29.4 C
Jharkhand
Sunday, September 13, 2026

राजगंज देशभक्ति के रंग में रंगा, धूमधाम से मना गणतंत्र दिवस…

राजगंज: गणतंत्र दिवस के अवसर पर राजगंज क्षेत्र पूरी तरह देशभक्ति के रंग में रंगा नजर आया। सरकारी एवं गैर-सरकारी संस्थानों में राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया और विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।

सुबह से ही विद्यालयों के छात्र-छात्राओं द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई। बच्चों के हाथों में तिरंगा और देशभक्ति नारों से पूरा क्षेत्र राष्ट्रप्रेम से गूंज उठा।

इस अवसर पर राजकीय कृत बालिका मध्य विद्यालय राजगंज, पीएम आदर्श मध्य विद्यालय राजगंज, राजगंज पंचायत सचिवालय और राजगंज थाना सहित अनेक स्थानों पर ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजित किए गए।

राजगंज थाना परिसर में जवानों ने परेड कर तिरंगे को सलामी दी। थाना प्रभारी अलीशा कुमारी ने ध्वजारोहण कर पुलिसकर्मियों और आम नागरिकों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दीं।
राजगंज पंचायत सचिवालय में मुखिया वंदना वारुई ने झंडोत्तोलन कर संविधान की गरिमा और लोकतांत्रिक मूल्यों को बनाए रखने का संदेश दिया।

वहीं पीएम आदर्श मध्य विद्यालय में प्रधानाध्यापक रामानंद पासवान और राजकीय कृत बालिका मध्य विद्यालय में प्रधानाध्यापक अकलू मोहली ने ध्वजारोहण किया।
कार्यक्रमों में बुद्धिजीवियों, समाजसेवियों और ग्रामीणों की उल्लेखनीय भागीदारी रही। पूरे क्षेत्र में देशभक्ति गीतों और नारों से माहौल उल्लासपूर्ण बना रहा और लोगों ने एकजुट होकर राष्ट्रीय पर्व को उत्साह के साथ मनाया।

spot_img
Video thumbnail
हाजीपुर में भाजयुमो जिलाध्यक्ष राजीव ब्रह्मर्षि पर 10 राउंड से अधिक फायरिंग बाल बाल बच्चे पुलिस
02:14
Video thumbnail
टाइगर जयराम महतो & स्वास्थ्य मंत्री इऱफान अंसारी,आपकी नज़र में दोनों में जनता के लिए बेहतर नेता कौन?
00:31
Video thumbnail
जिसके संग लिया था सात फेरे,उसे छोड़ इंस्टाग्राम प्रेमी की हो गयी बीवी तो पति ने ही कर दिया कन्यादान..
00:22
Video thumbnail
यंग लीडर भारत 2027 का आयोजन,देश की विकाश की रूप रेखा पर युवाओं की परखी जाएगी प्रतिभा...
03:03
Video thumbnail
छपरा में आयोजित हुई नेशनल लोक अदालत, सैकड़ों मामलों का ऑन स्पोर्ट निष्पादन भी हुआ...
01:07
Video thumbnail
धनबाद में SONU-MONU के दूसरे प्रतिष्ठान का भव्य शुभारंभ कल, Alokik Emporio Mall में खुलेगा नया शोरूम
02:14
Video thumbnail
मॉनसून खेल महोत्सव में पहुंचे CIMFAR निदेशक,एके मिश्रा ने खास बातचीत में क्या-क्या बताया
04:20
Video thumbnail
पति को छोड़ इंस्टाग्राम प्रेमी की हो गयी पत्नी,पति ने ही कर दिया कन्या दान,अजब प्रेम की गजब कहानी...
01:43
Video thumbnail
मेयर संजीव सिंह के वकील जावेद की हत्या की साजिश नाकाम! आर्म्स-कारतूस संग अपराधी गिरफ्तार, रामगढ़ जेल
02:56
Video thumbnail
पटना SSP ने क्राइम मीटिंग में अपराध और अपराधियों पर लगाम लगाने का मंत्र देते हुए सभी थानेदारों को
01:54

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular