Meghalaya Murder Case: पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हुआ बड़ा खुलासा, SIT ने 7 दिन में सुलझाया हत्याकांड
Meghalaya Murder Case: मेघालय के बहुचर्चित राजा रघुवंशी मर्डर केस में सनसनीखेज खुलासा हुआ है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार राजा की हत्या धारदार हथियार से की गई थी, जिसमें उनके सिर पर आगे और पीछे से दो गहरे घाव पाए गए। यह खुलासा केस को और भी चौंकाने वाला बना देता है, क्योंकि अब इस हत्याकांड की मास्टरमाइंड उनकी पत्नी सोनम रघुवंशी को बताया जा रहा है।
Highlights:
हत्या में शामिल सोनम ने बुलाए थे भाड़े के हत्यारे
मेघालय की पुलिस महानिदेशक आई. नोंगरांग ने बताया कि राजा रघुवंशी की पत्नी सोनम ने उत्तर प्रदेश के गाजीपुर में आत्मसमर्पण किया है और उसके साथ तीन अन्य भाड़े के हत्यारों को भी गिरफ्तार किया गया है।
गिरफ्तार आरोपियों में शामिल हैं:
आकाश राजपूत (19) – ललितपुर, यूपी
विशाल सिंह चौहान (22) – इंदौर, एमपी
राज सिंह कुशवाहा (21) – इंदौर, एमपी
आनंद कुर्मी – इंदौर, एमपी (बाद में सागर जिले से गिरफ्तार)
राजा की हत्या की पूरी कहानी
11 मई: राजा और सोनम की शादी
20 मई: हनीमून के लिए मेघालय रवाना
22-23 मई: दोनों सोहरा क्षेत्र के होमस्टे से लापता
2 जून: राजा का शव वेइसाडोंग फॉल्स के पास खाई में मिला
पास में चाकू और खून से सना रेनकोट बरामद
राजा की अंगूठी और चेन भी गायब मिलीं
पर्यटन मंत्री ने SIT की तारीफ की, सोनम बनी मुख्य आरोपी
मेघालय के पर्यटन मंत्री पॉल लिंगदोह ने कहा, “SIT ने 7 दिनों में केस को सुलझाकर बहुत बड़ा काम किया है। सोनम मुख्य आरोपी है, और उसने तीन हत्यारों के साथ मिलकर इस हत्या को अंजाम दिया। हत्या में इस्तेमाल हथियार भी बरामद हो गया है।”
परिवारों की अलग-अलग प्रतिक्रिया
राजा के भाई ने कहा कि यदि सोनम दोषी पाई जाती है तो उसे कड़ी सजा दी जानी चाहिए।
वहीं सोनम के पिता देवी सिंह रघुवंशी ने उसे 100% निर्दोष बताया और CBI जांच की मांग की है। उन्होंने आरोप लगाया कि “मेघालय पुलिस राज्य सरकार की छवि बचाने के लिए सोनम पर झूठे आरोप लगा रही है।”






















