31.7 C
Jharkhand
Sunday, July 26, 2026

झारखंड में इंसानियत की मिसाल: नन्ही यामिका को 15 करोड़ की मदद, नई जिंदगी की उम्मीद…

झारखंड: झारखंड से एक ऐसी खबर सामने आई है, जिसने मानवता और संवेदनशीलता की नई मिसाल पेश की है। गिरिडीह की नन्ही बच्ची यामिका पटेल, जो स्पाइनल मस्कुलर अट्रॉफी (Type-1) जैसी दुर्लभ और गंभीर बीमारी से जूझ रही है, अब उसके जीवन में उम्मीद की किरण जगी है।

इस बीमारी के इलाज के लिए जरूरी इंजेक्शन की कीमत करीब 15 करोड़ रुपये है, जो किसी भी सामान्य परिवार के लिए असंभव है। यामिका के माता-पिता अपनी बच्ची को बचाने के लिए हर संभव कोशिश कर रहे थे, लेकिन आर्थिक मजबूरी उनके सामने सबसे बड़ी बाधा थी।

ऐसे मुश्किल समय में झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी उनके लिए सहारा बनकर सामने आए। उन्होंने न सिर्फ इस मामले को गंभीरता से लिया, बल्कि यह भी कहा कि बच्ची के इलाज में कोई कमी नहीं आने दी जाएगी।

उनकी पहल पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और विधायक कल्पना सोरेन के सहयोग से राज्य कैबिनेट ने 15 करोड़ रुपये की ऐतिहासिक सहायता को मंजूरी दी।

इस फैसले ने एक परिवार की निराशा को उम्मीद में बदल दिया है। जो माता-पिता अपनी बच्ची के इलाज के लिए बेबस थे, आज उनकी आंखों में नई जिंदगी का सपना दिखाई दे रहा है।
मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने भरोसा दिलाया है कि अब झारखंड में कोई भी परिवार इलाज के अभाव में अपने बच्चे को नहीं खोएगा और सरकार हर जरूरतमंद के साथ खड़ी रहेगी।

spot_img
Video thumbnail
BCCL कर्मी को कार ने एक बार बनी दो बार टक्कर मार किया जान लेने का प्रयास,पर तस्वीरें CCTV में हो गयी
01:49
Video thumbnail
गिरिडीह में चेन छिनतई की दो घटनाओं का पुलिस ने किया खुलासा, कटिहार से दोनों सोने की चेन बरामद
02:58
Video thumbnail
सोनबाद के दो माह पहले बने जर्जर पुल की मरम्मत में ग्रामीणों ने फिर पकड़ी अनियमितता, काम रुकवाया;
03:16
Video thumbnail
औरंगाबाद में प्रदर्शन कारियों की भीड़ ने पुलिस पर किया पथराव तो बदलेमें मिला यह इनाम हो गया लाठीचार्ज
01:49
Video thumbnail
जमीन कब्जे के लग रहे आरोप पर कृष्ण मुरारी चौधरी,पंडुकी के रैयत और जांच करने पहुंचे सीओ ने क्या कहा?
09:52
Video thumbnail
करोड़ों की लागत से कोहिनूर मैदान में बना वेंडिंग जोन वीरान,सड़क पर सज रही दुकानें,जिम्मेवार लापरवाह...
03:56
Video thumbnail
सैकड़ो चेहरे पर धनबाद पुलिस ने लौटाई मुस्कान,जब मिला पुराना चोरी गया/खोया हुआ मोबाइल फोन...
01:52
Video thumbnail
करोड़ो का अवैध शराब छुपा था धान की भुंसी के नीचे,देख कर उत्पाद विभाग भी रह गयी दंग...
02:51
Video thumbnail
सैकड़ो चेहरे पर धनबाद पुलिस ने लौटाई मुस्कान,जब मिला पुराना चोरी गया/खोया हुआ मोबाइल फोन..
05:26
Video thumbnail
केंदुआ दास बस्ती में STG आउटसोर्सिंग परियोजना पर टकराव, पुलिस तैनात,वार्ता से पहले काम नहीं...
03:50

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular