25.9 C
Jharkhand
Thursday, August 13, 2026

नक्सलियों की IED साजिश: CRPF का डॉग शहीद…

झारखंड:पश्चिमी सिंहभूम जिले के सारंडा जंगल में शनिवार सुबह नक्सलियों की एक और कायराना हरकत सामने आई। छोटानागरा थाना क्षेत्र में चल रहे कॉम्बिंग ऑपरेशन के दौरान नक्सलियों द्वारा बिछाए गए IED (Improvised Explosive Device) में विस्फोट हुआ, जिसमें CRPF का स्वान (डॉग) मौके पर ही शहीद हो गया, जबकि उसका हैंडलर जवान गंभीर रूप से घायल हो गया।

सूत्रों के अनुसार, CRPF और झारखंड पुलिस की संयुक्त टीम सारंडा के घने जंगलों में नक्सल विरोधी सर्च ऑपरेशन चला रही थी। इसी दौरान रास्ते में प्रेशर बम के रूप में छिपाए गए विस्फोटक पर स्वान के कदम पड़ते ही जोरदार धमाका हुआ। धमाका इतना तीव्र था कि स्वान ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। घायल जवान को तत्काल हेल्थ कैंप भेजा गया, जहां उसका उपचार जारी है।

एसपी अमित रेणु ने बताया कि कॉम्बिंग ऑपरेशन के दौरान IED विस्फोट हुआ है। हमारे सभी जवान सुरक्षित हैं, लेकिन एक स्वान की शहादत हुई है। उन्होंने कहा कि इलाके में सघन जांच और तलाशी अभियान जारी है।

एसपी के अनुसार, प्रारंभिक जांच में यह संभावना जताई जा रही है कि विस्फोट नक्सलियों द्वारा पहले से लगाए गए प्रेशर बम से हुआ। बम निरोधक दस्ते (BDDS) और फॉरेंसिक टीम को मौके पर भेजा गया है, ताकि विस्फोटक के प्रकार और सक्रियण की विधि की जांच की जा सके।

 

spot_img
Video thumbnail
जश्न-ए-आजादी की बहार:14 की शाम टाउन हॉल में सजेगी सुरों की महफिल
01:39
Video thumbnail
जमुआ में भाजपा कार्यकर्ताओं ने निकाली भव्य तिरंगा शोभायात्रा
02:51
Video thumbnail
स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां अंतिम चरण में, DC-SSP ने किया परेड पूर्वाभ्यास का निरीक्षण
03:42
Video thumbnail
भाजयुमो के तिरंगा यात्रा में लगा आजादी का नारा,कहा बंगाल को दे दी आज़ादी,जेहादियों तुम भी ले लो आज़ादी
00:20
Video thumbnail
ग्राहक बनकर पहुंचे युवकों ने ज्वेलर्स से उड़ाए दो पेंडेंट, पुलिस जांच में जुटी
03:20
Video thumbnail
देश के प्रधानमंत्री के लिए बंदर शब्द का इस्तेमाल क्या कांग्रेसी सांसदों को शोभा देती है प्लीज कमेंट.
00:24
Video thumbnail
राहुल गांधी पर झारखंड के JPSC JSSC अभ्यर्थियों पर लाठीचार्ज मामले में चुप्पी साधने को ले BJP ने ल..
00:21
Video thumbnail
तिरंगा यात्रा के दौरान धनबाद भाजपा सांसद प्रतिनिधि एवं महिला मोर्चा के नेताओं के बीच यह क्या हो गया.
00:12
Video thumbnail
देशभक्ति के रंग में रंगा निरसा… हाथों में तिरंगा और जुबां पर भारत माता के जयकारे
02:30
Video thumbnail
HL -मजदूरों की आवाज बने विधायक जयराम,मंत्री इरफ़ान से श्रमिकों की कराई मुलाक़ात ,मिली राहत
02:56

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular