25.8 C
Jharkhand
Wednesday, September 9, 2026

मिर्जागंज में झामुमो कार्यकर्ताओं की जिला स्तरीय बैठक — संगठन मजबूती पर फोकस…

जमुआ: जमुआ प्रखंड के मिर्जागंज में आज झामुमो कार्यकर्ताओं की जिला स्तरीय एक दिवसीय बैठक आयोजित की गई। बैठक में बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद थे। मुख्य अतिथि के रूप में जमुआ के पूर्व विधायक केदार हाजरा और झामुमो के जिला अध्यक्ष संजय सिंह उपस्थित हुए। कार्यकर्ताओं ने दोनों अतिथियों और अन्य पदाधिकारियों को बुके और मालाएं पहनाकर स्वागत किया।

बैठक में झामुमो की पंचायत, प्रखंड और जिला स्तर की इकाइयों के सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल हुए। कार्यक्रम के दौरान पार्टी संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने, आगामी चुनाव रणनीति, और जन-समस्याओं को लेकर व्यापक चर्चा की गई।

पूर्व विधायक केदार हाजरा ने कार्यकर्ताओं से गांव-गांव जाकर सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुँचाने का आह्वान किया। उन्होंने संगठन विस्तार को प्राथमिकता देने, नए कार्यकर्ताओं को जोड़ने और BLA–2 गठन जल्द शुरू करने की जरूरत पर भी जोर दिया।

बैठक में विभिन्न पदों के लिए प्रभारियों और जिम्मेदारियों का निर्धारण भी किया गया। अंत में धन्यवाद ज्ञापन के साथ बैठक संपन्न हुई।

spot_img
Video thumbnail
धनबाद 8 लेन में एक किडनी केयर अस्पताल के दरवाजे पर मरीज के परिजनों संग प्रबंधन की सरेआम बद्तमीजी...
00:42
Video thumbnail
झारखंड धाम में चला अतिक्रमण हटाओ अभियान, जेसीबी से हटाई गई दुकानें
02:27
Video thumbnail
राजस्थान के युवक से शादी कर लूटने वाले गैंग के 10 शातिरों के साथ लूटेरी दुल्हन गिरफ्तार,ऐसे झांसे
01:13
Video thumbnail
गिरिडीह में कंस्ट्रक्शन कंपनी के मुंशी की हत्या, 48 घंटे में पुलिस ने किया खुलासा; 4 आरोपी गिरफ्तार.
02:54
Video thumbnail
धनबाद के जामाडोबा पंजाबी धौड़ा, थाना जोरापोखर में किन्नर समाज का भव्य आयोजन शुरू
03:22
Video thumbnail
राजपूत विचार मंच ने किया संगठन विस्तार,इन्हें मिली अहम जिम्मेदारी...#राजपूत_विचार
03:32
Video thumbnail
राजस्थान के युवक से शादी कर लूटने वाले गैंग के 10 शातिरों के साथ लूटेरी दुल्हन गिरफ्तार,ऐसे झांसे
10:41
Video thumbnail
राजस्थान के युवक से शादी कर लूटने वाली लुटेरी दुल्हन के पूरे गैंग का भंडाफोड़...
00:55
Video thumbnail
FCI से PDS तक अनाज भेजने के नियम पर सवाल,ट्रकों से उतार 407 में हो रही लोडिंग,मजदूरों ने जताया विरोध
03:56
Video thumbnail
IIT-ISM धनबाद में शुरू हो सकता है Animation-VFX के कोर्स? आशीष कुलकर्णी ने दिए बड़े संकेत
03:35

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular