27.6 C
Jharkhand
Sunday, July 26, 2026

पटना: राज्य सरकार का बड़ा फैसला, एक साथ 71 आईपीएस अधिकारियों का तबादला…

पटना: नए साल में बिहार सरकार ने बड़ा प्रशासनिक फैसला लेते हुए एक साथ 71 आईपीएस अधिकारियों का तबादला कर दिया है। इस संबंध में गृह विभाग की ओर से अधिसूचना जारी कर दी गई है। तबादलों में डीजी, एडीजी, आईजी, डीआईजी से लेकर एसपी स्तर तक के अधिकारी शामिल हैं।

वरिष्ठ अधिकारियों में प्रमुख बदलाव
गृह विभाग की अधिसूचना के अनुसार,
पुलिस महानिदेशक (प्रशिक्षण) रहीं प्रीता वर्मा को अब महानिदेशक सह अध्यक्ष सह प्रबंध निदेशक, बिहार पुलिस भवन निर्माण निगम बनाया गया है।
एडीजी हेडक्वार्टर कुंदन कृष्णन को पुलिस महानिदेशक, अभियान एसटीएफ नियुक्त किया गया है।
पुलिस महानिदेशक सह निदेशक, बिहार पुलिस अकादमी राजगीर रहीं आर. मल्लर विली को अपर पुलिस महानिदेशक, बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।
एडीजी वीकर सेक्शन अमित कुमार जैन अब मद्य निषेध एवं राज्य स्वापक नियंत्रण ब्यूरो के एडीजी होंगे।
एडीजी स्पेशल ब्रांच सुनील कुमार को एडीजी हेडक्वार्टर बनाया गया है।

आईजी और डीआईजी स्तर पर बदलाव
आईजी बीएसएपी रंजीत कुमार मिश्रा को आईजी साइबर अपराध एवं सुरक्षा इकाई बनाया गया है।
कोसी रेंज के डीआईजी मनोज कुमार अब आईजी हेडक्वार्टर होंगे।
डीआईजी साइबर क्राइम संजय कुमार को आईजी बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस बनाया गया है।
आईजी एसटीएफ विवेकानंद अब पूर्णिया रेंज के आईजी होंगे।

एसपी और कमांडेंट स्तर पर व्यापक फेरबदल
तबादले में कई जिलों के एसपी, सिटी एसपी, रेल एसपी, कमांडेंट और एसडीपीओ स्तर के अधिकारियों को नई जिम्मेदारी दी गई है।
गयाजी के एसएसपी आनंद कुमार को डीआईजी लॉ एंड ऑर्डर, पटना बनाया गया है।सारण के एसपी कुमार आशीष को प्रोन्नति देते हुए डीआईजी कोसी क्षेत्र, सहरसा नियुक्त किया गया है।
मुजफ्फरपुर, भागलपुर, गयाजी, किशनगंज, अररिया, सिवान, शिवहर, जहानाबाद, वैशाली समेत कई जिलों में नए एसपी और एसएसपी की तैनाती की गई है।

साइबर, एसटीएफ, मद्य निषेध और विशेष इकाइयों में भी बदलाव
साइबर अपराध, एसटीएफ, मद्य निषेध, आतंकवाद निरोधी दस्ता, निगरानी अन्वेषण ब्यूरो, मानवाधिकार आयोग और रेलवे पुलिस में भी बड़े स्तर पर अधिकारियों का स्थानांतरण किया गया है।
गृह विभाग के अनुसार यह तबादला प्रशासनिक मजबूती, कानून-व्यवस्था में सुधार और पुलिस व्यवस्था को और प्रभावी बनाने के उद्देश्य से किया गया है।

spot_img
Video thumbnail
जमीन कब्जा के आरोपों पर कृष्ण मुरारी चौधरी का पलटवार,गलतबयानी करने वाले पर करेंगे मानहानि का मुकदमा.
10:37
Video thumbnail
"इंस्टाग्राम पर छाए PM मोदी,नई रील में पारदर्शी परीक्षा व्यवस्था का किया वादा''
01:20
Video thumbnail
JPSC धांधली की परतें खुलनी शुरू! CID की ताबड़तोड़ कार्रवाई, जांच में रोज हो रहे नए खुलासे...
01:14
Video thumbnail
BCCL कर्मी को कार ने एक बार बनी दो बार टक्कर मार किया जान लेने का प्रयास,पर तस्वीरें CCTV में हो गयी
01:49
Video thumbnail
गिरिडीह में चेन छिनतई की दो घटनाओं का पुलिस ने किया खुलासा, कटिहार से दोनों सोने की चेन बरामद
02:58
Video thumbnail
सोनबाद के दो माह पहले बने जर्जर पुल की मरम्मत में ग्रामीणों ने फिर पकड़ी अनियमितता, काम रुकवाया;
03:16
Video thumbnail
औरंगाबाद में प्रदर्शन कारियों की भीड़ ने पुलिस पर किया पथराव तो बदलेमें मिला यह इनाम हो गया लाठीचार्ज
01:49
Video thumbnail
जमीन कब्जे के लग रहे आरोप पर कृष्ण मुरारी चौधरी,पंडुकी के रैयत और जांच करने पहुंचे सीओ ने क्या कहा?
09:52
Video thumbnail
करोड़ों की लागत से कोहिनूर मैदान में बना वेंडिंग जोन वीरान,सड़क पर सज रही दुकानें,जिम्मेवार लापरवाह...
03:56
Video thumbnail
सैकड़ो चेहरे पर धनबाद पुलिस ने लौटाई मुस्कान,जब मिला पुराना चोरी गया/खोया हुआ मोबाइल फोन...
01:52

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular