जमशेदपुर : बेखौफ अपराधियों ने बागबेड़ा थाना क्षेत्र के गांधीनगर इलाके में एक बार फिर खौफनाक वारदात को अंजाम दिया।
अज्ञात अपराधियों ने एक व्यक्ति के घर में घुसकर गोली मार दी। घायल व्यक्ति को गंभीर अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और अग्रेतर कार्रवाई में जुट गई है। शहर में बढ़ते अपराधों को लेकर स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल है।






















