25.1 C
Jharkhand
Saturday, May 2, 2026

विश्व आदिवासी दिवस पर धनबाद में भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन…

धनबाद:बाबा तिलका मांझी स्मारक समिति की ओर से न्यू टाउन हॉल, धनबाद में विश्व आदिवासी दिवस अत्यंत हर्षोल्लास एवं सांस्कृतिक गौरव के साथ मनाया गया। इस दिवस की स्थापना संयुक्त राष्ट्र संघ द्वारा 9 अगस्त 1994 को की गई थी, जिसका उद्देश्य विश्वभर में आदिवासी समुदायों की भाषा, संस्कृति, परंपरा एवं संवैधानिक अधिकारों का संरक्षण एवं संवर्धन है।

कार्यक्रम की शुरुआत दिशोम गुरु शिबू सोरेन जी की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर व श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए की गई। इसके पश्चात विभिन्न विद्यालयों व संस्थानों से आए छात्र-छात्राओं ने पारंपरिक आदिवासी सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से दर्शकों का मन मोह लिया।

मुख्य अतिथि का उद्बोधन:

मुख्य अतिथि रजत मणी बाखला (अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, निरसा) ने कहा,

“हम आदिवासियों में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है। केवल सही मार्गदर्शन और निरंतर प्रयास की आवश्यकता है। हमें अपनी सामाजिक व सांस्कृतिक विरासत को संभालते हुए आगे बढ़ना है।”

विशिष्ट अतिथियों के विचार:

 अशोक हांसदा (वाणिज्य कर पदाधिकारी) ने संविधान में आदिवासियों के लिए दिए गए अधिकारों की जानकारी दी और शिक्षा के महत्व पर बल दिया।डॉ. लक्ष्मण सोरेन ने आदिवासियों के स्वतंत्रता संग्राम में योगदान को रेखांकित करते हुए कहा कि,

“जल, जंगल और जमीन का अधिकार संविधान ने हमें दिया है, लेकिन उसे धरातल पर लाना अभी शेष है।”

विशिष्ट व्यक्तियों का सम्मान:

कार्यक्रम में समाज और राज्य का गौरव बढ़ाने वाले आदिवासी विभूतियों को सम्मानित किया गया, जिनमें शामिल हैं:

  •  अनीता टुडू – JPSC उत्तीर्ण, झारखंड प्रशासनिक सेवा
  •  बिगन सोय – भारतीय महिला हॉकी टीम की सदस्य, विश्व कप कांस्य पदक विजेता
  •  मार्शल मुर्मू एवं अनूप मुर्मू – अभियंता, जल संसाधन विभाग

अन्य प्रमुख वक्ता:

डॉ. शत्रुघ्न सोरेन, डॉ. वी.पी. सोरेन, जोय हेम्ब्रम, बिरसा मुंडा, लोअर सिंह मुंडा, राजू मरांडी, नेहरू हेम्ब्रम आदि ने भी आदिवासी समाज की दिशा और दशा पर विचार साझा किए।

कार्यक्रम को सफल बनाने में समिति के निम्न पदाधिकारियों एवं सदस्यों का विशेष योगदान रहा:संरक्षक बिरेंद्र हांसदा,अध्यक्ष रायमुनी देवी मुर्मू,सचिव प्रमोद कुमार हेम्ब्रम,कोषाध्यक्ष परेश मुर्मू,विजय हांसदा, संजय हांसदा, मंटू मरांडी, अजीत हेम्ब्रम, देशनारायण मुर्मू, सनातन मुर्मू, बंटी सोरेन, कुंअर बास्के, ऐतवारी मुर्मू, गोविंद हेम्ब्रम, राम प्रसाद मुर्मू, बिनोद हांसदा, उत्तम सोरेन, सुरेश मुर्मू आदि।

 

spot_img
Video thumbnail
दो सगी बहनों का पति भाजपा नेता अमृत दास की रहस्यमय मौ'त,मां ने दोनों बीवियों पर लगाया गंभीर आरोप...
02:41
Video thumbnail
मेजर की रिमांड का असर: भगोड़े प्रिंस से जुड़े दो और भेजे गयें जेल...
00:45
Video thumbnail
निरसा में राहत के साथ आफत लेकर आई बारिश,कई लोगों का कच्चा घर ध्वस्त हुआ...
02:50
Video thumbnail
क्रिकेट के दौरान बच्चों के विवाद में मासूम की पिटाई के बाद स्थिति बिगड़ी तो वासेपुर पहुंची पुलिस...
03:09
Video thumbnail
शराब के नशे में ड्राइविंग करते पकड़े गए नेताजी की गाड़ी हुई सीज,अब कोर्ट में भरना होगा जुर्माना...
02:34
Video thumbnail
कहां से आये बदरा....
01:05
Video thumbnail
रक्सौल जंक्शन जल्द दिखेगा बाबा पशुपतिनाथ मंदिर के भव्य स्वरूप में पर अभी सुरक्षा बढ़ाने की आवश्यकता..
02:04
Video thumbnail
राजगंज में मौसम ने बदला मिज़ाज, आंधी-पानी से राहत के साथ नुकसान भी
00:50
Video thumbnail
गोविंदपुर में जाम से निजात के लिए ट्रैफिक डीएसपी का एक्शन, अवैध पार्किंग पर कार्रवाई
02:10
Video thumbnail
श्री श्री राधा कृष्ण शिलामयि मुर्ति प्राण प्रतिष्ठा का आयोजन
02:16

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular

error: Content is protected !!