28 C
Jharkhand
Saturday, July 25, 2026

झारखण्ड प्रांतीय मारवाड़ी सम्मेलन ने की अनुशासन समिति की घोषणा…

झारखण्ड: झारखण्ड प्रांतीय मारवाड़ी सम्मेलन द्वारा संगठन की गरिमा, अनुशासन एवं मर्यादित कार्यसंस्कृति को और अधिक सुदृढ़ एवं प्रभावी बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए वर्ष 2026-27 हेतु 11 सदस्यीय अनुशासन समिति की घोषणा की गई है।

विगत दिनों सम्पन्न हुई प्रांतीय समीक्षा बैठक में संगठन की एकता, सक्रियता एवं संविधानसम्मत कार्यप्रणाली को मजबूत करने के उद्देश्य से अनुशासन समिति के गठन का प्रस्ताव रखा गया था, जिसे उपस्थित पदाधिकारियों एवं सदस्यों द्वारा सर्वसम्मति से अनुमोदित किया गया।

प्रांतीय नेतृत्व के निर्देशानुसार गठित समिति में वरिष्ठ समाजसेवी एवं पूर्व प्रांतीय अध्यक्ष ओमप्रकाश जी अग्रवाल को संरक्षक मंडल में स्थान दिया गया है, जबकि प्रांतीय अध्यक्ष  सुरेश चन्द्र जी अग्रवाल एवं प्रांतीय महामंत्री  विनोद कुमार जैन पदेन सदस्य के रूप में समिति का मार्गदर्शन करेंगे।

सम्मेलन के प्रांतीय उपाध्यक्ष कृष्णा अग्रवाल को अनुशासन समिति का सभापति मनोनीत किया गया है। समिति में राज्य के विभिन्न जिलों से अनुभवी एवं सक्रिय सामाजिक कार्यकर्ताओं को शामिल किया गया है, जिनमें राँची से ललित कुमार पोद्दार एवं सुभाष पटवारी, कोडरमा से रामरतन महर्षि, गोड्डा से प्रीतम गाडिया, देवघर से राजकुमार शर्मा, चाईबासा से  रमेश खिरवाल एवं जमशेदपुर से मुकेश मित्तल प्रमुख हैं।

यह समिति संगठन के संविधान, अनुशासन एवं मर्यादा के प्रभावी क्रियान्वयन, संगठनात्मक विषयों पर आवश्यक सुझाव देने तथा आवश्यकतानुसार प्रांतीय नेतृत्व को अनुशंसा उपलब्ध कराने का कार्य करेगी।

अनुशासन समिति के सभापति एवं सम्मेलन के प्रांतीय उपाध्यक्ष कृष्णा अग्रवाल ने कहा कि “किसी भी सामाजिक संगठन की वास्तविक शक्ति उसकी एकता, अनुशासन एवं कार्यसंस्कृति में निहित होती है। झारखण्ड प्रांतीय मारवाड़ी सम्मेलन सदैव सामाजिक समरसता, संगठनात्मक मर्यादा एवं पारदर्शिता की परंपरा को आगे बढ़ाता रहा है। हमारी समिति पूरी निष्पक्षता, संवेदनशीलता एवं संगठनहित की भावना के साथ कार्य करेगी तथा सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों के सम्मान और संगठन की गरिमा को सर्वोच्च प्राथमिकता देगी।”

उन्होंने प्रांतीय नेतृत्व द्वारा प्रदत्त दायित्व के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि समिति संगठन को और अधिक मजबूत, संगठित एवं अनुशासित बनाने में सकारात्मक भूमिका निभाएगी।

 

 

spot_img
Video thumbnail
सोनबाद के दो माह पहले बने जर्जर पुल की मरम्मत में ग्रामीणों ने फिर पकड़ी अनियमितता, काम रुकवाया;
03:16
Video thumbnail
औरंगाबाद में प्रदर्शन कारियों की भीड़ ने पुलिस पर किया पथराव तो बदलेमें मिला यह इनाम हो गया लाठीचार्ज
01:49
Video thumbnail
जमीन कब्जे के लग रहे आरोप पर कृष्ण मुरारी चौधरी,पंडुकी के रैयत और जांच करने पहुंचे सीओ ने क्या कहा?
09:52
Video thumbnail
करोड़ों की लागत से कोहिनूर मैदान में बना वेंडिंग जोन वीरान,सड़क पर सज रही दुकानें,जिम्मेवार लापरवाह...
03:56
Video thumbnail
सैकड़ो चेहरे पर धनबाद पुलिस ने लौटाई मुस्कान,जब मिला पुराना चोरी गया/खोया हुआ मोबाइल फोन...
01:52
Video thumbnail
करोड़ो का अवैध शराब छुपा था धान की भुंसी के नीचे,देख कर उत्पाद विभाग भी रह गयी दंग...
02:51
Video thumbnail
सैकड़ो चेहरे पर धनबाद पुलिस ने लौटाई मुस्कान,जब मिला पुराना चोरी गया/खोया हुआ मोबाइल फोन..
05:26
Video thumbnail
केंदुआ दास बस्ती में STG आउटसोर्सिंग परियोजना पर टकराव, पुलिस तैनात,वार्ता से पहले काम नहीं...
03:50
Video thumbnail
झरिया वार्ड 36 में गंदगी,कूड़े और पोल्ट्री फार्म की बदबू से जीना हुआ मुहाल,कहां करें फरियाद....
03:38
Video thumbnail
धनबाद
02:52

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular