झारखंड: आज झारखंड राज्य खाद्य निगम (JSFC) के प्रबंध निदेशक सत्येंद्र कुमार ने जमुआ स्थित खाद्य आपूर्ति गोदाम का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने गोदाम की स्थिति का जायजा लिया और अधिकारियों को निर्देश दिया कि गरीबों को गुणवत्तापूर्ण अनाज सही समय पर उपलब्ध कराया जाए।
इस दौरान उनके साथ जिला आपूर्ति पदाधिकारी गुलाम समदानी, जमुआ प्रखंड विकास पदाधिकारी सह आपूर्ति पदाधिकारी अमलजी, तथा गोदाम प्रबंधक मदन मोहन सिंह मौजूद रहे।
प्रबंध निदेशक ने स्पष्ट कहा कि —“अनाज की गुणवत्ता से किसी भी कीमत पर समझौता नहीं किया जाएगा।”






















