25.8 C
Jharkhand
Wednesday, September 9, 2026

बरमूडी कोलियरी में विधायक ने की बैठक, उत्पादन बढ़ाने और चोरी रोकने पर मंथन…

निरसा :निरसा के ईसीएल मुगमा क्षेत्र की बरमूडी कोलियरी की बदहाल स्थिति पर शनिवार को निरसा विधायक अरूप चटर्जी ने कोलियरी प्रबंधन और स्थानीय ग्रामीणों के साथ एक अहम बैठक की। बैठक का मुख्य मकसद कोलियरी में लगातार घटते उत्पादन, लोकल सेल के बंद होने और सुरक्षा व्यवस्था की खामियों पर चर्चा कर समाधान निकालना था।

विधायक ने बैठक में कहा कि बरमूडी कोलियरी कभी मुगमा क्षेत्र की सबसे अधिक उत्पादन करने वाली कोलियरियों में गिनी जाती थी। लेकिन बीते कुछ वर्षों में उत्पादन लगभग ठप हो गया है। इसके पीछे कई कारण सामने आए जिनमें लोकल सेल बंद होना, जमीन संबंधी विवाद और सबसे गंभीर मुद्दा कोयला तथा डीजल की बड़े पैमाने पर हो रही चोरी शामिल है।

बैठक में आसपास के कई जमीन दाता भी मौजूद रहे। उन्होंने कहा कि यदि कोलियरी में उत्पादन बढ़ता है तो रोजगार और विकास के अवसर भी बढ़ेंगे। जमीन दाताओं ने कोलियरी विस्तार के लिए अपनी जमीन देने की सहमति जताई। विधायक ने आश्वासन दिया कि जमीन अधिग्रहण और मुआवजे से जुड़ी समस्याओं का निपटारा प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा।

चोरी पर उठे सवाल

विधायक ने प्रबंधन पर तीखा सवाल उठाते हुए कहा कि कोलियरी से बड़े पैमाने पर कोयला और डीजल की चोरी हो रही है। उन्होंने कहा कि अगर प्रबंधन समय रहते अंकुश नहीं लगाता है तो उत्पादन बढ़ने के सारे प्रयास बेकार साबित होंगे। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की जाए और चोरी में शामिल लोगों पर कड़ी कार्रवाई हो।

बैठक के बाद विधायक अरूप चटर्जी ने कहा, “बरमूडी कोलियरी इस क्षेत्र की जीवनरेखा है। यहां के मजदूर, व्यापारी और आम लोग प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से इससे जुड़े हैं। हमारा लक्ष्य है कि कोलियरी फिर से अपने पुराने उत्पादन स्तर को हासिल करे। इसके लिए प्रशासन, प्रबंधन और ग्रामीणों को मिलकर काम करना होगा।

उन्होंने उम्मीद जताई कि जमीन की समस्या सुलझने और सुरक्षा व्यवस्था मजबूत होने के बाद बरमूडी कोलियरी जल्द ही फिर से पूरे दम से उत्पादन शुरू करेगी। इससे न केवल कंपनी को राजस्व मिलेगा बल्कि स्थानीय लोगों को रोजगार और विकास का लाभ भी मिलेगा।

बैठक में कोलियरी के प्रबंधक, ईसीएल के अन्य अधिकारी और बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।

 

 

spot_img
Video thumbnail
धनबाद 8 लेन में एक किडनी केयर अस्पताल के दरवाजे पर मरीज के परिजनों संग प्रबंधन की सरेआम बद्तमीजी...
00:42
Video thumbnail
झारखंड धाम में चला अतिक्रमण हटाओ अभियान, जेसीबी से हटाई गई दुकानें
02:27
Video thumbnail
राजस्थान के युवक से शादी कर लूटने वाले गैंग के 10 शातिरों के साथ लूटेरी दुल्हन गिरफ्तार,ऐसे झांसे
01:13
Video thumbnail
गिरिडीह में कंस्ट्रक्शन कंपनी के मुंशी की हत्या, 48 घंटे में पुलिस ने किया खुलासा; 4 आरोपी गिरफ्तार.
02:54
Video thumbnail
धनबाद के जामाडोबा पंजाबी धौड़ा, थाना जोरापोखर में किन्नर समाज का भव्य आयोजन शुरू
03:22
Video thumbnail
राजपूत विचार मंच ने किया संगठन विस्तार,इन्हें मिली अहम जिम्मेदारी...#राजपूत_विचार
03:32
Video thumbnail
राजस्थान के युवक से शादी कर लूटने वाले गैंग के 10 शातिरों के साथ लूटेरी दुल्हन गिरफ्तार,ऐसे झांसे
10:41
Video thumbnail
राजस्थान के युवक से शादी कर लूटने वाली लुटेरी दुल्हन के पूरे गैंग का भंडाफोड़...
00:55
Video thumbnail
FCI से PDS तक अनाज भेजने के नियम पर सवाल,ट्रकों से उतार 407 में हो रही लोडिंग,मजदूरों ने जताया विरोध
03:56
Video thumbnail
IIT-ISM धनबाद में शुरू हो सकता है Animation-VFX के कोर्स? आशीष कुलकर्णी ने दिए बड़े संकेत
03:35

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular