निरसा: एकादशी के पावन अवसर पर श्याम मित्र मंडल निरसा एवं मारवाड़ी महिला समिति निरसा के संयुक्त तत्वावधान में निरसा से मैथन स्थित श्री श्याम मंदिर तक भव्य निशान यात्रा निकाली गई। इस धार्मिक यात्रा में सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया।
पूरे क्षेत्र में “जय श्री श्याम” के जयकारों से वातावरण भक्तिमय हो उठा। श्रद्धालु हाथों में निशान (ध्वज) लेकर भजन-कीर्तन करते हुए श्याम दरबार की ओर प्रस्थान किए। यात्रा के दौरान भक्ति संगीत और ढोल-नगाड़ों की धुन पर भक्त झूमते नजर आए।
आयोजकों ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रत्येक माह एकादशी के दिन श्रद्धालु इसी प्रकार हाथों में निशान लेकर श्याम दरबार तक पदयात्रा करते हैं। यह परंपरा पिछले कई वर्षों से निरंतर जारी है और हर महीने श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ती जा रही है।
मैथन स्थित श्री श्याम मंदिर पहुंचकर सभी भक्तों ने विधिवत पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि की कामना की।






















