30.4 C
Jharkhand
Sunday, July 26, 2026

झरिया के सिंह नगर में कचरा गोदाम में भीषण आग, क्षेत्र में अफरा-तफरी…

धनबाद: झरिया थाना क्षेत्र के सिंह नगर में शुक्रवार को स्थित एक कचरा गोदाम में अचानक भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि कुछ ही मिनटों में उसने विकराल रूप ले लिया। तेज लपटें और घने धुएं के कारण इलाके में दहशत फैल गई और लोगों में अफरा-तफरी मच गई।

स्थानीय दुकानदारों ने एहतियातन अपनी दुकानों से सामान हटाना शुरू कर दिया, ताकि किसी भी संभावित नुकसान से बचा जा सके।

फायर ब्रिगेड की चार गाड़ियां मौके पर

सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की चार दमकल गाड़ियां घटनास्थल पर पहुंचीं और आग बुझाने के लिए अभियान शुरू किया।
दमकल कर्मियों ने बताया कि आग काफी बड़ी है, जिसके कारण उस पर काबू पाने में काफी मशक्कत करनी पड़ रही है।

अभी तक आग लगने के सटीक कारणों का पता नहीं चल पाया है।

पुलिस मौजूद, भीड़ को किया दूर

झरिया थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति पर नजर बनाए रखी।
स्थानीय लोग बड़ी संख्या में घटनास्थल पर जमा हो गए थे, लेकिन पुलिस ने सुरक्षा कारणों से लोगों से सुरक्षित दूरी बनाए रखने की अपील की।

गोडाउन मालिक को भारी नुकसान की आशंका

कचरा गोदाम के मालिक दीपक साहू ने बताया कि घटना के समय वे मंदिर गए हुए थे। उसी दौरान उनके स्टाफ ने फोन कर आग की सूचना दी।
मौके पर पहुंचते ही उन्होंने देखा कि पूरा गोदाम आग की लपटों में घिरा हुआ है।

दीपक साहू ने आशंका जताई कि इस आगजनी में उनका 70 से 80 लाख रुपये का नुकसान हो सकता है।

फिलहाल पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम आग लगने के कारणों की जांच में जुटी हुई है।

 

spot_img
Video thumbnail
सोनबाद के दो माह पहले बने जर्जर पुल की मरम्मत में ग्रामीणों ने फिर पकड़ी अनियमितता, काम रुकवाया;
03:16
Video thumbnail
औरंगाबाद में प्रदर्शन कारियों की भीड़ ने पुलिस पर किया पथराव तो बदलेमें मिला यह इनाम हो गया लाठीचार्ज
01:49
Video thumbnail
जमीन कब्जे के लग रहे आरोप पर कृष्ण मुरारी चौधरी,पंडुकी के रैयत और जांच करने पहुंचे सीओ ने क्या कहा?
09:52
Video thumbnail
करोड़ों की लागत से कोहिनूर मैदान में बना वेंडिंग जोन वीरान,सड़क पर सज रही दुकानें,जिम्मेवार लापरवाह...
03:56
Video thumbnail
सैकड़ो चेहरे पर धनबाद पुलिस ने लौटाई मुस्कान,जब मिला पुराना चोरी गया/खोया हुआ मोबाइल फोन...
01:52
Video thumbnail
करोड़ो का अवैध शराब छुपा था धान की भुंसी के नीचे,देख कर उत्पाद विभाग भी रह गयी दंग...
02:51
Video thumbnail
सैकड़ो चेहरे पर धनबाद पुलिस ने लौटाई मुस्कान,जब मिला पुराना चोरी गया/खोया हुआ मोबाइल फोन..
05:26
Video thumbnail
केंदुआ दास बस्ती में STG आउटसोर्सिंग परियोजना पर टकराव, पुलिस तैनात,वार्ता से पहले काम नहीं...
03:50
Video thumbnail
झरिया वार्ड 36 में गंदगी,कूड़े और पोल्ट्री फार्म की बदबू से जीना हुआ मुहाल,कहां करें फरियाद....
03:38
Video thumbnail
धनबाद
02:52

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular