25.2 C
Jharkhand
Thursday, September 10, 2026

महापौर प्रत्याशी अमित अग्रवाल का दुर्गा मंदिर में पूजा-अर्चना के साथ भव्य स्वागत…

सिंदरी में उमड़ा जनसमर्थन, विकास के वादों के साथ किया जनसंपर्क

सिंदरी:धनबाद नगर निगम के महापौर प्रत्याशी अमित अग्रवाल का सिंदरी स्थित साथी क्लब परिसर में दुर्गा मंदिर में पूजा-अर्चना के साथ भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में समर्थक, स्थानीय नागरिक एवं पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहे। पूरे कार्यक्रम के दौरान उत्साह और उमंग का माहौल देखने को मिला।
कार्यक्रम की शुरुआत विधिवत पूजा-अर्चना से हुई, जिसमें क्षेत्र की सुख-समृद्धि, शांति और निरंतर विकास की कामना की गई। पूजा के उपरांत उपस्थित लोगों ने फूल-मालाओं और गगनभेदी नारों के साथ अमित अग्रवाल का गर्मजोशी से स्वागत किया। समर्थकों में खासा उत्साह देखने को मिला और परिसर पूरी तरह उत्सवमय बना रहा।

विकास को लेकर किए अहम वादे

इस मौके पर अमित अग्रवाल ने उपस्थित जनसमूह का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे सिंदरी सहित पूरे नगर के समग्र विकास के लिए पूरी निष्ठा, ईमानदारी और प्रतिबद्धता के साथ कार्य करेंगे।
उन्होंने कहा कि सिंदरी में आवास से जुड़ी समस्याओं का समाधान, औद्योगिक क्षेत्र में युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराना, महिलाओं को प्रशिक्षण देकर रोजगार की व्यवस्था करना, महिला स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से बैंकों से कम ब्याज दर पर ऋण दिलाना, बेहतर शिक्षा व्यवस्था तथा स्वास्थ्य केंद्रों की उचित सुविधा उनकी प्राथमिकताओं में शामिल है।
साथ ही उन्होंने आदिवासी समुदाय को अधिक से अधिक सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए भी निरंतर प्रयास करने की बात कही।

वार्ड नंबर 55 में जनसंपर्क अभियान

जनसंपर्क अभियान के तहत वार्ड संख्या 55 में साथी क्लब दुर्गा मंडप, छठ तालाब के समीप एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान अमित अग्रवाल ने स्थानीय लोगों से सीधा संवाद किया। कार्यक्रम में लिट्टी-चोखा और कीर्तन का भी आयोजन हुआ, जिससे सामाजिक सौहार्द और आपसी जुड़ाव को और मजबूती मिली।
कार्यक्रम के अंत में उपस्थित लोगों ने एकजुट होकर क्षेत्र के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। यह आयोजन शांतिपूर्ण एवं सफल वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में लगभग हजारों की संख्या में महिलाएं, पुरुष, युवा और बच्चे शामिल रहे।

spot_img
Video thumbnail
छात्र JDU ने की छात्रों की समस्याओं पर मंथन, सेशन लेट और बेरोजगारी का मुद्दा छाया...
03:21
Video thumbnail
छपरा में विश्व हिंदू परिषद कार्यक्रम में केंद्रीय संगठन महामंत्री मिलिंद परांदे ने कहा गो ह,त्या
02:23
Video thumbnail
छपरा के होटल में पुलिस की छापेमारी, इतने लोग क्यों लिए गए हिरासत में...
00:53
Video thumbnail
केस डायरी मैनेज करने के लिए मांगी थी घूस, ACB ने 30 हजार रुपए लेते सब इंस्पेक्टर को दबोचा
00:54
Video thumbnail
धनबाद 8 लेन में एक किडनी केयर अस्पताल के दरवाजे पर मरीज के परिजनों संग प्रबंधन की सरेआम बद्तमीजी...
00:42
Video thumbnail
झारखंड धाम में चला अतिक्रमण हटाओ अभियान, जेसीबी से हटाई गई दुकानें
02:27
Video thumbnail
राजस्थान के युवक से शादी कर लूटने वाले गैंग के 10 शातिरों के साथ लूटेरी दुल्हन गिरफ्तार,ऐसे झांसे
01:13
Video thumbnail
गिरिडीह में कंस्ट्रक्शन कंपनी के मुंशी की हत्या, 48 घंटे में पुलिस ने किया खुलासा; 4 आरोपी गिरफ्तार.
02:54
Video thumbnail
धनबाद के जामाडोबा पंजाबी धौड़ा, थाना जोरापोखर में किन्नर समाज का भव्य आयोजन शुरू
03:22
Video thumbnail
राजपूत विचार मंच ने किया संगठन विस्तार,इन्हें मिली अहम जिम्मेदारी...#राजपूत_विचार
03:32

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular