25.6 C
Jharkhand
Saturday, July 25, 2026

अशर्फी अस्पताल के पास शहाबुद्दीन सिद्दीकी हत्याकांड का मुख्य अभियुक्त गिरफ्तार — पुलिस ने एक और सहयोगी को भी दबोचा…

धनबाद: धनबाद थाना क्षेत्र के अशर्फी अस्पताल के पास 1 दिसंबर 2024 को शहाबुद्दीन सिद्दीकी की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में धनबाद पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। धनबाद SSP प्रभात कुमार को 5 दिसंबर को गुप्त सूचना मिली कि हत्याकांड में शामिल आरोपी बमकर चौधरी उर्फ पंकज चौधरी धनबाद में मौजूद है।

सूचना के आधार पर डीएसपी विधि व्यवस्था नौशाद के नेतृत्व में एक स्पेशल टीम गठित की गई और पुलिस ने पंकज चौधरी को गिरफ्तार कर लिया।

पूछताछ में पंकज चौधरी ने शहाबुद्दीन सिद्दीकी हत्याकांड में अपनी संलिप्तता स्वीकार कर ली। साथ ही उसने सरायढेला थाना क्षेत्र के मथुरा नगर कॉलोनी निवासी दीपक वर्मा का नाम भी बताया, जो अपराधियों को अपने पास शरण देता था।

इस इनपुट के आधार पर धनबाद पुलिस ने 6 दिसंबर 2025 को दीपक वर्मा को भी गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में दीपक वर्मा ने पुलिस को बताया कि वह प्रिंस खान के लिए बाहर से आने वाले शूटरों को रहने, खाने और छुपाने की व्यवस्था करता था। इसके अलावा वह कारोबारियों से लेवी वसूली कर अलग-अलग माध्यमों से प्रिंस खान तक पहुंचाने का काम भी करता था।

पुलिस दोनों आरोपियों से लगातार पूछताछ कर रही है और इस बात की जांच हो रही है कि हत्याकांड में और कौन-कौन शामिल था।

 

spot_img
Video thumbnail
सोनबाद के दो माह पहले बने जर्जर पुल की मरम्मत में ग्रामीणों ने फिर पकड़ी अनियमितता, काम रुकवाया;
03:16
Video thumbnail
औरंगाबाद में प्रदर्शन कारियों की भीड़ ने पुलिस पर किया पथराव तो बदलेमें मिला यह इनाम हो गया लाठीचार्ज
01:49
Video thumbnail
जमीन कब्जे के लग रहे आरोप पर कृष्ण मुरारी चौधरी,पंडुकी के रैयत और जांच करने पहुंचे सीओ ने क्या कहा?
09:52
Video thumbnail
करोड़ों की लागत से कोहिनूर मैदान में बना वेंडिंग जोन वीरान,सड़क पर सज रही दुकानें,जिम्मेवार लापरवाह...
03:56
Video thumbnail
सैकड़ो चेहरे पर धनबाद पुलिस ने लौटाई मुस्कान,जब मिला पुराना चोरी गया/खोया हुआ मोबाइल फोन...
01:52
Video thumbnail
करोड़ो का अवैध शराब छुपा था धान की भुंसी के नीचे,देख कर उत्पाद विभाग भी रह गयी दंग...
02:51
Video thumbnail
सैकड़ो चेहरे पर धनबाद पुलिस ने लौटाई मुस्कान,जब मिला पुराना चोरी गया/खोया हुआ मोबाइल फोन..
05:26
Video thumbnail
केंदुआ दास बस्ती में STG आउटसोर्सिंग परियोजना पर टकराव, पुलिस तैनात,वार्ता से पहले काम नहीं...
03:50
Video thumbnail
झरिया वार्ड 36 में गंदगी,कूड़े और पोल्ट्री फार्म की बदबू से जीना हुआ मुहाल,कहां करें फरियाद....
03:38
Video thumbnail
धनबाद
02:52

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular