32.7 C
Jharkhand
Sunday, July 26, 2026

बिहार NDA में भी घमासान : नीतीश कैबिनेट की बैठक में गजब हो गया, पढ़िए दो मंत्री क्यों आपस में भिड़ गये…

बिहार:बिहार विधानसभा चुनाव के पहले एनडीए नेताओं में भी खूब खींचतान चल रही है. एक महीने के भीतर डिप्टी सीएम विजय सिन्हा और मंत्री अशोक चौधरी एक बार फिर टकरा गए. विजय सिन्हा भाजपा के हैं तो अशोक चौधरी जदयू के नेता है. दोनों में खूब कहा -सुनी हुई. दरअसल, नीतीश कैबिनेट की बैठक के दौरान दोनों नेताओं के बीच बाता बाती हुई. कई मंत्रियों ने बीच बचाव कर शांत कराया. एक महीना पहले भी एनडीए विधानमंडल की बैठक में दोनों के बीच टकराहट हुई थी. पटना में 26 अगस्त को मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में राज्य कैबिनेट की बैठक हुई.

कैबिनेट की बैठक में  फिर भिड़ गए

बैठक के दौरान डिप्टी सीएम और ग्रामीण कार्य मंत्री अशोक चौधरी के बीच गरमा गरम बहस शुरू हो गई. उसके बाद जब बैठक खत्म हुई तो सभी मंत्री बाहर निकल रहे थे. फिर दोनों नेता आपस में उलझ गए. दोनों एक दूसरे के खिलाफ जुबानी हमले तेज करने लगे. सूत्र बताते हैं कि दोनों के बीच कृषि विभाग की एक जमीन को लेकर विवाद हुआ. विजय सिन्हा कृषि मंत्री भी है. अशोक चौधरी ने विजय सिन्हा से कॉलेज निर्माण के लिए कृषि विभाग की जमीन का हस्तांतरण करने को कहा. इस पर विजय सिन्हा का जवाब था कि मुख्यमंत्री ने कृषि विभाग की जमीनों के ट्रांसफर पर लोग रोक लगा रखी है. उनके आदेश के बिना जमीन ट्रांसफर नहीं हो सकती. इस पर अशोक चौधरी नाराज हो गए और उन्होंने कहा कि वही हमेशा कृषि मंत्री बने रहेंगे क्या? दोनों नेताओं को उलझता देख वहां मौजूद मंत्रियों ने स्थिति को संभाला.

21 जुलाई को भी दोनों में हुआ था विवाद

21 जुलाई को बिहार विधानसभा के मानसून सत्र के दौरान एनडीए विधायक दल की बैठक में विजय सिन्हा और अशोक चौधरी के बीच तकरार हो गई थी. बैठक में भाजपा विधायकों ने अशोक चौधरी के ग्रामीण कार्य विभाग में ग्लोबल टेंडरिंग की प्रक्रिया पर सवाल उठाते हुए बड़े ठेकेदारों को काम देने का आरोप लगाया था. वैसे भी अभी बिहार में ग्रामीण कार्य विभाग चर्चा में है. बिहार विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता तेजस्वी यादव ने सोमवार को आरोप लगाया था कि दो मंत्रियों के बीच लड़ाई की वजह से ग्रामीण विकास विभाग के अभियंता के यहां रेड पड़ा और उसे छापे में भारी मात्रा में नगदी बरामद किए गए. तेजस्वी यादव ने यह भी आरोप लगाया था कि टीम के पहुंचने पर घर में नोटों का बंडल जलाए जाने लगा. जिस वजह से पाइप जाम हो गई थी. खैर आज भाजपा और जदयू के मंत्री ही आपस में भिड़ गए, देखना है चुनाव के पहले और क्या-क्या होता है.

spot_img
Video thumbnail
सोनबाद के दो माह पहले बने जर्जर पुल की मरम्मत में ग्रामीणों ने फिर पकड़ी अनियमितता, काम रुकवाया;
03:16
Video thumbnail
औरंगाबाद में प्रदर्शन कारियों की भीड़ ने पुलिस पर किया पथराव तो बदलेमें मिला यह इनाम हो गया लाठीचार्ज
01:49
Video thumbnail
जमीन कब्जे के लग रहे आरोप पर कृष्ण मुरारी चौधरी,पंडुकी के रैयत और जांच करने पहुंचे सीओ ने क्या कहा?
09:52
Video thumbnail
करोड़ों की लागत से कोहिनूर मैदान में बना वेंडिंग जोन वीरान,सड़क पर सज रही दुकानें,जिम्मेवार लापरवाह...
03:56
Video thumbnail
सैकड़ो चेहरे पर धनबाद पुलिस ने लौटाई मुस्कान,जब मिला पुराना चोरी गया/खोया हुआ मोबाइल फोन...
01:52
Video thumbnail
करोड़ो का अवैध शराब छुपा था धान की भुंसी के नीचे,देख कर उत्पाद विभाग भी रह गयी दंग...
02:51
Video thumbnail
सैकड़ो चेहरे पर धनबाद पुलिस ने लौटाई मुस्कान,जब मिला पुराना चोरी गया/खोया हुआ मोबाइल फोन..
05:26
Video thumbnail
केंदुआ दास बस्ती में STG आउटसोर्सिंग परियोजना पर टकराव, पुलिस तैनात,वार्ता से पहले काम नहीं...
03:50
Video thumbnail
झरिया वार्ड 36 में गंदगी,कूड़े और पोल्ट्री फार्म की बदबू से जीना हुआ मुहाल,कहां करें फरियाद....
03:38
Video thumbnail
धनबाद
02:52

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular