31.3 C
Jharkhand
Sunday, August 9, 2026

मेजर के सनसनीखेज खुलासे: प्रिंस खान का नेटवर्क, विधायक को धमकी और 70 कारोबारियों से वसूली का दावा….

धनबाद: धनबाद में अपराध जगत से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है, जहां वासेपुर के कुख्यात गैंगस्टर प्रिंस खान के करीबी सहयोगी ‘मेजर’ ने पुलिस पूछताछ में कई चौंकाने वाले खुलासे किए हैं।

मेजर के अनुसार, झरिया विधायक रागिनी सिंह को दी गई धमकी के पीछे सीधे तौर पर प्रिंस खान का हाथ था। इस पूरे मामले में उसके भाई बंटी खान की अहम भूमिका सामने आई है, जिसने कथित तौर पर प्रिंस को उकसाया।

पूछताछ में यह भी खुलासा हुआ है कि धनबाद के कई व्यवसायी, ठेकेदार और विभिन्न राजनीतिक दलों के नेता प्रिंस खान के संपर्क में हैं। मेजर ने दावा किया है कि जिले के लगभग 60 से 70 व्यवसायी नियमित रूप से उसे रंगदारी देते हैं। पुलिस अब इन दावों की गहन जांच में जुटी है और तकनीकी साक्ष्यों के साथ आयकर विभाग की मदद से लेन-देन की पुष्टि की जा रही है।

मामले में एक और अहम पहलू सामने आया है—विधायक रागिनी सिंह द्वारा प्रिंस खान के खिलाफ मीडिया में दिए गए बयान के बाद, बंटी खान ने यह बात जेल में बंद प्रिंस तक पहुंचाई। इसके बाद प्रिंस ने कथित तौर पर एक धमकी भरा वीडियो जारी किया, जिससे माहौल और तनावपूर्ण हो गया।

मेजर ने यह भी बताया कि इस वीडियो के बाद धनबाद जेल के अंदर स्थिति बिगड़ गई थी और प्रिंस समर्थकों के साथ मारपीट की घटनाएं भी हुई थीं।

हालांकि, निगम चुनाव के दौरान सिंह मेंशन में हुई बमबाजी की घटना में प्रिंस खान की संलिप्तता से मेजर ने इनकार किया है।

पुलिस का कहना है कि मेजर के सभी बयानों का सत्यापन किया जा रहा है। कुछ नेताओं, ठेकेदारों और अन्य लोगों के साथ प्रिंस खान की बातचीत के साक्ष्य भी मिले हैं, जिनकी जांच जारी है।

फिलहाल, यह मामला धनबाद में अपराध, राजनीति और व्यापार के कथित गठजोड़ को लेकर कई गंभीर सवाल खड़े कर रहा है।

spot_img
Video thumbnail
विश्व आदिवासी दिवस विशेष:SSLNT की छात्राओं ने किया धमाल...
03:18
Video thumbnail
JPSC विवाद में नया ट्विस्ट! अमर बाउरी के बाद महेश दुबे ने भी उठाए सवाल, कार्रवाई की मांग
00:36
Video thumbnail
अमर बाउरी के X पोस्ट के बाद अब JPSC सदस्य मामले में सुप्रियो भट्टाचार्य की पत्नी को लेकर होने लगी...
00:45
Video thumbnail
धनबाद:डांस कंपटीशन में भाग लेने के बाद वापस घर नही लौटा किशोर,परिजन परेशान...
03:58
Video thumbnail
कुरियर कम्पनी का कर्मी बता साईबर ठगी करने वाले जामताड़ा गैंग्स के चार गिरफ्तार...
02:46
Video thumbnail
कतरास छाता बाद में भु धंसान के बाद अब तक परेशान हैं विस्थापित मेयर ने लगाया जख्मों पर मरहम...
02:03
Video thumbnail
प्रदेश कार्यसमिति सदस्य बनाए जाने पर योगेन्द्र यादव को भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया सम्मानित...
02:23
Video thumbnail
8 August 2026
02:56
Video thumbnail
8 August 2026
02:28
Video thumbnail
बाबा बैजनाथ का आज का श्रृंगार...बोल बम हर हर महादेव...#बाबाबैद्यनाथ #बैद्यनाथधाम #देवघर #हरहरमहादेव.
00:32

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular