38.1 C
Jharkhand
Sunday, June 14, 2026

अवैध कोयला लदे भारी वाहन ने दुकानों और बाइक सवार को मारी टक्कर, बड़ा हादसा टला…

निरसा: निरसा थाना क्षेत्र अंतर्गत भाल्जोरिया रोड पर मंगलवार रात करीब 9 बजे एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। अवैध कोयला लदा एक भारी वाहन अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे स्थित दुकानों में घुस गया और वहीं खड़ी एक बाइक को जोरदार टक्कर मार दी।

इस हादसे में बाइक सवार को हल्की चोटें आई हैं। बाइक पर उनके साथ उनकी पत्नी और चार वर्षीय मासूम बच्चा भी मौजूद था, जो सौभाग्य से बाल-बाल बच गए। घटना के समय सड़क किनारे और क्षतिग्रस्त दुकानों के पास खड़े कई राहगीर भी किसी तरह सुरक्षित बच गए।

स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि यह दुर्घटना दिन के समय होती, तो कई लोगों की जान जा सकती थी। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई है। अवैध कोयला लदे वाहन को लेकर भी सवाल उठने लगे हैं और लोगों ने प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग की है।

spot_img
Video thumbnail
गयाजी पहुंच भगवान बुद्ध का दर्शन कर पर्यटन मंत्री ने लिया आशीर्वाद..#GayaJi #Dharma #BuddhaBlessings
01:17
Video thumbnail
धनबाद में कॉपरेटिव सोसायटी को मजबूत बनाने के उद्देश्य से एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन...
03:24
Video thumbnail
देवड़ी मंदिर पहुंच सीएम हेमंत सोरेन पत्नी कल्पना संग की पूजा अर्चना,लिया माता का आशीर्वाद...
00:56
Video thumbnail
मुंबई में करेंट लगने से धनबाद के युवक की मौ,त, गांव में पसरा मा,तम
03:12
Video thumbnail
ऋषिभिट्टा पहाड़ी बनी हाथियों की शरणस्थली, चेकडैम में जलक्रीड़ा करते दिखे गजराज
01:25
Video thumbnail
SIR को प्रभावी तरीके से संचालित करवाने के लिए जमुआ में BLA 2 का BJP ने किया आयोजन
03:11
Video thumbnail
DCA आयोजित कर रही है 16 जून से वीमेंस क्रिकेट लीग चैम्पियनशिप, बेस्ट परफॉर्मर को मिलेगा डिस्ट्रिक
05:02
Video thumbnail
गन्ने के जूस की आईस बॉक्स में मिला नॉनवेज,हंगामा के बाद भरतपुर में दुकानदार पुलिस हिरासत में...
00:23
Video thumbnail
धनबाद में अन्नपूर्णा देवी का दावा,पीएम मोदी के 12 साल बेमिसाल,राहुल गांधी पर भी साधा निशाना
03:12
Video thumbnail
हजारीबाग में बुजुर्ग महिला की निर्मम ह'त्या,जांच में जुटी पुलिस और डॉग स्क्वॉड की टीम...
02:42

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular

error: Content is protected !!