रांची:रेलवे पुलिस (RPF) की सतर्कता से हटिया रेलवे स्टेशन परिसर में दो अलग-अलग मामलों में तीन तस्करों को गिरफ्तार किया गया. पहली कार्रवाई में लगभग 30 किलो गांजा बरामद कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है. जबकि दूसरी कार्रवाई में मानव तस्करी और बाल श्रम के प्रयास को नाकाम कर, एक नाबालिग को सुरक्षित बचाया गया है, साथ ही तस्कर को हिरासत में लिया गया है.
रेलवे पुलिस की तत्परता से एक ओर जहां मानव तस्करी जैसे गंभीर अपराध को रोका गया, वहीं नशे के कारोबार पर भी करारा प्रहार किया गया है।






















