25.8 C
Jharkhand
Wednesday, September 9, 2026

दशहरा के दिन एक युवक की गोली मारकर हत्या ; दूसरा गंभीर स्थिति में पटना रेफर…

छपरा: सारण में अपराधियों के हौसले काफी बुलंद है और एक बार फिर उन्होंने बड़ी घटना को अंजाम दिया है और एक युवक को गोली मार कर हत्या कर दी गई है जबकि दूसरे की स्थिति गंभीर है उसे पटना रेफर कर दिया गया है यह घटना सारण जिला के भेल्दी थाना अंतर्गत जलालपुर चौक पर हुईं है जहां बेखौफ अपराधियों ने दनादन फायरिंग कर एक युवक को मौत के घाट उतार दिया. जबकि दूसरा गंभीर स्थिति में पटना रेफर किया गया है. मृत युवक जिले के भेल्दी थाना क्षेत्र के खरीदाहा गांव निवासी विनोद पांडे का 30 वर्षीय पुत्र राहुल पांडे बताया गया है. जबकि, गंभीर स्थिति में पटना रेफर किशोर स्थानीय निवासी सुधांशु पांडे का 17 वर्षीय पुत्र सूरज पांडे है.

इस घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि वह अपने भाई से कार लेकर जा रहा था. उसी बीच स्थानीय थाना क्षेत्र अंतर्गत जलालपुर चौक पर उसके सिर में गोली मारी गई है. वहीं उस दौरान सूरज पांडे के सीने में भी गोली मारी गई है.गोली चलने के बाद राहुल के परिवार वाले जलालपुर चौक पहुंचे और उसे उठाकर स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र और फिर वहां से छपरा सदर अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सक के द्वारा उसे मृत घोषित कर दिया गया. वही, सूरज पांडे को बेहतर चिकित्सा के लिए पीएमसीएच रेफर किया गया है.

अपराधियों ने राहुल के ललाट पर बीचों-बीच गोली मारी है और गोली उसके सिर को छेदती हुई निकल चुकी है. इस घटना के बाद पुलिस प्रशासन में हड़कंप मचा हुआ है ।इस घटना को जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस।वही इस मामले की छानबीन में जुटी हुई है. फिलहाल सदर अस्पताल में मौजूद भगवान बाजार थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराने की प्रक्रिया प्रारंभ कर दी है.वही थाना प्रभारी सुभाष कुमार सिंह ने बताया की एक व्यक्ति की मौत हुई है.और एक व्यक्ति को गंभीर स्थिति में पटना रेफर किया गया है।

spot_img
Video thumbnail
धनबाद 8 लेन में एक किडनी केयर अस्पताल के दरवाजे पर मरीज के परिजनों संग प्रबंधन की सरेआम बद्तमीजी...
00:42
Video thumbnail
झारखंड धाम में चला अतिक्रमण हटाओ अभियान, जेसीबी से हटाई गई दुकानें
02:27
Video thumbnail
राजस्थान के युवक से शादी कर लूटने वाले गैंग के 10 शातिरों के साथ लूटेरी दुल्हन गिरफ्तार,ऐसे झांसे
01:13
Video thumbnail
गिरिडीह में कंस्ट्रक्शन कंपनी के मुंशी की हत्या, 48 घंटे में पुलिस ने किया खुलासा; 4 आरोपी गिरफ्तार.
02:54
Video thumbnail
धनबाद के जामाडोबा पंजाबी धौड़ा, थाना जोरापोखर में किन्नर समाज का भव्य आयोजन शुरू
03:22
Video thumbnail
राजपूत विचार मंच ने किया संगठन विस्तार,इन्हें मिली अहम जिम्मेदारी...#राजपूत_विचार
03:32
Video thumbnail
राजस्थान के युवक से शादी कर लूटने वाले गैंग के 10 शातिरों के साथ लूटेरी दुल्हन गिरफ्तार,ऐसे झांसे
10:41
Video thumbnail
राजस्थान के युवक से शादी कर लूटने वाली लुटेरी दुल्हन के पूरे गैंग का भंडाफोड़...
00:55
Video thumbnail
FCI से PDS तक अनाज भेजने के नियम पर सवाल,ट्रकों से उतार 407 में हो रही लोडिंग,मजदूरों ने जताया विरोध
03:56
Video thumbnail
IIT-ISM धनबाद में शुरू हो सकता है Animation-VFX के कोर्स? आशीष कुलकर्णी ने दिए बड़े संकेत
03:35

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular