22.1 C
Jharkhand
Thursday, October 8, 2026

Giridih Vande Mataram: वंदे मातरम् के 150 वर्ष पर भव्य आयोजन, गिरिडीह में हजारों लोगों ने लिया हिस्सा

वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूरे होने पर भव्य आयोजन

Giridih Vande Mataram: वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर शुक्रवार, 25 सितंबर 2026 को सरस्वती शिशु विद्या मंदिर, बरगंडा में ‘नमामि भारतम्–वंदे मातरम्’ कार्यक्रम के तहत सामूहिक गायन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत भारत माता पूजन और दीप प्रज्वलन के साथ हुई। इसके बाद सुबह 11 बजे सरस्वती शिशु विद्या मंदिर बरगंडा सहित शहर के विभिन्न शिक्षण संस्थानों में एक साथ वंदे मातरम् का सामूहिक गायन किया गया।

कई शिक्षण संस्थानों के 6714 लोगों ने लिया हिस्सा

Giridih Vande Mataram: वंदे मातरम् के 150 वर्ष पर भव्य आयोजन, गिरिडीह में हजारों लोगों ने लिया हिस्सा

आयोजकों के अनुसार, कार्यक्रम में शहर के विभिन्न शिक्षण संस्थानों के करीब 6714 छात्र-छात्राओं, शिक्षकों और अभिभावकों ने सहभागिता की। कार्यक्रम में आर.एस.डी. पब्लिक स्कूल, एल.एन.पी. स्कूल, गुरुकुलम, किरण पब्लिक स्कूल, गुरुनानक पब्लिक स्कूल, जे.पी.पी. इंटरनेशनल स्कूल, सलूजा गोल्ड इंटरनेशनल स्कूल, के.डी. इंटरनेशनल स्कूल, जी.डी. बगेड़िया बी.एड. कॉलेज और के.एन. बख्शी बी.एड. कॉलेज समेत कई संस्थानों के प्रतिभागी शामिल हुए। सभी संस्थानों में निर्धारित समय पर एक साथ और एक स्वर में संपूर्ण वंदे मातरम् का गायन किया गया।

सामूहिक गायन के बाद लिया राष्ट्रभावना का संकल्प

Giridih Vande Mataram: वंदे मातरम् के 150 वर्ष पर भव्य आयोजन, गिरिडीह में हजारों लोगों ने लिया हिस्सा

सामूहिक गायन के बाद कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने राष्ट्रभाव और देश के प्रति समर्पण का संकल्प लिया। विद्यालय प्रबंधकारिणी समिति की सचिव डॉ. शालिनी खोवाला ने कहा कि वंदे मातरम् केवल एक गीत नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण, राष्ट्रीय एकता और भारत माता के प्रति श्रद्धा की अभिव्यक्ति है। कार्यक्रम संयोजक नलिन आचार्य ने कहा कि वंदे मातरम् राष्ट्र की चेतना का गान है और इसके 150 वर्ष पूरे होने के अवसर पर सामूहिक गायन का आयोजन गौरव का विषय है।

अतिथियों ने आयोजन को बताया महत्वपूर्ण

जिला परिषद अध्यक्ष मुनिया देवी और नगर निगम महापौर प्रमिला मेहरा ने भी कार्यक्रम में सहभागिता की। उन्होंने आयोजन को राष्ट्रभावना और देशभक्ति से जुड़ा महत्वपूर्ण कार्यक्रम बताया। प्रधानाचार्य आनंद कमल ने अतिथियों का स्वागत और अभिनंदन किया। उन्होंने कहा कि प्रतिकूल मौसम के बावजूद बड़ी संख्या में लोगों की मौजूदगी और सामूहिक गायन देश के प्रति समर्पण को दर्शाता है। कार्यक्रम के संचालन में आचार्य अजित मिश्र की महत्वपूर्ण भूमिका रही। अंत में प्रधानाचार्य आनंद कमल ने धन्यवाद ज्ञापन किया।

यह भी पढ़ें: Rajganj Rain: राजगंज में अचानक भरभराकर गिरे चार बिजली पोल, तारों के गिरने से मचा हड़कंप

एक साथ गूंजा वंदे मातरम्

गिरिडीह में आयोजित इस कार्यक्रम में विभिन्न शिक्षण संस्थानों के विद्यार्थियों, शिक्षकों और अभिभावकों की भागीदारी रही। निर्धारित समय पर एक साथ वंदे मातरम् के गायन से कार्यक्रम का समापन हुआ। आयोजकों के अनुसार, कार्यक्रम का उद्देश्य वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूरे होने के अवसर पर लोगों को एक साथ जोड़ना और राष्ट्रभावना से जुड़े आयोजन के माध्यम से विद्यार्थियों की सहभागिता सुनिश्चित करना था।

spot_img
Video thumbnail
निरसा विधायक अरूप के MPL आंदोलन, एलिवेटेड फ्लाईओवर निर्माण विरोध के खिलाफ़ सड़क पर उतरी भाजपा...
02:43
Video thumbnail
आज के दौड़ में बगैर धनबल चुनाव लड़ना संभव नही:बीरू आनंद सिंह #Election #JharkhandPolitics
07:53
Video thumbnail
गिरिडीह उपचुनाव:क्या हुआ जब बहस में एक दूसरे से भीड़ गयें भाजपाई राजीव ओझा संगJLKM प्रवक्ता महेश दुबे
15:14
Video thumbnail
निरसा में दूसरे दिन भी जारी रही विधायक अरूप चटर्जी के नेतृत्व में आंदोलन,ठप हुआ MPL का बिजली उत्पादन
02:02
Video thumbnail
दुर्गपूजा से पहले सड़कों को दुरुस्त करने का धनबाद उपायुक्त का सख्त आदेश....
05:00
Video thumbnail
दिशा की बैठक से बाहर निकले राज सिन्हा,क्या केंदुआडीह सड़क दुर्गा पूजा से पहले चलने लायक बन पाएगी..?
04:01
Video thumbnail
PHD डिग्री हासिल करने वाले डॉ.जयराम महतो को सांसद ढुलू महतो ने ऐसे दी शुभकामनाएं
00:09
Video thumbnail
विवादित भोजपुरी गायक पर नहीं हुई कार्रवाई,नाई समाज का प्रदर्शन,धनबाद थाने में दर्ज कराई थी प्राथमिकी
01:14
Video thumbnail
दीदी आपके संघर्ष और आपके जज्बे को सलाम,आपमे मेरी मां दिखती है...#संघर्ष #जज्बा #JLKM #JairamMahto
00:39
Video thumbnail
वायरल रील "A Day with CBI Sahab" के पीछे की कहानी: गाँव की बेटी ने पॉडकास्ट इंटरव्यू !!!
00:56

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular