24.7 C
Jharkhand
Thursday, September 10, 2026

झारखंड बार काउंसिल चुनाव: धनबाद से रांची तक नामांकन रैली, अध्यक्ष-महासचिव ने ठोकी दावेदारी…

धनबाद: झारखंड बार काउंसिल चुनाव को लेकर धनबाद के अधिवक्ताओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। मंगलवार को धनबाद बार एसोसिएशन के अध्यक्ष एवं महासचिव के नेतृत्व में अधिवक्ताओं की एक रैली धनबाद से रांची के लिए रवाना हुई। रैली रांची स्थित झारखंड बार काउंसिल कार्यालय पहुंचेगी, जहां अध्यक्ष राधेश्याम गोस्वामी और महासचिव जितेंद्र कुमार अपना नामांकन पत्र दाखिल करेंगे।

इस मौके पर अध्यक्ष राधेश्याम गोस्वामी ने कहा कि धनबाद के अधिवक्ताओं ने एक बार फिर उन पर भरोसा जताया है। उन्होंने बताया कि अधिवक्ताओं से जुड़ी कई अहम मांगें वर्षों से लंबित हैं, जिनमें अधिवक्ता कॉलोनी का निर्माण, अधिवक्ता संरक्षण अधिनियम (एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट) को लागू करना और अधिवक्ताओं के लिए पेंशन व्यवस्था शामिल है। इन्हीं मुद्दों को लेकर वे झारखंड बार काउंसिल चुनाव में मैदान में उतरे हैं, ताकि राज्यभर के अधिवक्ताओं के हित में प्रभावी ढंग से काम किया जा सके।

वहीं महासचिव जितेंद्र कुमार ने कहा कि झारखंड बार काउंसिल एक संवैधानिक संस्था है, लेकिन वर्तमान में वहां के निर्वाचित प्रतिनिधि अधिवक्ताओं की समस्याओं को गंभीरता से नहीं उठा पा रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि कई प्रतिनिधि केवल बाहरी दौरों तक सीमित हैं, जबकि अधिवक्ताओं की मूल समस्याएं आज भी जस की तस बनी हुई हैं। अधिवक्ताओं के अधिकारों की रक्षा और समस्याओं के समाधान के उद्देश्य से ही उन्होंने चुनाव में नामांकन किया है।

spot_img
Video thumbnail
JPSC JSSC CGL परीक्षा में धांधली की जांच CBI से हो जाए तो जांच की आंच CM तक पहुंचेगी:राज सिन्हा
02:50
Video thumbnail
अभ्यर्थियों को बेचे गए नौकरी के पाई पाई का हिसाब बता रहे हैं सांसद ढुलु महतो,जरा चेक कर लीजिए...
02:53
Video thumbnail
JPSC JSSC CGL घोटाले के किंग पिन अभय तिवारी को नही मिली जमानत,रोज हो रहे नये खुलासे..
02:54
Video thumbnail
अधिकारी उंदण्ड हो रहे हैं उनका हिसाब BJP की सरकार आएगी तो किया जाएगा,DC द्वारा ज्ञापन रिसीव के लिए
04:55
Video thumbnail
JPSC JSSC CGL घोटाले के किंग पिन अभय तिवारी को नही मिली जमानत,रोज हो रहे नये खुलासे...
02:54
Video thumbnail
JSSC JPSC CGL समेत तमाम परीक्षाओं में धांधली के खिलाफ जिला मुख्यालय धनबाद में भाजपा का आंदोलन Live
02:35
Video thumbnail
छात्र JDU ने की छात्रों की समस्याओं पर मंथन, सेशन लेट और बेरोजगारी का मुद्दा छाया...
03:21
Video thumbnail
छपरा में विश्व हिंदू परिषद कार्यक्रम में केंद्रीय संगठन महामंत्री मिलिंद परांदे ने कहा गो ह,त्या
02:23
Video thumbnail
छपरा के होटल में पुलिस की छापेमारी, इतने लोग क्यों लिए गए हिरासत में...
00:53
Video thumbnail
केस डायरी मैनेज करने के लिए मांगी थी घूस, ACB ने 30 हजार रुपए लेते सब इंस्पेक्टर को दबोचा
00:54

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular