32.6 C
Jharkhand
Monday, May 25, 2026

लांगटा बाबा इंटर कॉलेज में कैटेगरी परिवर्तन के नाम पर ₹1500 की अवैध वसूली का आरोप, जांच की मांग तेज

लांगटा बाबा इंटर कॉलेज में कैटेगरी परिवर्तन के नाम पर छात्रा ने क्लर्क पर ₹1500 की अवैध वसूली का लगाया आरोप

 
मिर्जागंज, जमुआ प्रखंड: लांगटा बाबा इंटर कॉलेज की सेमेस्टर-2 की छात्रा नेहा कुमारी ने कॉलेज के क्लर्क उमेश कुमार पर आरोप लगाया है कि उन्होंने कैटेगरी (वर्ग) बदलने के नाम पर ₹1500 की मांग की। छात्रा का कहना है कि वह अपनी कैटेगरी सामान्य (GEN) से OBC में बदलवाना चाहती थी।

क्लर्क उमेश कुमार ने कथित तौर पर यह भी कहा कि ₹1500 देने के बाद छात्रा को कहीं भी जाने की आवश्यकता नहीं होगी और कॉलेज से ही सुधार करवा दिया जाएगा।

ऑनलाइन पेमेंट और कैश में कन्वर्जन की बात भी सामने आई

नेहा कुमारी ने यह भी बताया कि उसके पास कैश नहीं होने के कारण उसने कॉलेज के किसी अन्य स्टाफ के नंबर पर ₹1500 ऑनलाइन पेमेंट किया। बाद में उस अमाउंट को कैश में कन्वर्ट किया गया, जिसके लिए उसे अतिरिक्त ₹20 भी देने पड़े।

पैसे लेने का वीडियो भी हुआ वायरल

बताया जा रहा है कि क्लर्क उमेश कुमार द्वारा लिए गए पैसों से संबंधित एक वीडियो फुटेज भी सामने आया है जिसमें वह पैसे लेते दिखाई दे रहे हैं।

क्लर्क ने स्वीकारा पैसे लेने की बात, नहीं दी रसीद

इस मामले में जब रिपोर्टर ने क्लर्क उमेश कुमार से बात की, तो उन्होंने खुद स्वीकार किया कि उन्होंने कैटेगरी बदलवाने के नाम पर पैसे लिए हैं। लेकिन छात्रा को इस लेन-देन की कोई रसीद नहीं दी गई, जिससे मामला और भी संदिग्ध हो गया है।

यह भी पढ़े : धनबाद: विस्थापितों की SNMMCH प्रबंधन और प्रशासन संग वार्ता, 4 फीट रास्ता देने पर बनी सहमति

कॉलेज प्रशासन की चुप्पी और छात्रों में आक्रोश

इस घटनाक्रम से छात्र और अभिभावक नाराज हैं। लोगों का कहना है कि यदि शैक्षणिक संस्थानों में इस प्रकार की अवैध वसूली होती रही, तो आम छात्र-छात्राओं का भविष्य कैसे सुरक्षित रहेगा?

जांच जरूरी, मामला गंभीर

अब सवाल यह उठता है कि क्या यह वसूली नियमित प्रक्रिया के अंतर्गत थी या यह पूरी तरह अवैध थी? मामले की निष्पक्ष जांच आवश्यक है ताकि दोषियों पर उचित कार्रवाई हो सके और भविष्य में ऐसे मामलों की पुनरावृत्ति न हो।

Disclaimer

इस समाचार में लगाए गए आरोप छात्रा के बयान और उपलब्ध वीडियो फुटेज पर आधारित हैं। 11Scopes News द्वारा इन आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं की गई है।

रिपोर्टर: मिथुन पासवान | 11Scopes News | जमुआ विधानसभा

spot_img
Video thumbnail
पुरुषोत्तम मास में श्री मदभागवत कथा 25 से 31 तक जियलगढ़ा कंगालों में हो रहा है आयोजन...
02:53
Video thumbnail
झरिया कोयरीबांध में दो पक्षों में जमकर मारपीट,कई घायल मामला पहुंचा थाना,जांच शुरू
07:25
Video thumbnail
जमुआ:महज 4000 के लिए विवाहिता को मारने का सनसनीखेज आरोप, पुलिस जांच में जुटी..!
02:53
Video thumbnail
12 घण्टे बिजली कट से आक्रोशित लोगों ने किया पावर हाउस का घेराव,मौके पर रागिनी सिंह ने दी चेतावनी...
05:55
Video thumbnail
पटना : नो टोबैको डे पर IMA का जागरूकता मार्च, “टोबैको को ना, लाइफ को हां” का डॉक्टरों ने दिया संदेश.
01:57
Video thumbnail
2027 के पंचायत चुनाव में कैसे भाजपा मारेगी बाजी! अनुशासन हीनता को ले कार्यकर्ताओं को दी गई हिदायत..
04:43
Video thumbnail
महिलाओं को दूसरी क़िस्त कब देगी सरकार,कहीं खजाना खाली तो नही,तेजस्वी का बड़ा तंज...
00:50
Video thumbnail
CJP Zen G को भड़काने की साजिश या सिर्फ व्यंग्य?पाकिस्तान-बांग्लादेश से 63%फॉलोअर्स बड़ी साजिश तो नही!
03:20
Video thumbnail
सर्जिकल ICU बना तंदूर! मरीजों को घर से पंखा लाकर झलने को मजबूर परिजन,SNMMCH प्रबंधन कब लेगा संज्ञान?
02:07
Video thumbnail
टाईगर जयराम महतो की भावुक अपील,किडनी बेच दो आंख बेच दो लेकिन जमीन मत बेचो...
01:02

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular

error: Content is protected !!