25.8 C
Jharkhand
Wednesday, September 9, 2026

झारखंडी स्टाइल में जीशान कादरी की हुई बिग बॉस में इंट्री…

‘तुम मेरे लिए कंटेस्टेंट हो’, ‘बिग बॉस 19’ में एंट्री लेते ही आपस में भिड़े़ जीशान कादरी और तान्या मित्तल

धनबाद :टीवी का सबसे फेमस और विवादित रियलिटी शो ‘बिग बॉस 19’ का ग्रैंड प्रीमियर शुरू हो गया है, जिसमें एक बार फिर सलमान खान का जबरदस्त अंदाज देखने को मिला। उन्होंने 16 कंटेस्टेंट को सभी से मिलवाया और उन्हें घर के अंदर भेजा। सबसे पहले टीवी एक्ट्रेस अशनूर कौर शो का हिस्सा बनीं। इसके बाद जीशान कादरी और तान्या मित्तल ने एंट्री ली।

धनबाद निवासी बॉलीवुड एक्टर जीशान कादरी ने बिग बॉस 19 में झारखंडीथ स्टाइल में इंट्री की। उन्होंने सलमान खान को गमछा भेंट किया और शो में अन्य प्रतियोगियों के साथ शामिल हुए।
दोनों ने घर के अंदर एंट्री लेते ही आपस में भिड़़ गए। दरअसल, शो के सेट पर सलमान खान ने दोनों को मिलवाया। इसके बाद होस्ट ने एक क्राउन मंगवाया,र जिसके बाद तान्या ने बड़ा वाला क्राउन पहनने की बात की। फिर सलमान ने तान्या की बहुत सारी रील्स दिखाई और जीशान से कहा कि आप इनकी रील्स देखकर तय करेंगे कि आप इनकी पर्सनालिटी कैंसिल करेंगे या क्राउन रहने देंगे।

आपस में भिड़े तान्या-जीशान

इसके बाद दोनों घर में एंट्री लेते हैं, जहां अशनूर, जीशान और तान्या मिलकर बात करते हैं। तभी तान्या पूछती है कि आप वासेपुर से ही हो। इसके जवाब में जीशान हां कह देते हैं। फिर सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर पूछती हैं कि ‘गैंग्स ऑफ वासेपुर 3’ कब आ रही है। इसके जवाब में एक्टर बिग बॉस के घर की तरफ इशारा करते हुए कहते हैं यहीं आएगी तीसरी, यहीं रिलीज होगी, 106 दिनों में थर्ड रिलीज हो जाएगी।

फिर बात-बात में तान्या ने कहा, “मुझे इन्हें देखते ही समझ आ गया था कि ये वॉयलेंट हैं। मुझे लगता है कि जब आप किसी से पहली बार मिलते हैं, तो थोड़ा ऐसा होता है कि लड़की है।” तभी तान्या को बीच में रुकते हुए जीशान ने कहा, “देखो लड़़की की बात मत करो तान्या। तुम मेरे लिए एक कंटेस्टेंट हो। एक दोस्त के नाते भी मैं चाहूंगा कि तुम्हें ये रियलिटी चेक रहे तुम्हारा, तुम वैसी रहो।
जीशान ने कहा, “मैंने अपनी लाइफ उनके बीच में गुजारी है, जिनके साथ क्रिकेट खेला है, वो आज टॉप के बदमाश हैं। तो ये हैं ना धमकी बजी, लड़ाई, गाली-गलौज इन चीजों से हम बहुत ऊपर उठ चुके हैं।”

गौरव खन्ना, अमाल मलिक और अशनूर कौर समेत सलमान खान के शो में शामिल होंगे ये स्टार।
हम यहां बता दें कि ज़ीशान कादरी एक भारतीय लेखक, अभिनेता, निर्देशक और निर्माता हैं। इन्होंने बॉलीवुड की अपराध-शैली फिल्म गैंग्स ऑफ वासेपुर की कहानी लिखी है। यह फ़िल्म अनुराग कश्यप द्वारा निर्देशित और सह-लिखित है। इस फ़िल्म के लिए उन्हें संयुक्त रूप से सन् 2013 के फ़िल्मफ़ेयर सर्वश्रेष्ठ संवाद पुरस्कार से पुरस्कृत किया गया। कादरी ने ‘गैंग्स ऑफ वासेपुर – भाग 2’ में अभिनय भी किया है। उन्होंने फिल्म ‘मेरठिया गैंगस्टर्स’ का निर्देशन और निर्माण किया है।

सिर्फ 12वीं पास हैं तान्या मित्तल, 500 रुपये से शुरू किया बिजनेस,आज करोड़ों की हैं मालकिन

महाकुंभ से वायरल हुईं मॉडल और सोशल मीडिया की फेमस इंफ्लुएंसर तान्या मित्तल अब बिग बॉस 19 के घर में बंद हैं. वो अभी सिर्फ 25 साल की हैं और सबसे कम उम्र की अमीर सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर कही जाती हैं. आपको बता दें कि तान्या ने सिर्फ 500 रुपये से अपने करियर की शुरुआत की थी और आज वो सिर्फ इंफ्लुएंसर नहीं बल्कि सक्सेफुल बिजनेस वुमन भी हैं.

जानिए कौन हैं तान्या मित्तल

बता दें कि बिग बॉस 19 में पहुंचीं तान्या मित्तल इंटरप्रेन्योर और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर हैं. तान्या मिस एशिया टूरिज्म यूनिवर्स 2018 रह चुकी हैं. वो अपने सोशल मीडिया वीडियो के जरिए यूपी और एमपी टूरिज्म का प्रचार करती हैं.

कहां से हैं तान्या मित्तल?

तान्या मित्तल का जन्म 27 सितंबर 1998 को मध्यप्रदेश के ग्वालियर में हुआ था. उनकी शुरुआती एजुकेशन भी ग्वालियर से हुई. उन्होंने सिर्फ 12वीं तक पढ़ाई की है. इसके बाद अंग्रेजी सीखने पर पूरा जोर दिया. उनका मानना है कि आज के वक्त में अंग्रेजी सीखना जरूरी है.

कॉलेज के टाइम शुरू किया बिजनेस

एक इंटरव्यू में तान्या ने बताया कि दिल्ली के सदर बाजार से सामान खरीदा करतीं थी. खरीदे गए सामान की फोटो अपने अकाउंट पर पोस्ट करके उन्हें बेचा करती थीं. न्यूज़ फास्ट।

क्या बिजनेस करती हैं तान्या?

तान्या ने हैंड क्राफ्ट का बिजनेस अपनाया और हैंडमेड लव नाम से बिजनेस शुरू किया. जहां फोटो फ्रेम, गिफ्ट कार्ड, की रिंग जैसे हैंडमेड चीजें बनाती थीं. हालांकि शुरुआत में कस्टमर नहीं मिले. फिर सोशल मीडिया के जरिए उन्होंने अपने बिजनेस को बढ़ाया और ग्रेजुएशन की पढ़ाई शुरू करने के बाद भी बीच में छोड़ दी.
तान्या ने साल 2017 में खुद का बिजनेस शुरू किया था, वहीं साल 2018 में फैशन इंडस्ट्री में कदम रखते हुए मिस टूरिज्नम एशिया का खिताब जीता था, और लेबनान में 12 दिनों तक चले इस मुकाबले में 16 राउंड पार कर तान्या ने 31 देशों की मॉडल्स को पछाड़ा था.
तान्या ने बताया कि उन्हें अंग्रजी नहीं आती थी लेकिन अपने बिजनेस को बढ़ाने के लिए तान्या ने यूट्यूब की मदद से अंग्रेजी सीखी. इसके बाद अपने बिजनेस को बढ़ाने के लिए तान्या धार्मिक स्थलों को बढ़ाने के लिए वीडियो बनाने शुरू किए.

बता दें कि तान्या ने 200 से ज्यादा लड़कियों को गोद लिया है और उनकी एजुकेशन की जिम्मेदारी वह उठा रही हैं. अपनी फैक्ट्री के जरिए भी वो कई लोगों को रोजगार दे रही हैं.
तान्या मित्तल के इंस्टाग्राम पर 3 मिलियन फॉलोअर्स हैं. वहीं उनके यूट्यूब चैनल पर 68.7 हजार सब्सक्राइबर हैं. जहां वो पॉडकास्ट से लेकर धार्मिक स्थलों के वीडियो बनाती हैं.
तान्या मित्तल पूरे देश में महाकुंभ के वक्त सुर्खियों में आईं थीं. उस समय उनका एक वीडियो काफी वायरल हुआ. जिसमें वो रोते हुए भगदड़ के हालात बता रही थीं. वहीं इसके अलावा पहलगाम आतंकी हमले के दौरान तान्या ने कहा था कि आतंकवाद का कोई धर्म नहीं होता. इसके बाद उनकी आलोचना हुई थी.

spot_img
Video thumbnail
छपरा में विश्व हिंदू परिषद कार्यक्रम में केंद्रीय संगठन महामंत्री मिलिंद परांदे ने कहा गो ह,त्या
02:23
Video thumbnail
छपरा के होटल में पुलिस की छापेमारी, देह व्यापार की सूचना पर कार्रवाई।
00:53
Video thumbnail
केस डायरी मैनेज करने के लिए मांगी थी घूस, ACB ने 30 हजार रुपए लेते सब इंस्पेक्टर को दबोचा
00:54
Video thumbnail
धनबाद 8 लेन में एक किडनी केयर अस्पताल के दरवाजे पर मरीज के परिजनों संग प्रबंधन की सरेआम बद्तमीजी...
00:42
Video thumbnail
झारखंड धाम में चला अतिक्रमण हटाओ अभियान, जेसीबी से हटाई गई दुकानें
02:27
Video thumbnail
राजस्थान के युवक से शादी कर लूटने वाले गैंग के 10 शातिरों के साथ लूटेरी दुल्हन गिरफ्तार,ऐसे झांसे
01:13
Video thumbnail
गिरिडीह में कंस्ट्रक्शन कंपनी के मुंशी की हत्या, 48 घंटे में पुलिस ने किया खुलासा; 4 आरोपी गिरफ्तार.
02:54
Video thumbnail
धनबाद के जामाडोबा पंजाबी धौड़ा, थाना जोरापोखर में किन्नर समाज का भव्य आयोजन शुरू
03:22
Video thumbnail
राजपूत विचार मंच ने किया संगठन विस्तार,इन्हें मिली अहम जिम्मेदारी...#राजपूत_विचार
03:32
Video thumbnail
राजस्थान के युवक से शादी कर लूटने वाले गैंग के 10 शातिरों के साथ लूटेरी दुल्हन गिरफ्तार,ऐसे झांसे
10:41

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular