32.7 C
Jharkhand
Sunday, July 26, 2026

डालसा धनबाद की पहल: 70 वर्षीय बेसहारा वृद्ध को मिला वृद्ध आश्रम में सहारा…

धनबाद: झारखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण (झालसा) के तत्वावधान में तथा प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण धनबाद बाल कृष्ण तिवारी के निर्देश एवं सचिव मयंक तुषार टोपनो के आदेश पर एक सराहनीय मानवीय पहल की गई।
अधिकार मित्र डिपेंटी कुमारी गुप्ता ने झरिया क्षेत्र में डोर-टू-डोर अभियान के दौरान सड़क किनारे भीख मांगकर जीवनयापन कर रहे एक 70 वर्षीय बेसहारा वृद्ध को चिन्हित किया। वृद्ध लंबे समय से असहाय स्थिति में जीवन बिता रहे थे तथा उनके समुचित देखभाल एवं चिकित्सा की कोई व्यवस्था नहीं थी।

मामले की जानकारी मिलते ही अधिकार मित्र ने तत्परता दिखाते हुए आवश्यक कानूनी एवं प्रशासनिक प्रक्रिया पूर्ण की और संबंधित विभागों से समन्वय स्थापित कर वृद्ध को सुरक्षित रूप से वृद्धाश्रम में स्थानांतरित कराया। आश्रम में उनके भोजन, आवास, नियमित स्वास्थ्य जांच एवं आवश्यक उपचार की व्यवस्था अध्यक्ष नौशाद गद्दी की देखरेख में सुनिश्चित की गई है।
इस मानवीय कार्य में डालसा सहायक अरुण कुमार, राजेश सिंह, हेमराज चौहान एवं संध्या देवी की भी महत्वपूर्ण भूमिका रही।

समाज के बुजुर्गों के लिए तत्पर डालसा
डालसा धनबाद की टीम निरंतर जरूरतमंद, असहाय एवं वंचित व्यक्तियों को न्याय एवं संरक्षण प्रदान करने हेतु प्रतिबद्ध है। इस पहल से न केवल एक वृद्ध को सुरक्षित आश्रय मिला, बल्कि समाज में विधिक सेवा प्राधिकरण की संवेदनशील एवं सक्रिय भूमिका भी उजागर हुई।
बेसहारा वृद्धों के लिए अधिकार मित्र एवं न्यायिक तंत्र का यह प्रयास समाज में मानवता और संवेदना का प्रेरणादायक उदाहरण है।

spot_img
Video thumbnail
सोनबाद के दो माह पहले बने जर्जर पुल की मरम्मत में ग्रामीणों ने फिर पकड़ी अनियमितता, काम रुकवाया;
03:16
Video thumbnail
औरंगाबाद में प्रदर्शन कारियों की भीड़ ने पुलिस पर किया पथराव तो बदलेमें मिला यह इनाम हो गया लाठीचार्ज
01:49
Video thumbnail
जमीन कब्जे के लग रहे आरोप पर कृष्ण मुरारी चौधरी,पंडुकी के रैयत और जांच करने पहुंचे सीओ ने क्या कहा?
09:52
Video thumbnail
करोड़ों की लागत से कोहिनूर मैदान में बना वेंडिंग जोन वीरान,सड़क पर सज रही दुकानें,जिम्मेवार लापरवाह...
03:56
Video thumbnail
सैकड़ो चेहरे पर धनबाद पुलिस ने लौटाई मुस्कान,जब मिला पुराना चोरी गया/खोया हुआ मोबाइल फोन...
01:52
Video thumbnail
करोड़ो का अवैध शराब छुपा था धान की भुंसी के नीचे,देख कर उत्पाद विभाग भी रह गयी दंग...
02:51
Video thumbnail
सैकड़ो चेहरे पर धनबाद पुलिस ने लौटाई मुस्कान,जब मिला पुराना चोरी गया/खोया हुआ मोबाइल फोन..
05:26
Video thumbnail
केंदुआ दास बस्ती में STG आउटसोर्सिंग परियोजना पर टकराव, पुलिस तैनात,वार्ता से पहले काम नहीं...
03:50
Video thumbnail
झरिया वार्ड 36 में गंदगी,कूड़े और पोल्ट्री फार्म की बदबू से जीना हुआ मुहाल,कहां करें फरियाद....
03:38
Video thumbnail
धनबाद
02:52

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular