31.7 C
Jharkhand
Sunday, July 26, 2026

रेल अधिनियम के अंतर्गत अज्ञात फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी एवं पूर्ण बरामदगी …

धनबाद:धनबाद जंक्शन बॉक्स सं० JB-6 से सिग्नल विभाग का 12 कोर का 72 अदद (लगभग 70 मीटर) सिग्नलिंग केबल किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा काटकर चोरी कर लिया गया था। उक्त घटना के कारण दिनांक 26.01.2026 को समय 23:10 बजे से 27.01.2026 को समय 16:30 बजे तक रेल परिचालन प्रभावित रहा। इस अवधि में कुल 06 पैसेंजर/मालगाड़ियों का परिचालन प्रभावित हुआ।
चोरी गए सिग्नलिंग केबल का अनुमानित मूल्य ₹ 8,400/- आँका गया।

उक्त घटना के संबंध में आसमान सिंह मुंडा, JE/Sig/PEH द्वारा एक लिखित शिकायत पत्र दिया गया, जिसके आधार पर रेसुब पोस्ट धनबाद पर कांड सं०–03/26, दिनांक 28.01.2026, धारा 3 RP(UP) Act एवं 174(C) रेल अधिनियम के अंतर्गत अज्ञात के विरुद्ध मामला पंजीकृत किया गया। मामले की जांच का भार उप निरीक्षक कुन्दन कुमार को सौंपा गया।

जांच के दौरान की गई कार्यवाही:

मामले के उद्भेदन हेतु मुखबिर खास को तैनात किया गया। दिनांक 06.02.2026 को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि निम्नलिखित व्यक्तियों द्वारा उक्त घटना को अंजाम दिया गया है—
आकाश राम, उम्र 22 वर्ष, पिता – विनोद राम, पता – रोड़ा बांध, सिंदरी रेलवे स्टेशन के पास, थाना – सिंदरी, जिला – धनबाद।
देव कुमार, उम्र 20 वर्ष, पिता – ओम नाथ शर्मा, पता – BIT सिंदरी, सुपर फॉस्फेट कॉलोनी, थाना – गोशाला ओपी, जिला – धनबाद।

सूचना के सत्यापन हेतु उपरोक्त दोनों व्यक्तियों को स्थानीय थाना सिंदरी एवं गोशाला ओपी के पदाधिकारियों एवं स्टाफ के सहयोग से पूछताछ हेतु लाया गया।

पूछताछ के क्रम में दोनों अभियुक्तों ने बताया कि वे आपस में रिश्तेदार हैं। वर्ष 2025 के दिसंबर माह के तृतीय सप्ताह में कंस्ट्रक्शन विभाग द्वारा मार्शलिंग यार्ड में पुनर्विकास कार्य हेतु एक प्राइवेट संवेदक द्वारा कार्य कराया जा रहा था, जिसमें सामग्री की सुरक्षा हेतु दोनों को ड्यूटी पर लगाया गया था। रेलवे कार्य के दौरान उन्होंने रेलवे की कार्यप्रणाली को निकट से देखा एवं समझा, इसी क्रम में उन्होंने लोकेशन बॉक्स की चाभी चोरी कर ली।
अभियुक्तों ने स्वीकार किया कि दिनांक 26.01.2026 की रात्रि में सिंदरी टाउन स्टेशन से लगभग 800 मीटर दूर स्थित एक लोकेशन बॉक्स को चोरी की चाभी से खोलकर उसमें लगे काले रंग के कॉपर सिग्नलिंग केबल में से लगभग 70 मीटर तार काटकर चोरी कर लिया। चोरी के पश्चात उक्त केबल को ट्रैक से लगभग 50–60 मीटर दूर झाड़ी में प्लास्टिक बोरे में छुपा दिया गया। जल्दबाजी में लोकेशन बॉक्स की चाभी झाड़ी में फेंक दी गई, जिसका स्थान उन्हें स्मरण नहीं है।

अभियुक्तों की निशानदेही पर रेसुब पोस्ट धनबाद, CIB धनबाद एवं स्थानीय थाना के सहयोग से घटनास्थल पर सिंदरी ब्लॉक हॉल्ट एवं सिंदरी टाउन के बीच KM पोल सं० 18 S/03-04 के उत्तर दिशा में ट्रैक से लगभग 50–60 मीटर दूर झाड़ी से प्लास्टिक बोरे में रखा 12 कोर का लगभग 70 मीटर कॉपर सिग्नलिंग केबल बरामद किया गया। उक्त बरामदगी की जब्ती सूची समय 02:40 बजे तैयार की गई एवं दोनों अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया।
आगे की पूछताछ में दोनों अभियुक्तों ने स्वीकार किया कि—
(i) दिनांक 26.12.2025 को शहरपुरा बाजार में कुछ दुकानों का ताला तोड़कर तिजोरी से नगद राशि चोरी की।
(ii) दिनांक 16.01.2026 को सिंदरी शहरपुरा स्थित एक घर में घुसकर आलमारी एवं बक्सा तोड़कर सोना-चांदी के आभूषण एवं नगद राशि की चोरी की।
नामित दोनों अभियुक्तों को माननीय रेलवे न्यायालय, दंडाधिकारी महोदय के समक्ष अग्रसारित किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया।

अभियुक्तों का आपराधिक इतिहास:

आकाश राम के विरुद्ध—
• सिंदरी थाना कांड सं० 98/2020, दिनांक 30.10.2020, धारा 379/461 IPC
देव कुमार के विरुद्ध—
(क) सिंदरी थाना कांड सं० 98/2020, दिनांक 30.10.2020, धारा 379/461 IPC
(ख) सिंदरी थाना कांड सं० 106/2020, दिनांक 16.11.2020, धारा 379/461 IPC
बरामद सिग्नलिंग केबल का अनुमानित मूल्य ₹ 8,400/- (आठ हजार चार सौ रुपये मात्र) है।

spot_img
Video thumbnail
JPSC धांधली की परतें खुलनी शुरू! CID की ताबड़तोड़ कार्रवाई, जांच में रोज हो रहे नए खुलासे...
01:14
Video thumbnail
BCCL कर्मी को कार ने एक बार बनी दो बार टक्कर मार किया जान लेने का प्रयास,पर तस्वीरें CCTV में हो गयी
01:49
Video thumbnail
गिरिडीह में चेन छिनतई की दो घटनाओं का पुलिस ने किया खुलासा, कटिहार से दोनों सोने की चेन बरामद
02:58
Video thumbnail
सोनबाद के दो माह पहले बने जर्जर पुल की मरम्मत में ग्रामीणों ने फिर पकड़ी अनियमितता, काम रुकवाया;
03:16
Video thumbnail
औरंगाबाद में प्रदर्शन कारियों की भीड़ ने पुलिस पर किया पथराव तो बदलेमें मिला यह इनाम हो गया लाठीचार्ज
01:49
Video thumbnail
जमीन कब्जे के लग रहे आरोप पर कृष्ण मुरारी चौधरी,पंडुकी के रैयत और जांच करने पहुंचे सीओ ने क्या कहा?
09:52
Video thumbnail
करोड़ों की लागत से कोहिनूर मैदान में बना वेंडिंग जोन वीरान,सड़क पर सज रही दुकानें,जिम्मेवार लापरवाह...
03:56
Video thumbnail
सैकड़ो चेहरे पर धनबाद पुलिस ने लौटाई मुस्कान,जब मिला पुराना चोरी गया/खोया हुआ मोबाइल फोन...
01:52
Video thumbnail
करोड़ो का अवैध शराब छुपा था धान की भुंसी के नीचे,देख कर उत्पाद विभाग भी रह गयी दंग...
02:51
Video thumbnail
सैकड़ो चेहरे पर धनबाद पुलिस ने लौटाई मुस्कान,जब मिला पुराना चोरी गया/खोया हुआ मोबाइल फोन..
05:26

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular