26 C
Jharkhand
Thursday, July 30, 2026

लोकनायक जेपी स्मृति टी-20 कप का फाइनल: मोतिहारी ने बलिया को हराया…

बलिया: बाबा लक्ष्मण दास राष्ट्रीय इंटर कॉलेज, बैरिया के मैदान पर यूथ क्लब हेल्पलाइन द्वारा आयोजित लोकनायक जयप्रकाश नारायण स्मृति टी-20 कप अंतरप्रांतीय क्रिकेट प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला खेला गया। रोमांचक फाइनल में मोतिहारी की टीम ने बलिया को 28 रनों से पराजित कर ट्रॉफी पर कब्जा जमाया।

मैच का उद्घाटन मुख्य अतिथि नोएडा के डिप्टी कमिश्नर (इनकम टैक्स) शशांक शेखर सिंह एवं विशिष्ट अतिथि चेयरमैन सुनील सिंह चिरुकी ने फीता काटकर किया। दोनों अतिथियों ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उन्हें शुभकामनाएं दीं। आयोजकों अजय सिंह, प्रकाश मौर्य, बीरेंद्र वर्मा और मुकेश मिश्रा ने अतिथियों का स्वागत किया।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि आईआरएस अधिकारी शशांक शेखर सिंह ने कहा कि “बलिया क्रिकेट में भी अपना जौहर दिखाएगा।” उन्होंने यह भी घोषणा की कि वे प्रतियोगिता के चार प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को देश के नामी क्रिकेट प्रशिक्षण संस्थान में अपने निजी खर्च पर प्रशिक्षण दिलाएंगे, जिसके लिए समिति से खिलाड़ियों की सूची मांगी गई है।

अंत में विजेता टीम मोतिहारी को ट्रॉफी विशिष्ट अतिथि सुनील सिंह चिरुकी एवं क्षेत्राधिकारी बैरिया फहीम कुरैशी द्वारा प्रदान की गई। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में खेल प्रेमी और गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

spot_img
Video thumbnail
L. B. सिंह की 160 करोड़ की मच्युवल फंड ED ने किया फ्रीज,कारोबारियों का 1.02 करोड़ की नकदी भी हुआ जब्त
02:15
Video thumbnail
*प्यार,रिलेशन और फिर शादी के बाद फरार हुआ प्रेमी,न्याय की गुहार लगा रही प्रेमिका*
05:54
Video thumbnail
BJP सांसदों ने संसद भवन के सामने किया प्रदर्शन,मांगा JPSC JSSC घोटाला मामले में CM हेमंत का।इस्तीफा.
00:39
Video thumbnail
हीरक रोड की जल्द मरम्मत करायें DC साहब वरना निर्णायक लड़ाई लड़ेगी भाजपा,होगा बड़ा आंदोलन:तारा देवी
02:49
Video thumbnail
नक्सलियों के ख़िलाफ़ झारखंड में अब तक कि सबसे बड़ी कार्रवाई,1 करोड़ इनामी मिसिर बेसरा दो सहयोगियों संग
02:22
Video thumbnail
गुरु पूर्णिमा पर निरसा में भक्ति का संगम,हवन-यज्ञ के साथ गुरु के बताए मार्ग एवं उपदेशों पर चलने का
03:00
Video thumbnail
बलियापुर बाईपास हीरक रोड मरम्मतीकरण की DC से मांग,वरना भाजपा करेगी धानरोपनी...
01:36
Video thumbnail
स्टूडेंट, इडियट्स और अंधभक्त' वाली राहुल गांधी के बयान पर सियासी बवाल!
00:45
Video thumbnail
JPSC धांधली की जांच कर रही CID और सरकार की नियत में खोंट बता अमर बाउरी ने मुख्यमंत्री से मांगा
01:15
Video thumbnail
निशिकांत दुबे ने देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू को कहा अय्यास, विपक्ष हुआ नाराज...
00:26

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular