29.9 C
Jharkhand
Tuesday, April 21, 2026

अधेड़ महिला घायल अवस्था में मिली; सामूहिक दुष्कर्म के आरोप पर पुलिस का इंकार…

राजगंज:राजगंज के दलूडीह पंचायत स्थित बारूदघर इलाके में मंगलवार दोपहर एक अधेड़ महिला घायल और नग्न अवस्था में मिली, जिसके बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई। स्थानीय ग्रामीणों के अनुसार, होश में आने पर महिला ने 3–4 अज्ञात व्यक्तियों पर सामूहिक दुष्कर्म का आरोप लगाया।

ग्रामीणों का कहना है कि महिला के शरीर पर चोट और खरोंच के कई निशान दिखे, जिससे लोगों में आक्रोश और भय पैदा हो गया। सूचना मिलने पर राजगंज थाना पुलिस मौके पर पहुँची और महिला को उपचार तथा पूछताछ के लिए थाने ले गई।

प्राथमिक जानकारी के अनुसार, महिला मूल रूप से गोड्डा जिले के बरहेट की रहने वाली है। वह पहले बाघमारा के एक ईंट-भट्ठे में काम कर चुकी है और हाल के दिनों में राजगंज में किराए पर रह रही थी।

हालाँकि, थाना प्रभारी अलीशा कुमारी ने सामूहिक दुष्कर्म की घटना से साफ़ इंकार किया। उनके अनुसार, महिला मानसिक रूप से अस्थिर है और उसे कई दिनों से क्षेत्र में भटकते हुए देखा गया था। पुलिस का कहना है कि टीओपी कर्मियों ने उसे कपड़े उपलब्ध कराए और उसके अनुरोध पर उसे गोड्डा जाने वाली गाड़ी में बैठा दिया।

ग्रामीणों के आरोप और पुलिस के बयान में विरोधाभास के कारण मामला चर्चा का विषय बना हुआ है। पुलिस ने कहा है कि वह मामले की आगे जाँच कर रही है।

 

spot_img
Video thumbnail
भाजपा की महिला आरक्षण बिल की कथित सच्चाई उजागर करेगी कांग्रेस सेवादल:विकाश पाठक
04:47
Video thumbnail
एकलव्य मध्य विद्यालय में DRT 342 ने 6 स्मार्ट क्लासरूम का कराया निर्माण,उद्घाटन के बाद खिलें चेहरे..
04:45
Video thumbnail
नारी शक्ति वंदन अधिनियम रोक कांग्रेस एवं तमाम विपक्ष ने महिला विरोधी चरित्र उजागर कर दिया:रघुवर दास
07:38
Video thumbnail
जमुआ में मा'सूम मिला कुएं के अंदर,लापता होने की सूचना पुलिस को दी गयी थी पर नही लिया था संज्ञान...
05:34
Video thumbnail
महिलाओं को व्यक्तिगत निखारने,उन्हें राष्ट्रीय स्तर तक पहचान दिलाने के लिए VG पैजेंट्स का हुआ शुभारंभ
03:01
Video thumbnail
कोलकुसमा में न्यूबर्ग प्लस लेबोरेट्री एवं केयर IVF का मेयर संजीव सिंह विधायक रागिनीं ने किया उद्घाटन
04:54
Video thumbnail
महिला विरोधी पार्टी होने का कांग्रेस पर लगा दाग मिटाने के लिए जिला अध्यक्ष ने दी सफाई....
03:47
Video thumbnail
7 साल में आदिवासी मुख्यमंत्री के रहते 10 हजार आदिवासी बेटियों के साथ अत्याचार:रघुनाथ दास
00:52
Video thumbnail
7 साल में सिर्फ घोटाला,हेमंत ने झारखंड को JMM का ATM बना कर रख दिया:रघुनाथ दास का बड़ा हमला
00:51
Video thumbnail
प्रिंस-ढुलु सम्बंध की जांच को DGP को लिखे पत्र की सरकार केंद्रीय एजेंसी से करा लें जांच:संजीव सिंह
01:41

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular

error: Content is protected !!