29.3 C
Jharkhand
Tuesday, September 15, 2026

नाली निर्माण में भारी लापरवाही, नाली के बजाय सड़कों पर बह रहा पानी, लोगों में आक्रोश…

धनबाद: स्थानीय ग्रामीणों के अनुसार, उक्त क्षेत्र में करीब एक किलोमीटर से अधिक लंबी नाली निर्माण का कार्य कराया गया है। लेकिन निर्माण कार्य की गुणवत्ता बेहद खराब बताई जा रही है। लोगों का आरोप है कि नाली निर्माण में चिमनी भट्ठा की जगह बांग्ला भट्ठा की ईंटों का खुलेआम इस्तेमाल किया जा रहा है।
नाली निर्माण में प्रयोग होने वाले छड़ समेत अन्य सामग्री भी घटिया किस्म की है। इसके बावजूद ठेकेदार द्वारा कार्य को जैसे-तैसे पूरा करने का प्रयास किया जा रहा है, जिससे निर्माण की गुणवत्ता पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं।

स्थानीय लोगों का आरोप—
स्थानीय निवासी किरण सिंह, सुलेखा देवी, करण बाउरी, सुमित्रा देवी, बिजली देवी समेत अन्य लोगों ने बताया कि निर्माण कार्य में घोर लापरवाही बरती जा रही है।
कहीं नाली का ढक्कन बंद है तो कहीं खुला छोड़ दिया गया है। कई स्थानों पर नवनिर्मित नालियों से पानी का रिसाव हो रहा है, लेकिन उसकी मरम्मत नहीं की जा रही।
नाली का सही निकास नहीं होने के कारण पानी सड़कों पर बह रहा है। नालियों में कचरे का अंबार लगा हुआ है और घरों से निकलने वाले पानी को नाली से जोड़ने की कोई समुचित व्यवस्था नहीं की गई है।
इतना ही नहीं, कई जगहों पर मसाले का सही अनुपात में प्रयोग नहीं किया गया है, जिससे नाली की दीवारों में गिट्टी और रॉड साफ दिखाई दे रहे हैं।

मांग—
स्थानीय लोगों ने नगर निगम से मांग की है कि इस पूरे नाली निर्माण कार्य की जांच कराई जाए और दोषी ठेकेदार व अधिकारियों पर कड़ी कार्रवाई की जाए।

spot_img
Video thumbnail
पूनम ह'त्या'कांड का पुलिस ने किया खुलासा,बहु को रास्ते से हटाने के लिए ससुर ने रची थीं साजिश,5अरेस्ट
03:37
Video thumbnail
बाबूलाल मरांडी के लिए DC के पास time नही है तो कार्यपालिका &विधायिका में टकराव की स्थिति है :जयराम
01:54
Video thumbnail
फुटबॉल मंच बना अखाड़ा,कांग्रेस नेता सोहराब ने JMM के अख्तर को कहा कोयला चोर,जवाब मिला लोहा चोर.बवाल!
00:54
Video thumbnail
डुमरी में झाड़ू लदी ट्रक पलटी, सड़क हुआ जाम, मौके पर पुलिस...
00:42
Video thumbnail
वासेपुर में कुख्यात प्रिंस खान के भाई बंटी खान को पब्लिक ने जड़ दिया थप्पड़...
00:16
Video thumbnail
वासेपुर की गलियों में बंटी खान की पुलिस ने कराई परेड, इकबाल खान ने भी कह दी ये बड़ी बात
01:56
Video thumbnail
कुख्यात प्रिंस खान के भाई बंटी खान की गिरफ्तारी के बाद पैदल परेड देखिए वासेपुर की गलियों में
00:42
Video thumbnail
भगोड़े अपराधी प्रिंस खान का भाई बंटी खान हुआ गिरफ्तार,धनबाद पुलिस ने कोलकाता एयरपोर्ट से दबोचा...
00:37
Video thumbnail
भगोड़े अपराधी प्रिंस खान का भाई कुख्यात बंटी खान गिरफ्तार.विदेश भागने की फ़िराक में था पर चढ़ गया धनबाद
03:47
Video thumbnail
India’s Got Latent के विनर AR Tiwari की अनकही कहानी |
14:35

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular