25.2 C
Jharkhand
Wednesday, September 9, 2026

कटाव से भिखारी ठाकुर के गांव कुतुबपुर का अस्तित्व खतरे में….

छपरा:  सारण और भोजपुर जिले की सीमा पर स्थित भोजपुरी के शेक्सपियर कहे जाने वाले भिखारी ठाकुर का गांव कुतुबपुर इन दिनों गंभीर नदी कटाव की चपेट में है। कटाव इतनी तेजी से हो रहा है कि बड़े-बड़े मिट्टी के टीले तिनकों की तरह नदी में समा रहे हैं। इससे गांव के अस्तित्व पर गहरा खतरा मंडरा रहा है।

स्थानीय ग्रामीणों के अनुसार, पिछले दो दिनों से कटाव की रफ्तार कई गुना बढ़ गई है और नदी अब गांव की ओर बढ़ रही है। लोगों का कहना है कि यदि यही स्थिति रही, तो आने वाले दिनों में कई घर नदी में समा सकते हैं। इस कारण पूरे क्षेत्र में भय और दहशत का माहौल है।

ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से कई बार कटाव रोकने के उपाय की मांग की है, लेकिन अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है।

गौरतलब है कि इसी नदी के कटाव से पहले भोजपुर जिले का जवनिया गांव पूरी तरह विलीन हो चुका है। वहां के सारे घर और आबादी नदी में समा गई थी। यही भय अब कुतुबपुर के लोगों को सता रहा है।

भोजपुरी संस्कृति की धरोहर भिखारी ठाकुर का गांव यदि इस कटाव की चपेट में आता है, तो यह क्षेत्रीय और सांस्कृतिक दोनों दृष्टियों से एक बड़ी क्षति होगी।

 

spot_img
Video thumbnail
छपरा में विश्व हिंदू परिषद कार्यक्रम में केंद्रीय संगठन महामंत्री मिलिंद परांदे ने कहा गो ह,त्या
02:23
Video thumbnail
छपरा के होटल में पुलिस की छापेमारी, देह व्यापार की सूचना पर कार्रवाई।
00:53
Video thumbnail
केस डायरी मैनेज करने के लिए मांगी थी घूस, ACB ने 30 हजार रुपए लेते सब इंस्पेक्टर को दबोचा
00:54
Video thumbnail
धनबाद 8 लेन में एक किडनी केयर अस्पताल के दरवाजे पर मरीज के परिजनों संग प्रबंधन की सरेआम बद्तमीजी...
00:42
Video thumbnail
झारखंड धाम में चला अतिक्रमण हटाओ अभियान, जेसीबी से हटाई गई दुकानें
02:27
Video thumbnail
राजस्थान के युवक से शादी कर लूटने वाले गैंग के 10 शातिरों के साथ लूटेरी दुल्हन गिरफ्तार,ऐसे झांसे
01:13
Video thumbnail
गिरिडीह में कंस्ट्रक्शन कंपनी के मुंशी की हत्या, 48 घंटे में पुलिस ने किया खुलासा; 4 आरोपी गिरफ्तार.
02:54
Video thumbnail
धनबाद के जामाडोबा पंजाबी धौड़ा, थाना जोरापोखर में किन्नर समाज का भव्य आयोजन शुरू
03:22
Video thumbnail
राजपूत विचार मंच ने किया संगठन विस्तार,इन्हें मिली अहम जिम्मेदारी...#राजपूत_विचार
03:32
Video thumbnail
राजस्थान के युवक से शादी कर लूटने वाले गैंग के 10 शातिरों के साथ लूटेरी दुल्हन गिरफ्तार,ऐसे झांसे
10:41

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular