमिकों ने कंपनी का कामकाज ठप कर दिया। आंदोलन का नेतृत्व इसीएल मुगमा एरिया सचिव मनोज सिंह ने किया। मजदूरों ने कंपनी परिसर में काम बंद कर बोनस की मांग को लेकर विरोध जताया। इस दौरान श्रमिकों में काफी नाराजगी देखने को मिली।

पहले भी बोनस और वेतन को लेकर हुआ था आंदोलन

मजदूरों के मुताबिक, इससे पहले 8 सितंबर को बोनस के साथ निर्धारित समय पर वेतन भुगतान की मांग को लेकर कंपनी में काम बंद कराया गया था। इसके बाद प्रबंधन और मजदूरों के बीच बैठक हुई थी। श्रमिकों का कहना है कि उस बैठक में प्रबंधन की ओर से उन्हें आश्वासन दिया गया था कि प्रत्येक महीने की 10 तारीख तक वेतन का भुगतान कर दिया जाएगा। वहीं, 20 सितंबर तक पूजा बोनस देने की बात भी कही गई थी।

यह भी पढ़ें: Chhapra SIR News: SIR पर छपरा मेयर का कांग्रेस पर हमला, बोले- संवैधानिक संस्थाओं को लेकर भ्रम फैला रहा विपक्ष

5 हजार रुपये पूजा बोनस के नोटिस से बढ़ी नाराजगी

मजदूरों का आरोप है कि तय समय बीतने के बावजूद प्रबंधन की ओर से उनकी मांग के मुताबिक 8.33 प्रतिशत बोनस का भुगतान नहीं किया गया। श्रमिकों के अनुसार, इसके बजाय पूजा बोनस के तौर पर 5 हजार रुपये भुगतान किए जाने की सूचना कंपनी के नोटिस बोर्ड पर चस्पा की गई। इसी को लेकर मजदूरों में नाराजगी और बढ़ गई। मजदूरों का कहना है कि उन्हें नियमानुसार 8.33 प्रतिशत बोनस का भुगतान किया जाना चाहिए और केवल 5 हजार रुपये का भुगतान उनकी मांग के अनुरूप नहीं है।

GCPL Bonus Protest 1

मांग पूरी होने तक आंदोलन जारी रखने की चेतावनी

मंगलवार को दोबारा कामकाज ठप कर मजदूरों ने अपनी मांग को लेकर विरोध दर्ज कराया। श्रमिकों ने स्पष्ट किया कि जब तक 8.33 प्रतिशत बोनस भुगतान को लेकर उचित निर्णय नहीं लिया जाता, तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा। फिलहाल बोनस को लेकर मजदूरों और कंपनी प्रबंधन के बीच गतिरोध बना हुआ है। मजदूरों की मांग और प्रबंधन के रुख को लेकर आगे की बातचीत के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

GCPL Bonus Protest 2

spot_img
Video thumbnail
दुर्गापूजा से पूर्व गयापुल अंडरपास को लेकर निरीक्षण के दोरान धनबाद DC ने दिया यह निर्देश...
02:55
Video thumbnail
दुर्गापूजा को लेकर सड़क पर SSP,ट्रैफिक नियमो के साथ लें पूजा का आनंद...
01:23
Video thumbnail
अभिजीत दीपके और CJP के आरोपों पर दिल्ली पुलिस की सफाई...
03:46
Video thumbnail
अगर चुनाव जिताने में SIR की भूमिका, तो कांग्रेस के सभी जनप्रतिनिधि दें इस्तीफा: चिराग पासवान
01:28
Video thumbnail
बरवाअड्डा में तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार को मा,री टक्कर,फिर हुआ मुआवजे के लिए NH 19 पर सड़क जाम...
01:51
Video thumbnail
धनबाद में ऑर्गेनाइज्ड क्राईम लगभग जीरो,दुर्गापूजा को ले क्राइम मीटिंग में थानेदारों को मिला निर्देश
05:14
Video thumbnail
ब्राह्मण समाज की प्रतिभा सम्मान समारोह,110 मेधावी छात्र-छात्राएं सम्मानित,संस्कार देने पर फोकस...
02:14
Video thumbnail
क्या हुआ जब BBMKU कैंपस में Dr. जयराम महतो और राज सिन्हा की नजरें एक दूसरे से मिली..?
00:46
Video thumbnail
विधायक जयराम से डॉ जयराम बनने पर धनबाद से भाजपा विधायक राज सिन्हा ने ऐसे दी शुभकामनाएं...
02:29
Video thumbnail
फिर बढी सांसद ढुलू महतो और डॉ जयराम महतो में तल्खी,कहा संसदीय कार्य प्रणाली सीखिए..!
00:57

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular