25.2 C
Jharkhand
Thursday, September 10, 2026

नेपाल हिंसक प्रदर्शन : काठमांडू में फंसे भारतीय नागरिक, जर्मन पर्यटक ने कहा- ‘मारे जा रहे निर्दोष लोग’….

काठमांडू: नेपाल में चल रहे हिंसक विरोध प्रदर्शनों के बीच काठमांडू में कई भारतीय और विदेशी पर्यटक फंस गए हैं। हिंसा को देखते हुए नागरिकों ने भारतीय दूतावास से मदद की गुहार लगाई है। उन्होंने कहा कि यहां स्थिति बहुत तनावपूर्ण है और हम बेहद डरे हुए हैं।

 

नेपाल में हिंसक विरोध प्रदर्शनों के बाद फंसे एक भारतीय पर्यटक ने आईएएनएस से बातचीत में कहा, “हमने यहां से निकलने के लिए भारतीय दूतावास से संपर्क किया। उन्होंने हमें अपने होटल में ही रहने की सलाह दी। यहां स्थिति बहुत तनावपूर्ण है और हम बेहद डरे हुए हैं।”

 

एक अन्य नागिरक ने कहा, “नेपाल में स्थिति काफी खराब है। पथराव और आगजनी की घटनाएं भी देखने को मिल रही है। मैं अपने दोस्तों के साथ 8 सितंबर को नेपाल घूमने के लिए आया था। यहां के हालात बिगड़ने के बाद भारतीय दूतावास से संपर्क किया और उन्होंने सुरक्षित जगह पर रुकने के लिए कहा है।”

 

एक भारतीय पर्यटक ने कहा, “मैं दोस्तों के साथ नेपाल घूमने के लिए आया था, लेकिन हमारे पहुंचने के बाद कर्फ्यू लगा दिया गया। अब स्थिति बहुत ही बढ़ गई है। जितनी जल्दी हम सुरक्षित रूप से यहां से निकल सकें, उतना बेहतर होगा। हमें यहां खाने-पीने के लिए भी परेशानी उठानी पड़ रही है।”

 

नेपाल में भड़के हिंसक प्रदर्शनों और कर्फ्यू के बीच काठमांडू में फंसे एक जर्मन पर्यटक ने स्थिति पर गहरी चिंता जताई। जर्मन पर्यटक ने कहा, “स्थिति बहुत खराब है। कल मैंने होटलों से बहुत सारा धुआं उठता देखा। वे जल रहे थे और यहां निर्दोष लोग मर रहे हैं। यह बहुत दुखद है। मैं कामना करता हूं कि जल्द ही हालात सामान्य होंगे।”

spot_img
Video thumbnail
छात्र JDU ने की छात्रों की समस्याओं पर मंथन, सेशन लेट और बेरोजगारी का मुद्दा छाया...
03:21
Video thumbnail
छपरा में विश्व हिंदू परिषद कार्यक्रम में केंद्रीय संगठन महामंत्री मिलिंद परांदे ने कहा गो ह,त्या
02:23
Video thumbnail
छपरा के होटल में पुलिस की छापेमारी, इतने लोग क्यों लिए गए हिरासत में...
00:53
Video thumbnail
केस डायरी मैनेज करने के लिए मांगी थी घूस, ACB ने 30 हजार रुपए लेते सब इंस्पेक्टर को दबोचा
00:54
Video thumbnail
धनबाद 8 लेन में एक किडनी केयर अस्पताल के दरवाजे पर मरीज के परिजनों संग प्रबंधन की सरेआम बद्तमीजी...
00:42
Video thumbnail
झारखंड धाम में चला अतिक्रमण हटाओ अभियान, जेसीबी से हटाई गई दुकानें
02:27
Video thumbnail
राजस्थान के युवक से शादी कर लूटने वाले गैंग के 10 शातिरों के साथ लूटेरी दुल्हन गिरफ्तार,ऐसे झांसे
01:13
Video thumbnail
गिरिडीह में कंस्ट्रक्शन कंपनी के मुंशी की हत्या, 48 घंटे में पुलिस ने किया खुलासा; 4 आरोपी गिरफ्तार.
02:54
Video thumbnail
धनबाद के जामाडोबा पंजाबी धौड़ा, थाना जोरापोखर में किन्नर समाज का भव्य आयोजन शुरू
03:22
Video thumbnail
राजपूत विचार मंच ने किया संगठन विस्तार,इन्हें मिली अहम जिम्मेदारी...#राजपूत_विचार
03:32

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular