18.2 C
Jharkhand
Tuesday, October 27, 2026

पलानी में उत्पाद विभाग की बड़ी छापेमारी, नकली अंग्रेजी शराब बरामद; एक गिरफ्तार…

धनबाद: धनबाद जिले में अवैध शराब के कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए उत्पाद विभाग द्वारा लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में सहायक आयुक्त उत्पाद के निर्देश पर गुप्त सूचना के आधार पर शुक्रवार सुबह उत्पाद विभाग की टीम ने जिला पुलिस बल के सहयोग से बलियापुर थाना क्षेत्र के पलानी गांव में बड़ी कार्रवाई की।

गुप्त सूचना पर की गई छापेमारी

उत्पाद विभाग को सूचना मिली थी कि पलानी गांव निवासी शिवचरण महतो के घर में अवैध रूप से नकली अंग्रेजी शराब का भंडारण कर उसका कारोबार किया जा रहा है। सूचना की पुष्टि के बाद सुबह करीब 6 बजे उत्पाद सिपाहियों की टीम ने उक्त स्थान पर छापेमारी की।

बताया गया कि छापेमारी की भनक लगते ही संबंधित लोगों ने शराब को हटाने का प्रयास किया, जिससे मौके पर अपेक्षित मात्रा में शराब बरामद नहीं हो सकी। इसके बावजूद तलाशी के दौरान टीम ने घर से करीब 18 से 25 लीटर नकली अंग्रेजी शराब बरामद की।

एक आरोपी गिरफ्तार

इस संबंध में उत्पाद अधिकारी जॉय हेंब्रम ने बताया कि बरामद नकली शराब की अनुमानित कीमत 20 से 25 हजार रुपये के बीच है। मौके से एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है, जिससे पूछताछ की जा रही है। पूछताछ के आधार पर इस अवैध कारोबार से जुड़े अन्य लोगों की पहचान कर उनके खिलाफ भी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

अभियान रहेगा जारी

उत्पाद अधिकारी ने कहा कि नकली और अवैध शराब का कारोबार न सिर्फ सरकारी राजस्व को नुकसान पहुंचा रहा है, बल्कि आम लोगों के स्वास्थ्य के लिए भी गंभीर खतरा है। इसी को ध्यान में रखते हुए विभाग द्वारा नियमित रूप से छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने स्पष्ट किया कि आगे भी ऐसे अभियान जारी रहेंगे और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

spot_img
Video thumbnail
ECL प्रबंधन की मनमानी के खिलाफ BCKU का हल्ला बोल, बैजना कोलियरी में एक दिवसीय धरना प्रदर्शन...
03:13
Video thumbnail
NDA में सबकुछ गड़बड़ चल रहा है मेरी भविष्यवाणी सच साबित हुई:तेजस्वी
01:50
Video thumbnail
न्यू चेतन ऑर्नामेंट के तीसरे आउटलेट के उद्घाटन के मौके पर ऑनर चेतन गोयनका ने ग्राहकों से की यह भावुक
01:24
Video thumbnail
सरायढेला अब गोल्ड हब बन गया है,न्यू चेतन ऑर्नामेंट के तीसरे आउटलेट उद्घाटन के बाद मेयर संजीव सिंह ने
02:26
Video thumbnail
धूल मिट्टी और प्रदूषण से परेशान गोविंदपुर टुंडी रोड के व्यवसायियों ने दी आंदोलन की चेतावनी...
03:35
Video thumbnail
होटल पाम इन विवाद में अभिजीत के तीन और गुनहगारों को पकड़ पुलिस ने ऑपरेशन लंगड़ा के तहत कराया पैदल परेड
01:41
Video thumbnail
असली पैकेट में नकली सिग-रेट भर खपाने का भंडाफोड़,पुलिस कार्रवाई में लाखों के माल के साथ 1 गिरफ्तार...
04:28
Video thumbnail
वासेपुर में कुछ हुआ होता तो इरफान अंसारी दौड़े चले आते, गोपालकों संग हमदर्दी क्यों नहीं: राज सिन्हा
09:19
Video thumbnail
PM मोदी के पिता पर खड़गे के बयान पर गिरिराज सिंह का पलटवार—कहा, “जब नाश मनुष्य पर छाता है पहले वि...
01:05
Video thumbnail
18 साल तक पार्टी को गरियाया तो उस समय आंख में.... गया था!और फिसल गई अनंत सिंह की जुबान..!
00:25

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular