22.2 C
Jharkhand
Sunday, November 22, 2026

Khunti Road Accident: खूंटी में भीषण सड़क हादसा, एक ही परिवार के सात लोगों की मौत; 11 माह का मासूम भी शामिल

Khunti Road Accident: झारखंड के खूंटी जिले में गुरुवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसे ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया। कर्रा थाना क्षेत्र के कर्रा-तोरपा मुख्य मार्ग पर जोने-लुदरू मोड़ के पास तेज रफ्तार 18 चक्का ट्रक ने सड़क पर मौजूद लोगों को कुचल दिया। इस हादसे में एक ही परिवार के सात लोगों की मौत हो गई। मृतकों में 19 वर्षीय युवती और महज 11 माह का मासूम बच्चा भी शामिल है। दुर्घटना में कई अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। घटना के बाद इलाके में मातम पसरा हुआ है।

जोने-लुदरू मोड़ के पास हुआ दर्दनाक हादसा

जानकारी के अनुसार, गुरुवार रात करीब 9:30 बजे तोरपा की ओर से आ रहा 18 चक्का ट्रक (जेएच 02 एजे 1377) तेज रफ्तार में था। जोने-लुदरू मोड़ के पास चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका। अनियंत्रित ट्रक सड़क पर मौजूद लोगों को रौंदता हुआ पुलिया तोड़कर नीचे गड्ढे में जा गिरा। हादसा इतना भयावह था कि मौके पर ही सात लोगों की जान चली गई। दुर्घटना की खबर फैलते ही आसपास के लोग घटनास्थल पर जुट गए।

मृतकों में 11 माह का बच्चा और 19 वर्षीय युवती

इस हादसे में जान गंवाने वालों की पहचान जयंती देवी, मानहु देवी, गोलू, तूती कुमारी, अंजलि कुमारी (19), पाको देवी (65) और 11 माह के सौरभ नायक के रूप में हुई है। सौरभ के पिता का नाम अजीत नायक बताया गया है। वहीं, अंजलि कुमारी के पति का नाम भी अजीत नायक बताया गया है। एक ही परिवार के सात सदस्यों की मौत से परिजनों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।

यह भी पढ़ें: Phulwari Sharif Firing Case: फुलवारी शरीफ में आसिफ शाह गोलीकांड के आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने पर हंगामा, परिजनों ने घेरा थाना

घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया

बताया गया कि आसपास के इलाके में पहले किसी दुर्घटना जैसी आवाज सुनाई दी थी। इसके बाद जोने-लुदरू मोड़ के पास स्थित कॉलोनी के लोग सड़क पर निकले थे। इसी दौरान तेज रफ्तार ट्रक ने लोगों को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे के बाद ट्रक चालक और खलासी मौके से फरार हो गए। सूचना मिलते ही कर्रा थाना प्रभारी राजू कुमार पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। सीएचसी कर्रा के स्वास्थ्यकर्मियों की मदद से दो घायल बच्चों को प्राथमिक उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। अन्य घायलों को पुलिस वाहन से सदर अस्पताल खूंटी भेजा गया। दोनों बच्चों की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें भी बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया।

Khunti Road Accident

पीएम मोदी और सीएम हेमंत सोरेन ने जताया शोक

खूंटी में हुए इस भीषण हादसे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गहरा दुख व्यक्त किया है। सोशल मीडिया पर जारी संदेश में उन्होंने दुर्घटना में अपने प्रियजनों को खोने वाले परिवारों के प्रति संवेदना जताई और घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना की। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने भी हादसे में सात लोगों की मौत पर शोक जताया। उन्होंने कहा कि कर्रा में हुई दुर्घटना में सात लोगों की मृत्यु की हृदयविदारक खबर से उनका मन व्यथित है। मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्माओं की शांति और शोकाकुल परिजनों को इस कठिन समय में दुख सहने की शक्ति देने की कामना की। इस हादसे ने एक बार फिर सड़क सुरक्षा और तेज रफ्तार वाहनों से होने वाले खतरों को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। एक ही परिवार के सात लोगों की मौत से पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल है।

spot_img
Video thumbnail
बिरहोरों के लिए बने अस्पताल में स्थायी डॉक्टर नही,एम्बुलेंस के अभाव में बच्ची की चली गयी थी जान!
08:45
Video thumbnail
जंगलपुर इज्तिमा का सामूहिक दुआ के साथ समापन, 20 हजार से अधिक लोग हुए शामिल, अमन-चैन की मांगी दुआ
00:51
Video thumbnail
जेल शिफ्टिंग के दौरान इनकाउंटर का डर, बंटी खान की बीवी ने कोर्ट से की सुरक्षा की मांग
01:33
Video thumbnail
विधायक अनंत सिंह की बेटी शिवांगी के हुआ तिलकोत्सव
00:52
Video thumbnail
क्या हुआ जब आंगनबाड़ी सेविकाओं के कार्यक्रम में पहुंची महिला एवं बाल विकाश मंत्री अन्नपूर्णा देवी
05:24
Video thumbnail
ब्लिंकिट डिलीवरी वर्करों की हड़ताल,पेआउट में भेदभाव का आरोप,तालाबंदी की चेतावनी!
05:17
Video thumbnail
उन्नाव में एक।तेज रफ़्तार टाटा पंच अचानक डिवाईडर से टकराई और पलट गई,फिर किया हुआ?
00:13
Video thumbnail
बिक गया रांची का न्यूक्लियस मॉल,धनबाद के इस कारोबारी ने खरीदा...
00:48
Video thumbnail
श्री खाटू श्याम बाबा का जन्मोत्सव श्रद्धा और हर्सोल्लास के साथ मनाया गया,मनभावन शोभायात्रा देखिए...
02:12
Video thumbnail
तोपचांची प्रखंड कार्यालय में परिसंपत्ति वितरण समारोह का आयोजन
00:50

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular