29.1 C
Jharkhand
Tuesday, April 14, 2026

भूली के पास 24 घंटे में दूसरी बार धंसी आठ लेन सड़क…

धनबाद :24 घंटे में दूसरी बार बुधवार को आठ लेन सड़क धंस गई। एक दिन पहले भूली झारखंड मोड़ से बिनोद बिहारी चौक की ओर जाने वाली सड़क धंसी थी। एक दिन बाद भूली से आगे धारजोरी बस्ती के सामने फिर से सड़क धंस गई।

लगातार सड़क धंसने से गुणवत्ता को लेकर सवाल खड़ा हो गया है। निम्न स्तर की क्वालिटी की वजह से सड़क बार-बार धंस रही है। विश्व बैंक से कर्ज लेकर बनाई गई सड़क शहर की लाइफलाइन साबित हो रही थी। इस बीच सड़क बार-बार धंसने से यह लोगों के लिए खतरनाक बन गई है। बुधवार की शाम चार बजे झारखंड मोड़ से आगे धारजोरी बस्ती के अपोजिट सड़क धंस गई।

मंगलवार को धंसी सड़क की मरम्मत शुरू ही हुई थी कि 500 मीटर दूर सड़क फिर से धंस गई। सड़क बनाने वाली कंपनी त्रिवेणी कंस्ट्रक्शन ने अबतक मरम्मत शुरू नहीं की है। स्थानीय लोगों ने पेड़ की डाली से गड्ढे को घेर दिया है। जहां धंसी है सड़क, वहां खराब पड़ी है लाइट: आठ लेन सड़क जहां-जहां धंसी है, वहां स्ट्रीट लाइट नहीं जलती है। रात के अंधेरे में हादसे से इनकार नहीं किया जा सकता है। भूली के झारखंड मोड़ से बिनोद बिहारी चौक तक सड़क अंधेरे में डूबी हुई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि अगर समय रहते सड़क निर्माण की उच्चस्तरीय जांच नहीं हुई तो किसी दिन कोई बड़ी अनहोनी हो सकती है। फिलहाल, संबंधित विभाग द्वारा मरम्मत की खानापूर्ति की जा रही है।

spot_img
Video thumbnail
अरे हम तो बहुत दिन न मुख्यमंत्री रह गयें, सुनिए नीतीश कुमार ने NDA विधानमंडल की बैठक में और क्या कहा
02:40
Video thumbnail
डॉ भीम राव अमवेडकर की जयंती पर बैजना में प्रतिमा का अनावरण
02:49
Video thumbnail
निरसा में इस सख्श को तालाब में मिला युगल ब्रह्मकमल,लोगों ने कहा चमत्कार को नमस्कार...
02:39
Video thumbnail
जमुआ में जमीन विवाद ने लिया उग्र रूप, दो पक्षों में जमकर पत्थरबाजी
01:32
Video thumbnail
बिहार में सम्राट युग की शुरुआत,NDA विधायक दल के नेता चुने गयें,राज्यपाल से मिलकर आज ही पेश करेंगे
00:32
Video thumbnail
हेमंत की जगह शिबू सोरेन बोल बै गयें BJP जिला अध्यक्ष,उत्पाद सिपाही पेपर लीक की CBI जांच की मांग थी..
00:05
Video thumbnail
7 वें वेतनमान लागू करने की मांग को ले BBMKU कुलपति का कर्मियों ने किया घेराव...
02:59
Video thumbnail
राजगंज में दर्दनाक सड़क हादसे में एक कि मौ'त,ये थी वजह...
01:11
Video thumbnail
उत्पाद सिपाही पेपर लीक मामले में मास्टरमाइंड समेत 164 अभ्यर्थियों- गिरोह के सदस्यों को कोर्ट में पेश
00:20
Video thumbnail
केंद्र सरकार की यूएस रट्रेड डील किसानों के लिए अहितकर,यूथ कांग्रेस ने शुरू किया सत्याग्रह...
00:47

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular

error: Content is protected !!