26.1 C
Jharkhand
Sunday, November 1, 2026

चिरकुंडा नगर परिषद वार्ड संख्या 14 से माले ने शुरू किया जनसंपर्क अभियान, विधायक अरुप चटर्जी रहे मौजूद….

निरसा:निरसा विधानसभा अंतर्गत चिरकुण्डा नगर परिषद क्षेत्र में आगामी नगर निगम चुनाव को देखते हुए भाकपा माले कार्यकर्ता ने विधायक अरुप चटर्जी के नेतृत्व में तैयारी करना शुरू कर दिया है। उसी के परिपेक्ष में शनिवार को कुमारधुबी पुराना हॉस्पिटल के सामने मैदान में एकजुट होकर जनसम्पर्क अभियान की शुरुआत की गयी जनसंपर्क अभियान शुरुआत के पहले सभी कार्यकर्ताओं ने विधायक को माला पहना एवं शाल ओढ़ाकर स्वागत किया। उसके बाद सभी ने दिवंगत माणिक गोराई की तस्वीर पर श्रद्धासुमन अर्पित कर एक मिनट का मौन धारण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। वही इस दौरान 14 नंबर वार्ड के पूर्व पार्षद मनोज यादव ने पार्टी में शामिल हुए। जिन्हें विधायक अरुप चटर्जी ने पार्टी का झंडा देकर शामिल किया।

इस दौरान विधायक अरुप चटर्जी ने कहा की आज से चिरकुंडा नगर परिषद क्षेत्र के सभी वार्डो में पैदल मार्च कर लोगों की समस्या को सुनेंगे तथा उसे समाधान करने की दिशा में कार्य करेंगे। चिरकुण्डा के विकास में भाकपा माले का लगातार प्रयास कर रही है। चाहे वह चिरकुण्डा की सड़क, नाला हो या रिभर फ्रंट बनाना, खेल मैदान, बिजली दुरुस्त, KMCEL की बकाया पैसे की भुगतान, KFS को जियारड़ा को हस्तांत्रित करना, हो सब काम भाकपा माले ही करेगा। चिरकुण्डा नगर परिषद में अगर विकास में बाधक हुआ है उसका मुख्य कारण जमीन है। चाहे जिसकी भी चिरकुण्डा सरकार बनेगी उन्हें इससे पहले निपटना होगा।

दो गुट में बटे दिखे कार्यकर्ता :

चिरकुण्डा नगर परिषद में अपना परचम फहराने को लेकर भाकपा माले इस बार पहले से ही तैयारी शुरू कर दी है। लेकिन उसके पहले उन्हें अपने घर को ही ठीक करना होगा। जनसम्पर्क अभियान शुरू होने के पहले ही दो गुट में कार्यकर्ता विधायक के समक्ष पहुंचे, जो की चर्चा का विषय बना हुआ है। अब देखना है की विधायक जी इससे कैसे निपटते है और चिरकुंडा फतेह करने की क्या रणनीति तैयार करती है।

 

spot_img
Video thumbnail
1 नवंबर को रैली मैं शामिल होने दिल्ली आने वाले लोगों से राहुल गांधी ने की शॉपिंग करने की अपील..
00:45
Video thumbnail
प्रेम विवाह की सजा पिता ने कर दिया जीवित बेटी का पिंडदान...
02:17
Video thumbnail
आजसु सुप्रीमो सुरेश महतो ने इलीगल माइनिंग के बहाने हेमंतसरकार को ऐसे घेरा...
00:56
Video thumbnail
कांग्रेस की दोगली रनीति के वजह से अखंड भारत का सपना अब तक नही हुआ साकार: मुकेश पांडेय
00:52
Video thumbnail
नदी में मिली अज्ञात महिला,112 पर कॉल का नही हुआ असर तो नाराज़ हुए ग्रामीण...
03:29
Video thumbnail
DC आदित्य रंजन के कड़े तेवर के बाद ठेकेदार ने शुरू किया ANM ट्रेनिंग स्कूल की छत रिपेयरिंग...
00:54
Video thumbnail
रिजीम चेंज को धनबाद विधायक राज सिन्हा ने बताया विदेशी ताकतों के साथ विपक्ष की देश विरोधी साज़िश!
03:33
Video thumbnail
✈️ एविएशन की शानदार नौकरी छोड़ी, अपने सपनों के लिए जिम खोला! 💪🔥
00:42
Video thumbnail
अब बिहार सरकार महज ₹10 में बेचेगी गंगा की मिट्टी, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया ऐलान
01:26
Video thumbnail
सुप्रीम कोर्ट से झटका मिली तो बोलें अनंत सिंह-करेंगे कोर्ट में सरेंडर नीरज की साजिश के हुए हैं शिकार
00:40

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular