28.1 C
Jharkhand
Thursday, September 10, 2026

धनबाद में पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, कई थाना-ओपी के प्रभारी बदले, SSP का सख्त संदेश…

धनबाद: धनबाद में कानून-व्यवस्था को मजबूत करने के उद्देश्य से पुलिस विभाग ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। ट्रांसफर के तहत मैथन, पंचेत, गलफरबाड़ी, महुदा, सुदामडीह, रामकनाली, भूली समेत कई महत्वपूर्ण थाना और ओपी में नए प्रभारियों की तैनाती की गई है। इस बदलाव को जिले में अपराध नियंत्रण और बेहतर पुलिसिंग की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है।

किन-किन अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी

भूली ओपी का प्रभार अब विश्वजीत ठाकुर को सौंपा गया है,

जबकि मैथन ओपी की जिम्मेदारी अभिनव कुमार को दी गई है।

गोविंदपुर थाना के जेएसआई सुजीत सिंह को पंचेत ओपी का प्रभारी बनाया गया है।

आकृष्ट अमन को सुदामडीह थाना प्रभारी नियुक्त किया गया है।

ट्रैफिक थाना से एसआई शंभुनाथ सिंह को गौशाला ओपी का प्रभारी बनाया गया है।

शेखर कुमार को जोरापोखर से गलफरबाड़ी की जिम्मेदारी दी गई है।

वहीं पंचेत ओपी के प्रभारी रहे प्रभात रंजन को अब तिसरा थाना का प्रभारी बनाया गया है।

सरायढेला थाना के जेएसआई बाल मुकुंद को अलकडीहा ओपी भेजा गया है।

राजेश कुमार को धनबाद थाना से लोदना का प्रभारी बनाया गया है।

बिगन सोय को बरवाअड्डा से धनबाद महिला थाना की जिम्मेदारी दी गई है।

सुरबाला भृंगराज को बाघमारा महिला थाना का प्रभार सौंपा गया है।

धीरज कुमार को धर्माबांध ओपी की जिम्मेदारी दी गई है,

जबकि अकबर अहमद खान को मनियाडीह का प्रभार मिला है।

अमृता खलको को कपूरिया भेजा गया है

और प्रमोद लकड़ा को एससी-एसटी थाना की कमान सौंपी गई है।

राजगंज थाना की पूर्व प्रभारी अलीशा कुमारी को रामकनाली ओपी की जिम्मेदारी दी गई है।

शैलेंद्र शर्मा को भागाबांध ओपी प्रभारी बनाया गया है।

महुदा थाना में पवन पाठक को नए प्रभारी के रूप में तैनात किया गया है।

अभी और हो सकते हैं बदलाव

जानकारी के अनुसार, यह ट्रांसफर प्रक्रिया का शुरुआती चरण है और आने वाले दिनों में और भी बदलाव संभव हैं। जिन अधिकारियों का प्रदर्शन संतोषजनक नहीं रहा, उन्हें लाइन क्लोज किया गया है।

SSP का सख्त संदेश

एसएसपी ने साफ संकेत दिया है कि लापरवाही या ढिलाई किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जिन क्षेत्रों में अपराध नियंत्रण कमजोर रहा है, वहां नए और सक्रिय अधिकारियों की तैनाती कर हालात सुधारने की कोशिश की जा रही है।

spot_img
Video thumbnail
छात्र JDU ने की छात्रों की समस्याओं पर मंथन, सेशन लेट और बेरोजगारी का मुद्दा छाया...
03:21
Video thumbnail
छपरा में विश्व हिंदू परिषद कार्यक्रम में केंद्रीय संगठन महामंत्री मिलिंद परांदे ने कहा गो ह,त्या
02:23
Video thumbnail
छपरा के होटल में पुलिस की छापेमारी, इतने लोग क्यों लिए गए हिरासत में...
00:53
Video thumbnail
केस डायरी मैनेज करने के लिए मांगी थी घूस, ACB ने 30 हजार रुपए लेते सब इंस्पेक्टर को दबोचा
00:54
Video thumbnail
धनबाद 8 लेन में एक किडनी केयर अस्पताल के दरवाजे पर मरीज के परिजनों संग प्रबंधन की सरेआम बद्तमीजी...
00:42
Video thumbnail
झारखंड धाम में चला अतिक्रमण हटाओ अभियान, जेसीबी से हटाई गई दुकानें
02:27
Video thumbnail
राजस्थान के युवक से शादी कर लूटने वाले गैंग के 10 शातिरों के साथ लूटेरी दुल्हन गिरफ्तार,ऐसे झांसे
01:13
Video thumbnail
गिरिडीह में कंस्ट्रक्शन कंपनी के मुंशी की हत्या, 48 घंटे में पुलिस ने किया खुलासा; 4 आरोपी गिरफ्तार.
02:54
Video thumbnail
धनबाद के जामाडोबा पंजाबी धौड़ा, थाना जोरापोखर में किन्नर समाज का भव्य आयोजन शुरू
03:22
Video thumbnail
राजपूत विचार मंच ने किया संगठन विस्तार,इन्हें मिली अहम जिम्मेदारी...#राजपूत_विचार
03:32

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular