31.3 C
Jharkhand
Sunday, August 9, 2026

केंदुआडीह में जहरीली गैस रिसाव: उपायुक्त और एसएसपी ने किया स्थल निरीक्षण, प्रभावितों से मिले….

धनबाद: पुटकी अंचल अंतर्गत केंदुआडीह के कई बस्तियों में हुई जहरीली गैस रिसाव की घटना को गंभीरता से लेते हुए उपायुक्त आदित्य रंजन और एसएसपी प्रभात कुमार ने आज घटनास्थल का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान राजपूत बस्ती, केंदुआडीह थाना परिसर, केंदुआडीह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और कुस्तौर स्वास्थ्य केंद्र का जायजा लिया गया। इस दौरान BCCL, IIT-ISM, DGMS, CIMFR, स्वास्थ्य विभाग, आपदा प्रबंधन तथा JRDA की टीमें मौजूद रहीं।

प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण और मेडिकल व्यवस्था की समीक्षा

उपायुक्त ने तकनीकी टीम के साथ गैस स्राव वाले क्षेत्र में सीधे पहुंचकर स्थिति का आकलन किया।
कुस्तौर स्वास्थ्य केंद्र में इलाजरत प्रभावित नागरिकों से मिलकर हालचाल जाना और डॉक्टरों को बेहतर चिकित्सा व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

उपायुक्त ने बताया कि: केंदुआडीह और कुस्तौर स्वास्थ्य केंद्र की क्षमता बढ़ाई जा रही है। दोनों अस्पताल 24×7 संचालित रहेंगे।ऑक्सीजन सपोर्टेड बेड, सभी दवाइयां और 24 घंटे डॉक्टरों की उपलब्धता सुनिश्चित की गई है। एक डेडिकेटेड एंबुलेंस टीम ऑक्सीजन सुविधा के साथ केंदुआडीह थाना में 24 घंटे तैनात है।

स्थानीय नागरिकों के साथ बैठक, विस्थापन पर अपील

उपायुक्त, एसएसपी और BCCL के CMD ने केंदुआडीह थाना परिसर में प्रभावित नागरिकों के साथ बैठक की और उनकी समस्याएँ सुनीं।

उपायुक्त आदित्य रंजन ने कहा:“यह समस्या आज की नहीं, दशकों पुरानी है। जिन घरों में लोग रह रहे हैं, वे काफी खतरनाक ज़ोन में आते हैं।” “सभी प्रभावित लोग निश्चित समय सीमा में डेंजर ज़ोन से सुरक्षित स्थान पर शिफ्ट हो जाएँ।” बेलगड़िया और कर्माटांड़ में स्थाई विस्थापन की व्यवस्था की गई है। टेंट सिटी में रहने, खाने, पीने, शौचालय और बिजली की सभी सुविधाएँ उपलब्ध हैं।“जब तक वातावरण सामान्य नहीं हो जाता, सभी नागरिक टेंट सिटी में रहें।”

उन्होंने कहा कि घटना दुखद है, दो लोगों की मृत्यु हुई है। जांच टीम गठित कर दी गई है और लापरवाही सामने आने पर कठोर कार्रवाई होगी।

एसएसपी का आश्वासन

एसएसपी प्रभात कुमार ने प्रभावित नागरिकों से अपील की कि वे निश्चिंत होकर शिफ्ट हों।
उन्होंने कहा:“आपके घरों की सुरक्षा की जिम्मेदारी पुलिस की होगी।”थाना टीम और सिटी हॉक यूनिट दिन-रात सुरक्षा में तैनात रहेगी।टेंट सिटी की सुरक्षा भी पुलिस बल द्वारा सुनिश्चित की जाएगी।

 

spot_img
Video thumbnail
विश्व आदिवासी दिवस विशेष:SSLNT की छात्राओं ने किया धमाल...
03:18
Video thumbnail
JPSC विवाद में नया ट्विस्ट! अमर बाउरी के बाद महेश दुबे ने भी उठाए सवाल, कार्रवाई की मांग
00:36
Video thumbnail
अमर बाउरी के X पोस्ट के बाद अब JPSC सदस्य मामले में सुप्रियो भट्टाचार्य की पत्नी को लेकर होने लगी...
00:45
Video thumbnail
धनबाद:डांस कंपटीशन में भाग लेने के बाद वापस घर नही लौटा किशोर,परिजन परेशान...
03:58
Video thumbnail
कुरियर कम्पनी का कर्मी बता साईबर ठगी करने वाले जामताड़ा गैंग्स के चार गिरफ्तार...
02:46
Video thumbnail
कतरास छाता बाद में भु धंसान के बाद अब तक परेशान हैं विस्थापित मेयर ने लगाया जख्मों पर मरहम...
02:03
Video thumbnail
प्रदेश कार्यसमिति सदस्य बनाए जाने पर योगेन्द्र यादव को भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया सम्मानित...
02:23
Video thumbnail
8 August 2026
02:56
Video thumbnail
8 August 2026
02:28
Video thumbnail
बाबा बैजनाथ का आज का श्रृंगार...बोल बम हर हर महादेव...#बाबाबैद्यनाथ #बैद्यनाथधाम #देवघर #हरहरमहादेव.
00:32

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular