25.9 C
Jharkhand
Monday, September 14, 2026

झारखंड सरकार ने कई वरिष्ठ IAS अधिकारियों का तबादला किया, जमशेदपुर-देवघर-खूंटी को मिले नए DC…

झारखंड: रांची से बड़ी प्रशासनिक खबर सामने आई है। झारखंड सरकार ने राज्य के कई वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों का तबादला और नई पदस्थापनियां की हैं। कार्मिक, प्रशासनिक सुधार और राजभाषा विभाग ने शनिवार देर शाम इसकी अधिसूचना जारी कर दी।

सीनियर आईएएस अधिकारी छवि रंजन को झारखंड खेल प्राधिकरण का कार्यकारी निदेशक बनाया गया है। वहीं, स्वास्थ्य मिशन के अभियान निदेशक शशि प्रकाश झा को झारखंड मेडिकल एंड हेल्थ इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट एंड प्रोक्योरमेंट कॉरपोरेशन का प्रबंध निदेशक नियुक्त किया गया है।

जमशेदपुर के उपायुक्त राजीव रंजन को सुवर्णरेखा परियोजना के प्रशासक का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। प्रतीक्षारत जिशान कुमार को पेयजल विभाग में विशेष सचिव बनाया गया है, जबकि सुनील कुमार सिंह को सूचना एवं जनसंपर्क विभाग में विशेष सचिव की जिम्मेदारी दी गई है।

वित्त विभाग के विशेष सचिव विजय कुमार गुप्ता को हजारीबाग का प्रभारी प्रमंडलीय आयुक्त बनाया गया है। फैज अंक अहमद को राजस्व एवं निबंधन विभाग में अपर सचिव, भोर सिंह यादव को वन विभाग में अपर सचिव और सत्येंद्र कुमार को पेयजल विभाग में अपर सचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

गढ़वा के डीडीसी पशुपति नाथ मिश्र अब गढ़वा के नए उपायुक्त होंगे। वहीं, गढ़वा के वर्तमान डीसी अनन्य मित्तल को जेएसएलपीएस का मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी बनाया गया है।

माधवी मिश्रा को आईटी विभाग का निदेशक, जाधव विजया नारायण राव को महिला एवं बाल विकास विभाग में अपर सचिव और नमन प्रियेश लकड़ा को पर्यटन निदेशक नियुक्त किया गया है।

अंजली यादव को परीक्षा नियंत्रक के साथ उच्च शिक्षा विभाग में अपर सचिव का अतिरिक्त प्रभार मिला है। विद्यानंद शर्मा पंकज को कृषि निदेशक, रोबिन टोप्पों को पशुपालन निदेशक और आलोक शिकारी को एसटी सहकारिता विकास निगम के एमडी का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।

इसके अलावा, अनिलसन लकड़ा को निबंधन महानिरीक्षक, नीरज कुमार सिंह को उत्पाद आयुक्त और कर्ण सत्यार्थी को वित्त विभाग में अपर सचिव बनाया गया है। गरिमा सिंह को सीएम लघु सिंचाई बोर्ड के सीईओ का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।

राज्य सरकार ने देवघर और खूंटी जिले में भी नए उपायुक्तों की नियुक्ति की है। खूंटी के डीसी सौरभ कुमार अब देवघर के नए डीसी होंगे, जबकि पलामू के डीडीसी मो. जावेद हुसैन को खूंटी का उपायुक्त बनाया गया है।

इसके साथ ही, गिरिडीह के एसडीओ विस्पुते को गोड्डा का डीडीसी और अनिमेश रंजन को गुमला का डीडीसी नियुक्त किया गया है।

राज्य सरकार के इस बड़े प्रशासनिक फेरबदल को प्रशासनिक व्यवस्था में तेजी और बेहतर समन्वय की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है।

spot_img
Video thumbnail
वासेपुर में कुख्यात प्रिंस खान के भाई बंटी खान को पब्लिक ने जड़ दिया थप्पड़...
00:16
Video thumbnail
प्रिंस खान के भाई बंटी का पुलिस ने वासेपुर की गलियों में कराया परेड तो इकबाल खान ने क्या कहा सुनिए..
01:56
Video thumbnail
कुख्यात प्रिंस खान के भाई बंटी खान की गिरफ्तारी के बाद पैदल परेड देखिए वासेपुर की गलियों में
00:42
Video thumbnail
भगोड़े अपराधी प्रिंस खान का भाई बंटी खान हुआ गिरफ्तार,धनबाद पुलिस ने कोलकाता एयरपोर्ट से दबोचा...
00:37
Video thumbnail
भगोड़े अपराधी प्रिंस खान का भाई कुख्यात बंटी खान गिरफ्तार.विदेश भागने की फ़िराक में था पर चढ़ गया धनबाद
03:47
Video thumbnail
India’s Got Latent के विनर AR Tiwari की अनकही कहानी |
14:35
Video thumbnail
राजपूत विचार मंच के बैठक में गोविंदपुर प्रखंड के पदाधिकारियों का सम्मान,समाज गरीब तबके के बेटियों
03:56
Video thumbnail
खिलाड़ियों ने टाईगर जयराम महतो को भी सौंपा ज्ञापन,गोल्फ ग्राउंड में डिज्नीलैंड मेला पर रोक लगाने की
02:29
Video thumbnail
CISF जवानों पर बुजुर्ग महिला की पिटाई का आरोप, खूब हुआ बवाल...
01:53
Video thumbnail
NH 19 गोविंदपुर एलिवेटेड फ्लाईओवर निर्माण और 5-6 KM महाजाम से ड्राईवर परेशान,आखिर कौन जिम्मेदार..
02:57

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular