26.5 C
Jharkhand
Thursday, September 10, 2026

कटिहार मेडिकल कॉलेज के दीक्षांत समारोह में राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान शामिल, 15 डॉक्टरों को गोल्ड मेडल, 415 सम्मानित…

कटिहार:कटिहार के अल करीम यूनिवर्सिटी सह कटिहार मेडिकल कॉलेज में आयोजित दीक्षांत समारोह में बिहार के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।
इस अवसर पर बिहार सरकार के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे और ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। भव्य समारोह में उत्कृष्ट शैक्षणिक प्रदर्शन करने वाले 15 डॉक्टरों को गोल्ड मेडल और 415 डॉक्टरों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

दीक्षांत समारोह का माहौल उत्साह और गौरव से भरा रहा। विश्वविद्यालय प्रबंधन की ओर से अतिथियों का पारंपरिक स्वागत किया गया। मंच से राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने नवस्नातक चिकित्सकों को संबोधित करते हुए कहा कि चिकित्सा केवल एक पेशा नहीं, बल्कि मानवता की सेवा का सबसे बड़ा माध्यम है। उन्होंने नव-चिकित्सकों से निष्ठा, संवेदनशीलता और ईमानदारी के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने की अपील की।

स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे ने कहा कि बिहार में स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में लगातार सुधार हो रहा है। सरकार मेडिकल शिक्षा को सशक्त बनाने के लिए नए मेडिकल कॉलेजों की स्थापना, अस्पतालों के विस्तार और आधुनिक सुविधाओं के विकास पर विशेष ध्यान दे रही है। उन्होंने कहा कि निजी संस्थानों की भूमिका भी राज्य के स्वास्थ्य ढांचे को मजबूत करने में महत्वपूर्ण है।
ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों तक गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाना सरकार की प्राथमिकता है, जिसके लिए योग्य और समर्पित चिकित्सकों की बड़ी आवश्यकता है।

समारोह में विश्वविद्यालय के पदाधिकारी, शिक्षकगण, छात्र-छात्राएं और उनके अभिभावक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

spot_img
Video thumbnail
अभ्यर्थियों को बेचे गए नौकरी के पाई पाई का हिसाब बता रहे हैं सांसद ढुलु महतो,जरा चेक कर लीजिए...
02:53
Video thumbnail
JPSC JSSC CGL घोटाले के किंग पिन अभय तिवारी को नही मिली जमानत,रोज हो रहे नये खुलासे..
02:54
Video thumbnail
अधिकारी उंदण्ड हो रहे हैं उनका हिसाब BJP की सरकार आएगी तो किया जाएगा,DC द्वारा ज्ञापन रिसीव के लिए
04:55
Video thumbnail
JPSC JSSC CGL घोटाले के किंग पिन अभय तिवारी को नही मिली जमानत,रोज हो रहे नये खुलासे...
02:54
Video thumbnail
JSSC JPSC CGL समेत तमाम परीक्षाओं में धांधली के खिलाफ जिला मुख्यालय धनबाद में भाजपा का आंदोलन Live
02:35
Video thumbnail
छात्र JDU ने की छात्रों की समस्याओं पर मंथन, सेशन लेट और बेरोजगारी का मुद्दा छाया...
03:21
Video thumbnail
छपरा में विश्व हिंदू परिषद कार्यक्रम में केंद्रीय संगठन महामंत्री मिलिंद परांदे ने कहा गो ह,त्या
02:23
Video thumbnail
छपरा के होटल में पुलिस की छापेमारी, इतने लोग क्यों लिए गए हिरासत में...
00:53
Video thumbnail
केस डायरी मैनेज करने के लिए मांगी थी घूस, ACB ने 30 हजार रुपए लेते सब इंस्पेक्टर को दबोचा
00:54
Video thumbnail
धनबाद 8 लेन में एक किडनी केयर अस्पताल के दरवाजे पर मरीज के परिजनों संग प्रबंधन की सरेआम बद्तमीजी...
00:42

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular