25.8 C
Jharkhand
Thursday, August 6, 2026

पुलिस को मिली बड़ी सफलता: गैंगस्टर प्रिंस खान गिरोह के कुख्यात ‘मेजर’ समेत 12 अपराधी गिरफ्तार, हथियार और विस्फोटक बरामद…

धनबाद:धनबाद पुलिस को संगठित अपराध के खिलाफ बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सक्रिय और विदेश में छिपे भगोड़े गैंगस्टर प्रिंस खान के गिरोह पर करारी चोट करते हुए पुलिस ने उसके दाहिने हाथ माने जाने वाले सैफी उर्फ मेजर समेत 12 शातिर अपराधियों को गिरफ्तार किया है।

पकड़े गए अपराधियों में गिरोह के 4 शूटर, 3 वित्तीय प्रबंधक, 4 साइबर ऑपरेटर और एक साजिशकर्ता शामिल हैं। इनके पास से देशी पिस्टल, कट्टा, जिंदा कारतूस, दो देशी बम, नकद ₹31,970, दो बाइक और सात स्मार्टफोन बरामद किए गए हैं।

प्रेस वार्ता में खुलासा

धनबाद पुलिस सभागार में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में एसएसपी प्रभात कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि प्रिंस खान गिरोह के अपराधी किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में हैं। इसी आधार पर गठित विशेष पुलिस टीम ने विभिन्न थाना क्षेत्रों में छापेमारी कर यह कार्रवाई की।

गिरफ्तार अपराधियों के नाम:

  • शूटर: सुरज तांडी, आशीष कुमार सिंह, तौकिर राजा, लक्की विशाल उर्फ छोटू
  • बिचौलिया: अफरिदी राजा उर्फ अफरिदी सिद्दीकी
  • फाइनेंसर: पवन कुमार सिंह, विक्रम कुमार साव, रितिक कुमार विश्वकर्मा
  • तकनीकी सहयोगी: अमन कुमार गुप्ता, आकाश कुमार वर्णवाल, तौकिल अंसारी, अभिषेक पांडे उर्फ पप्पू

हथियार और सामान बरामद:

  • 01 देशी पिस्टल
  • 01 देशी कट्टा
  • 03 जिंदा कारतूस
  • 02 देशी बम
  • ₹31,970 नकद
  • 02 मोटरसाइकिल
  • 07 स्मार्टफोन

राजगंज फायरिंग में भूमिका कबूली

पूछताछ में आरोपियों ने 9 सितंबर को राजगंज स्थित पेट्रोल पंप पर फायरिंग की घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है। जब्त हथियार और डिजिटल साक्ष्य कई थानों में दर्ज एफआईआर से जुड़े पाए गए हैं।

भानु मांझी गिरोह से भी कनेक्शन

एसएसपी ने बताया कि पकड़े गए अपराधियों का संबंध जमशेदपुर के भानु मांझी गिरोह से भी है। पुलिस फिलहाल भानु मांझी और गिरोह के अन्य फरार सदस्यों की तलाश में जुटी हुई है।

व्यापारियों को चेतावनी, युवाओं को सलाह

एसएसपी प्रभात कुमार ने साफ लहजे में कहा कि किसी भी व्यवसायी को डरने की ज़रूरत नहीं है, पुलिस पूरी सुरक्षा देने को तैयार है। साथ ही उन्होंने चेताया कि अगर कोई व्यापारी इन अपराधियों को आर्थिक मदद करता पाया गया, तो उसके खिलाफ देशद्रोह की धाराओं के तहत कार्रवाई की जाएगी।

युवाओं से अपील करते हुए एसएसपी ने कहा कि पैसों के लालच में अपराध की दुनिया में कदम रखने से बचें, वरना कानून सख्त कार्रवाई करेगा।

spot_img
Video thumbnail
गड्ढों में तब्दील सड़क, जिम्मेदारों की चुप्पी से बढ़ी मुश्किलें हाल ए बलियापुर भुईफोड़ मार्ग...
03:22
Video thumbnail
IPS प्रभात कुमार के नेतृत्व में धनबाद पुलिस कर रही है बेहतर काम,IG ने की सराहना...
02:50
Video thumbnail
JPSC-JSSC मामले में इरफान अंसारी बोले- झारखंड को गुजरात-बिहार से न जोड़ें...
00:59
Video thumbnail
"ॐ गड्ढा विस्ताराय नमः!" जर्जर सड़क पर जीप सदस्य पति आशीष महतो का अनोखा विरोध..#Dhanbad #Jharkhand
02:42
Video thumbnail
भूधंसान के बाद अब तक नही मिली विस्थापितों को सहयोग,बारिश में खुले में गुजारी रात देखिए ग्राउंड जीरो.
06:36
Video thumbnail
SSLNT के निकट AK 47 की तस्वीर के साथ पोस्टर में लगाया,ABVP ने पोस्टर फाड़ा,धनबाद थाने में की शिकायत
03:15
Video thumbnail
मानसून सत्र से पूर्व सर्वदलीय बैठक के बाद JPSC-JSSC मेधा घोटाला पर CM हेमंत ने तोड़ी चुप्पी...
03:35
Video thumbnail
सर्वदलीय बैठक में छात्र आंदोलन,नियुक्ति घोटाले और सूखे पर विशेष चर्चा की मांग उठी:जयराम महतो
00:46
Video thumbnail
तेज बारिश से कुमारदुभी में टूटा निर्माणाधीन पुलिया का डायवर्सन,हजारों लोग प्रभावित....
02:59
Video thumbnail
कैमूर:मां मुंडेश्वरी धाम में शुरू हुई हैलीकॉप्टर सेवा...
04:04

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular