21.7 C
Jharkhand
Thursday, November 5, 2026

धनबाद के शांति भवन में बिजली मीटर में लगी भीषण आग, समय रहते टला बड़ा हादसा

Dhanbad Shanti Bhawan Fire: बैंक मोड़ थाना क्षेत्र स्थित शांति भवन में बुधवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब भवन के बिजली मीटर में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते मीटर से धुआं और लपटें उठने लगीं, जिससे पूरी इमारत में दहशत फैल गई। एहतियात के तौर पर फ्लैट में रहने वाले लोग तुरंत भवन से बाहर निकल आए। समय रहते आग पर काबू पा लिए जाने से बड़ा हादसा टल गया।

शॉर्ट सर्किट के बाद लगी आग

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, बिजली मीटर में शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगी। आग लगने के बाद पूरे परिसर में धुआं फैल गया, जिससे भवन में रहने वाले लोगों में अफरा-तफरी मच गई। सभी निवासी सुरक्षित बाहर निकल आए।

दमकल और स्थानीय लोगों ने संभाला मोर्चा

घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाने का कार्य शुरू किया। इस दौरान शांति भवन के समीप स्थित मधुलिका इन्क्लेव के लोगों ने भी अपने फायर फाइटिंग उपकरणों की मदद से शुरुआती प्रयास किए, जिससे आग को फैलने से रोकने में सफलता मिली।

जनरेटर रूम के पास लगी थी आग

स्थानीय निवासियों ने बताया कि जिस स्थान पर बिजली मीटर में आग लगी, उसके ठीक बगल में जनरेटर रूम भी है। यदि आग वहां तक पहुंच जाती, तो स्थिति गंभीर हो सकती थी। उन्होंने यह भी बताया कि शांति भवन में अग्निशमन यंत्र की पर्याप्त व्यवस्था नहीं है, जिससे भविष्य में सुरक्षा को लेकर चिंता बनी हुई है।

अग्नि सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

दमकल कर्मियों और स्थानीय लोगों की तत्परता से आग पर समय रहते काबू पा लिया गया। घटना में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। हालांकि, इस घटना ने बहुमंजिला इमारतों में अग्नि सुरक्षा व्यवस्था, अग्निशमन उपकरणों की उपलब्धता और नियमित सुरक्षा जांच की आवश्यकता को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

spot_img
Video thumbnail
अधिकांश जनप्रतिनिधि बिकाऊ है! औकात के हिसाब से लगती है कीमत... सांसद पप्पू यादव का बड़ा सियासी हमला!
01:37
Video thumbnail
जारी है मिठाईयों में हानिकारक रंगों का इस्तेमाल, 2.5 टन चंपई रंग वाली लड्डू फ़ूड सैफ्टी विभाग ने किया
03:13
Video thumbnail
बारामुड़ी खटाल विवाद पर विधायक अरूप चटर्जी ने तोड़ी चुप्पी, यादव समाज के समर्थन में खुलकर आए सामने!
00:49
Video thumbnail
JLKM कार्यकर्ताओं को सांसद ढुलु महतो ने कहा कु-त्ता तो थिंक टैंक प्रकाश कुमार ने ऐसे दिया जवाब...
01:43
Video thumbnail
शिक्षकों के तबादले व BPL एडमिशन में पैसे के खेल !अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठें विधायक अरूप चटर्जी
03:04
Video thumbnail
जन मुद्दों को छोड़ MP ढुलू महतो असंवैधानिक मुद्दों पर कर रहे हैं बात, JLKM नेत्री भारती महतो का हमला
01:57
Video thumbnail
खटाल की आड़ में अवैध कब्जे वाली जमीन बचाना चाहते हैं सांसद ढुल्लू महतो! सुशील मंडल का बड़ा आरोप
02:16
Video thumbnail
सांसद ढुल्लू महतो के बयान पर JLKM का पलटवार! पुतला दहन के बाद जिला प्रवक्ता महेश दुबे ने क्या कहा?
02:55
Video thumbnail
झरिया में फूड सेफ्टी ऑफिसर की बड़ी कार्रवाई! प्रतिबंधित रंग से बना 360 kg बताशा और मिलावटी सेवई सील!
03:39
Video thumbnail
अभिनेता चंकी पांडेय पहुंचे गोविंदपुर, प्रतिभागी बच्चों को दिया सफलता का टिप्स
02:38

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular