27.1 C
Jharkhand
Sunday, July 26, 2026

बंगाल चुनाव से पहले 2.41 करोड़ की अवैध लॉटरी जब्त, सिंडिकेट का खुलासा…

पश्चिम बंगाल: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के पहले चरण से ठीक पहले आसनसोल-दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट और चुनाव आयोग की संयुक्त टीम को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है।

शनिवार को सालानपुर थाना क्षेत्र के कल्याणेश्वरी-मैथन डैम नाका चेकपोस्ट पर चलाए गए विशेष अभियान के दौरान झारखंड से आ रही एक मिनी बस से भारी मात्रा में अवैध ‘डियर’ लॉटरी बरामद की गई। जब्त लॉटरी की कुल कीमत लगभग 2 करोड़ 41 लाख 20 हजार रुपए आंकी गई है।

जानकारी के मुताबिक, मैथन (कालीपहाड़ी) से आसनसोल की ओर आ रही मिनी बस संख्या WB37C5476, ‘कृपामय’ को संदेह के आधार पर रोका गया। तलाशी के दौरान बस से 9 पेटियों में रखे 1108 बंडल अवैध लॉटरी टिकट बरामद हुए। प्रत्येक बंडल में 500 टिकट पाए गए।

प्राथमिक जांच में खुलासा हुआ है कि इस अवैध लॉटरी खेप को आसनसोल पहुंचाकर आगे सिउड़ी, बीरभूम भेजने की योजना थी।
जांच एजेंसियों को इस पूरे मामले में एक बड़े अंतर्राज्यीय सिंडिकेट के सक्रिय होने के संकेत मिले हैं। सूत्रों के अनुसार, इस अवैध कारोबार का संचालन झारखंड के मैथन, निरसा और कालूबथान क्षेत्र से किया जा रहा था। इस सिंडिकेट से जुड़े मुख्य नामों में गुड्डू खान और दीपक तिवारी शामिल बताए जा रहे हैं।

वहीं, आसनसोल में इस खेप को रिसीव करने की जिम्मेदारी कथित तौर पर पोलटू सिंह नामक व्यक्ति की थी। बस के कंडक्टर के पास मिले एक संदिग्ध मोबाइल नंबर को ट्रूकॉलर पर रोहित तिवारी के नाम से पहचाना गया है।
गौरतलब है कि पश्चिम बंगाल में ‘डियर’ लॉटरी वैध है और इससे सरकार को बड़ा राजस्व प्राप्त होता है। लेकिन इस तरह की अवैध डुप्लीकेट लॉटरी न केवल आम जनता के साथ धोखाधड़ी है, बल्कि सरकारी खजाने को भी करोड़ों का नुकसान पहुंचा रही है।

spot_img
Video thumbnail
धनबाद टोयोटा में हुनर का महाकुंभ,विजेताओं को मिला सम्मान,निदेशक ने किया सम्मानित...
03:02
Video thumbnail
निरसा में शवदाह गृह का शिलान्यास,4.5 लाख की लागत से बनेगी...
03:00
Video thumbnail
जमीन कब्जा के आरोपों पर कृष्ण मुरारी चौधरी का पलटवार,गलतबयानी करने वाले पर करेंगे मानहानि का मुकदमा.
10:37
Video thumbnail
"इंस्टाग्राम पर छाए PM मोदी,नई रील में पारदर्शी परीक्षा व्यवस्था का किया वादा''
01:20
Video thumbnail
JPSC धांधली की परतें खुलनी शुरू! CID की ताबड़तोड़ कार्रवाई, जांच में रोज हो रहे नए खुलासे...
01:14
Video thumbnail
BCCL कर्मी को कार ने एक बार बनी दो बार टक्कर मार किया जान लेने का प्रयास,पर तस्वीरें CCTV में हो गयी
01:49
Video thumbnail
गिरिडीह में चेन छिनतई की दो घटनाओं का पुलिस ने किया खुलासा, कटिहार से दोनों सोने की चेन बरामद
02:58
Video thumbnail
सोनबाद के दो माह पहले बने जर्जर पुल की मरम्मत में ग्रामीणों ने फिर पकड़ी अनियमितता, काम रुकवाया;
03:16
Video thumbnail
औरंगाबाद में प्रदर्शन कारियों की भीड़ ने पुलिस पर किया पथराव तो बदलेमें मिला यह इनाम हो गया लाठीचार्ज
01:49
Video thumbnail
जमीन कब्जे के लग रहे आरोप पर कृष्ण मुरारी चौधरी,पंडुकी के रैयत और जांच करने पहुंचे सीओ ने क्या कहा?
09:52

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular