22.2 C
Jharkhand
Sunday, November 22, 2026

Khunti Petrol Pump Firing: खूंटी में पेट्रोल पंप पर ताबड़तोड़ फायरिंग, PLFI के नाम का पर्चा छोड़कर फरार हुए तीन नकाबपोश अपराधी

Khunti Petrol Pump Firing, खूंटी: झारखंड के खूंटी जिले में अपराधियों ने एक पेट्रोल पंप को निशाना बनाकर फायरिंग की। गुटजोरा पंचायत के जियारप्पा स्थित पुष्पा फ्यूल सेंटर पर तीन नकाबपोश अपराधियों ने तीन राउंड गोलियां चलाईं। इस घटना में पेट्रोल पंप का एक कर्मचारी घायल हो गया। वारदात के बाद हमलावर मौके पर PLFI और राजेश यादव के नाम का पर्चा छोड़कर फरार हो गए। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है।

अपाचे बाइक से पहुंचे थे तीन नकाबपोश अपराधी

जानकारी के अनुसार, शुक्रवार रात करीब नौ बजे तीन अपराधी अपाचे बाइक से पुष्पा फ्यूल सेंटर पहुंचे थे। बताया जाता है कि उनमें से एक ने हेलमेट पहन रखा था, जबकि दो अन्य ने चेहरा ढक रखा था। पेट्रोल पंप परिसर में पहुंचने के बाद अपराधियों ने कार्यालय और केबिन को निशाना बनाकर तीन राउंड फायरिंग की।

गोलीबारी के दौरान एक गोली पेट्रोल पंप के कर्मचारी के पैर में लग गई। घायल कर्मचारी की पहचान गुमला जिले के घाघरा गांव निवासी अमित महतो के रूप में हुई है। गोली चलने की आवाज से पेट्रोल पंप परिसर में अफरा-तफरी मच गई। इसके बाद घायल कर्मचारी को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया। उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।

घटनास्थल पर PLFI और राजेश यादव के नाम का पर्चा

फायरिंग करने के बाद अपराधियों ने पेट्रोल पंप के काउंटर पर एक पर्चा छोड़ा और रांची की ओर फरार हो गए। पर्चे पर PLFI और राजेश यादव का नाम लिखे होने की बात सामने आई है। हालांकि, पर्चे की वास्तविकता और घटना में किसी संगठन की भूमिका की अभी पुष्टि नहीं हुई है।

पुलिस पर्चे में लिखी बातों की जांच कर रही है। साथ ही यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि फायरिंग के पीछे अपराधियों का मकसद क्या था।

यह भी पढ़ें: Kumbhnath Singh Saree Distribution: गांधीनगर शिव मंदिर में छठ व्रतियों के बीच समाजसेवी कुंभनाथ सिंह ने बांटी साड़ियां, महापर्व पर मदद का संकल्प

CCTV फुटेज से अपराधियों की पहचान में जुटी पुलिस

घटना की सूचना मिलते ही खूंटी पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस ने घटनास्थल से गोली के खोखे बरामद किए हैं। पेट्रोल पंप में लगे CCTV कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है, ताकि हमलावरों की पहचान की जा सके।

थाना प्रभारी बाबू बंशी साव के अनुसार, मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है।

फायरिंग के बाद इलाके में दहशत

पेट्रोल पंप जैसे सार्वजनिक स्थान पर हुई इस गोलीबारी ने स्थानीय लोगों की चिंता बढ़ा दी है। पुलिस हमलावरों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए जांच में जुटी है। फिलहाल PLFI के नाम से छोड़े गए पर्चे की सत्यता और घटना के पीछे की वजह स्पष्ट नहीं हो पाई है।

spot_img
Video thumbnail
बिरहोरों के लिए बने अस्पताल में स्थायी डॉक्टर नही,एम्बुलेंस के अभाव में बच्ची की चली गयी थी जान!
08:45
Video thumbnail
जंगलपुर इज्तिमा का सामूहिक दुआ के साथ समापन, 20 हजार से अधिक लोग हुए शामिल, अमन-चैन की मांगी दुआ
00:51
Video thumbnail
जेल शिफ्टिंग के दौरान इनकाउंटर का डर, बंटी खान की बीवी ने कोर्ट से की सुरक्षा की मांग
01:33
Video thumbnail
विधायक अनंत सिंह की बेटी शिवांगी के हुआ तिलकोत्सव
00:52
Video thumbnail
क्या हुआ जब आंगनबाड़ी सेविकाओं के कार्यक्रम में पहुंची महिला एवं बाल विकाश मंत्री अन्नपूर्णा देवी
05:24
Video thumbnail
ब्लिंकिट डिलीवरी वर्करों की हड़ताल,पेआउट में भेदभाव का आरोप,तालाबंदी की चेतावनी!
05:17
Video thumbnail
उन्नाव में एक।तेज रफ़्तार टाटा पंच अचानक डिवाईडर से टकराई और पलट गई,फिर किया हुआ?
00:13
Video thumbnail
बिक गया रांची का न्यूक्लियस मॉल,धनबाद के इस कारोबारी ने खरीदा...
00:48
Video thumbnail
श्री खाटू श्याम बाबा का जन्मोत्सव श्रद्धा और हर्सोल्लास के साथ मनाया गया,मनभावन शोभायात्रा देखिए...
02:12
Video thumbnail
तोपचांची प्रखंड कार्यालय में परिसंपत्ति वितरण समारोह का आयोजन
00:50

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular